खबर
Top News

कारोबारी को फ्लैट में बंधक बनाया: मुनाफे और करोड़ों के काम का दिया झांसा; चाकू अड़ाकर मोबाइल-टैबलेट छीने

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 सितंबर 2026, 4:21 pm
शेयर करें:
कारोबारी को फ्लैट में बंधक बनाया

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी के कटारा हिल्स इलाके में एक कारोबारी को कंपनी में निवेश और बड़े प्रोजेक्ट दिलाने का झांसा देकर कथित तौर पर अगवा कर फ्लैट में बंधक बनाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बदमाशों ने पहले कारोबारी को अपनी टीम के साथ काम करने पर कुल मुनाफे का 3 प्रतिशत हिस्सा देने का भरोसा दिलाया।

फ्लैट में ले जाकर बंधक बना लिया
इसके बाद उसे विदिशा ले जाकर इंटरनेट बैंकिंग की आईडी और पासवर्ड हासिल कर लिए। आरोप है कि भोपाल लौटने के बाद कारोबारी को कटारा हिल्स की एक मल्टी के फ्लैट में ले जाकर बंधक बना लिया गया। वहां चार लोगों ने कथित तौर पर उसके हाथ पकड़कर गर्दन और पेट पर चाकू लगा दिए।

विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज
धमकाकर उसके दो मोबाइल, टैबलेट और बैंक की चेकबुक भी ले ली गई। कटारा हिल्स पुलिस ने मामले में हर्ष मेहरा और रोनित राज समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ आयुध अधिनियम की धारा 25 और BNS की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। हर्ष मेहरा और रोनित राज को गिरफ्तार कर लिया गया है।

WhatsApp कॉल से हुई थी पहचान
सेमिनिया गौंड, भदभदा रोड निवासी यशवंत लोधी (47) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब 15 दिन पहले उसके मोबाइल पर दीपक नाम के व्यक्ति का WhatsApp कॉल आया था। दीपक ने खुद को कारोबारी बताते हुए यशवंत की कंपनी एरोसन सोलर एंड वाटर पंप कॉन्ट्रैक्ट प्राइवेट लिमिटेड में निवेश की इच्छा जताई।

बातचीत के बाद उसे एमपी नगर बुलाया गया, जहां दीपक के साथ एक अन्य व्यक्ति मिला, जिसने अपना नाम हरीश दुबे बताया। शिकायत के मुताबिक दोनों ने यशवंत से कहा कि उनके पास काम करने वाली टीम और कई बड़ी साइट हैं, जहां लाखों-करोड़ों रुपए के काम मिलते हैं।

उन्होंने दावा किया कि उनके पास अपनी कंपनी और करंट अकाउंट नहीं है। यदि यशवंत उनके साथ काम करता है तो उसे कुल मुनाफे का 3 प्रतिशत दिया जाएगा।

विदिशा ले जाकर हासिल की बैंकिंग जानकारी
यशवंत के अनुसार अगले दिन दीपक और हरीश उसे अपने साथ विदिशा ले गए। दोनों रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में रुके। आरोप है कि इसी दौरान दोनों ने काम से संबंधित प्रक्रिया बताकर यशवंत से उसकी इंटरनेट बैंकिंग ID और पासवर्ड ले लिए। इसके बाद उसे बताया गया कि आगे का काम भोपाल में किया जाएगा।

आधी रात को फ्लैट में ले गए
शिकायत के अनुसार 31 अगस्त की रात करीब 2 बजे दीपक उर्फ रोहन बिष्ट और हरीश दुबे यशवंत को कटारा हिल्स स्थित एक मल्टी के पांचवें फ्लोर पर बने फ्लैट नंबर 509 में ले गए। यशवंत के मुताबिक वहां पहले से रोनित राज और हर्ष मेहरा मौजूद थे।

आरोप है कि चारों ने उसे कमरे में बंद कर दिया और धमकाते हुए कहा कि अब वह उनके कब्जे में है। शिकायत के अनुसार हर्ष ने यशवंत के दोनों हाथ पकड़ लिए, जबकि रोनित ने पीछे से उसका सिर पकड़कर गर्दन पर चाकू लगा दिया। वहीं दीपक ने उसके पेट पर चाकू अड़ा दिया।

Apple-Samsung मोबाइल और टैबलेट भी छीना
पीड़ित का आरोप है कि इसी दौरान हरीश ने उसके पास मौजूद Apple और Samsung के मोबाइल फोन, Samsung टैबलेट और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की चेकबुक छीन ली। आरोपियों ने उसे धमकी दी कि यदि उसने उनके काम में किसी तरह का दखल दिया तो उसे जान से मार दिया जाएगा।

यशवंत ने शिकायत में आरोप लगाया कि आरोपियों ने कथित तौर पर आपराधिक साजिश के तहत पहले रोजगार और बड़े कारोबार का लालच देकर उससे संपर्क किया और बाद में उसका अपहरण कर उसे फ्लैट में बंधक बना लिया।

