बारिश के बीच जमीन धंसने से दहशत: कई कारें दबीं; सड़क में आई दरारें, बिल्डिंगों पर मंडराया खतरा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच कलियासोत नदी के किनारे पर अचानक जमीन धंसने से हड़कंप मच गया। जमीन धंसने की वजह से आसपास खड़ी कई कारें मलबे और धंसी जमीन में दब गईं, वहीं कई पेड़ भी गिर गए और सड़क के कुछ हिस्सों में दरारें पड़ गईं।
लोगों में दहशत
घटना के बाद आसपास रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और देर रात ही राहत एवं बचाव अभियान शुरू कराया गया।
क्रेन की मदद से कारों को निकाला गया
जमीन धंसने की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। इसके बाद जमीन में फंसी कारों को बाहर निकालने के लिए क्रेन की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद एक-एक कर कारों को बाहर निकाला गया। राहत कार्य में स्थानीय लोगों ने भी पुलिस और प्रशासन की टीम का सहयोग किया।
आम्रवेली की 8 मंजिला इमारत की नींव पर खतरे की आशंका
जमीन धंसने की घटना के बाद सलैया क्षेत्र में कलियासोत नदी के पास बनी 8 मंजिला इमारत ‘आम्रवेली’ की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि जमीन खिसकने के कारण इमारत की नींव प्रभावित होने की आशंका है।
आसपास मौजूद अन्य इमारतों की नींव को लेकर भी खतरे की बात सामने आई है, हालांकि इमारतों की वास्तविक स्थिति और नींव को कितना नुकसान पहुंचा है, इसका पता प्रशासनिक और तकनीकी जांच के बाद ही चल सकेगा।
तेज बारिश के बीच धंसने लगी जमीन
भोपाल के बाहरी इलाके में देर रात अचानक जमीन धंसने की घटना सामने आई। लगातार बारिश के कारण इलाके में मिट्टी के खिसकने और जमीन कमजोर होने की आशंका जताई जा रही है। जमीन धंसने के साथ आसपास कई पेड़ गिर गए और सड़क में भी दरारें दिखाई दीं। अचानक हुए घटनाक्रम से स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
इमारतों में रहने वालों की सुरक्षा को लेकर चिंता
लगातार बारिश के बीच जमीन धंसने की घटना ने आसपास की इमारतों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों को आशंका है कि यदि बारिश का सिलसिला इसी तरह जारी रहा तो जमीन और धंस सकती है। इससे आसपास की इमारतों की नींव प्रभावित होने का खतरा भी बढ़ सकता है।
फिलहाल जिला प्रशासन की टीम मौके पर स्थिति का जायजा ले रही है और प्रभावित क्षेत्र पर नजर रखी जा रही है।
जमीन धंसने की वजह पता करने में जुटा प्रशासन
प्रशासन की ओर से घटना के संभावित कारणों की जांच की जा रही है। भारी बारिश के अलावा नदी के बहाव और जमीन की मौजूदा स्थिति का भी परीक्षण किया जाएगा।
अधिकारियों का कहना है कि मौके की तकनीकी जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि जमीन धंसने की मुख्य वजह क्या रही और आसपास की इमारतों की सुरक्षा के लिए आगे क्या कदम उठाने होंगे।
संबंधित समाचार

विवाह सहायता योजना में करोड़ों का घोटाला:पूर्व मंत्री का रिश्तेदार गिरफ्तार; 5923 मामलों में गड़बड़ी का आरोप

इतने पावर प्लांट में कोयले का संकट:इतने दिन का ही स्टॉक बचा; जरूरत का सिर्फ 48% भंडार

देखिए वीडियो:शिक्षक दिवस पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव; बोर्ड मेरिट में आधे से ज्यादा छात्र सरकारी स्कूलों के, TET अब ऑफलाइन

भीषण सड़क हादसा:3 महिलाओं को ट्रक ने कुचला; कृष्ण जन्मोत्सव देखकर लौट रहीं थी, मौके पर मौत

सड़क चौड़ीकरण पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:इनकी याचिका खारिज; तथ्य छिपाने पर पेनल्टी

मॉल के स्मोकिंग जोन में तुलसी के पौधे लगाने पर विवाद:संगठन ने जताई आपत्ति; हटाने की मांग

सेनेटरी व्यापारी से 27 लाख की ठगी:फर्जी ईमेल से दिया झांसा; असली कंपनी से संपर्क करने पर हुआ खुलासा

मौसम ने बिगाड़ा शेड्यूल:कई उड़ानें लेट; खराब मौसम और ऑपरेशनल कारणों से सैकड़ों यात्री परेशान

सरकार को घेरने के लिए अब संगठन का