31 अगस्त से 2 सितंबर तक रहा बंधक
पीड़ित के मुताबिक वह 31 अगस्त से 2 सितंबर तक फ्लैट में बंधक रहा। इस दौरान उसने पड़ोस के एक युवक से मदद मांगी। पड़ोसी ने तत्काल FRV को फोन कर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद 2 और 3 सितंबर की दरमियानी रात पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कारोबारी को वहां से मुक्त कराया।

हालांकि घटना के बाद पीड़ित इतना डरा हुआ था कि उसने तत्काल FIR दर्ज नहीं कराई। पुलिस ने उसकी काउंसिलिंग की, जिसके बाद शुक्रवार रात उसने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

दो आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शनिवार सुबह हर्ष मेहरा और रोनित राज को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस अब आरोपियों के मोबाइल नंबर, बैंकिंग ट्रांजेक्शन, इंटरनेट बैंकिंग से जुड़ी गतिविधियों, फ्लैट की जानकारी और घटनास्थल से जुड़े अन्य तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों की जांच कर रही है।

मामले में यह भी पता लगाया जा रहा है कि कथित गिरोह ने इससे पहले किसी अन्य कारोबारी को इसी तरह निशाना बनाया था या नहीं।

संबंधित समाचार

हनी ट्रैप 2.0
Top News

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

2 minutes ago
ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया
Top News

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

4 minutes ago
म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार
Top News

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

8 minutes ago
देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड
Top News

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

13 minutes ago
कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश
Top News

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 minutes ago
16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म
Top News

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन

18 minutes ago
2600 करोड़ के गरोठ हाईवे की रिटेनिंग वॉल धंसी
Top News

2600 करोड़ के गरोठ हाईवे की रिटेनिंग वॉल धंसी:उच्चस्तरीय जांच की जरूरत

22 minutes ago
श्रीकृष्ण ने सृष्टि का उद्धार करने के लिए ही मानव रूप में जन्म लिया
Top News

श्रीकृष्ण ने सृष्टि का उद्धार करने के लिए ही मानव रूप में जन्म लिया:सीएम हाउस में मनी जन्माष्टमी

28 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मेट्रो के नए रूट का शुभारंभ; सुपर कॉरिडोर-3 से मालवीय नगर तक दौड़ेगी, सेवा सुबह 9 से शाम 7 बजे तक संचालित होगी

33 minutes ago
राहुल गांधी के दौरे से पहले MP में सियासत गरमाई
Top News

राहुल गांधी के दौरे से पहले MP में सियासत गरमाई:पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का भाजपा पर हमला; बोले- NSUI नेताओं पर दर्ज हो रही झूठी FIR

about 1 hour ago
UN ने बदला दुनिया का नक्शा
Top News

UN ने बदला दुनिया का नक्शा:अफ्रीका दिखेगा और बड़ा, यूरोप-US होंगे छोटे; भारत पर कितना असर?

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मेट्रो को लेकर मुख्यमंत्री का बड़ा बयान; 17 किमी का नया ट्रैक पूरा, बोले- शहर की आवाजाही होगी और आसान

about 1 hour ago
सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
Top News

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी:लश्कर कमांडर यासिर ढेर; पाकिस्तानी नागरिक होने का दावा, कई दिनों से चल रही थी तलाश

about 2 hours ago
जलकांड की जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
Top News

जलकांड की जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा:2018 में ही दी दूषित भूजल की चेतावनी; 7 साल तक नहीं बदली पाइपलाइन

about 2 hours ago
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
Top News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला:इनकी रिटायरमेंट उम्र बढ़ी; इतने राज्यों में लागू होगा आदेश

about 2 hours ago
खातेगांव पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री
Top News

खातेगांव पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री:महिलाओं को देंगे बड़ी सौगात; बंधवाएंगे राखी

about 2 hours ago
घोटाले में बड़ा सवाल
Top News

घोटाले में बड़ा सवाल:IAS जांच में कई नाम, पुलिस FIR में सिर्फ 4 आरोपी; कौन रह गया बाहर?

about 2 hours ago
प्रदर्शन में मारपीट केस
Top News

प्रदर्शन में मारपीट केस:आरोपी गिरफ्तार; कोर्ट ने 1 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा, गिरफ्तारी के बाद प्रदर्शन

about 3 hours ago
हजारों करोड़ के लोन घोटाले का मामला
Top News

हजारों करोड़ के लोन घोटाले का मामला:सुभाष चंद्रा सहित 4 पर CBI ने दर्ज की FIR

about 3 hours ago
करोड़ों की अस्पताल बिल्डिंग अब जमीन से उठने लगी
Top News

करोड़ों की अस्पताल बिल्डिंग अब जमीन से उठने लगी:फाउंडेशन स्लैब का काम शुरू; जल्द खड़े होंगे कॉलम

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!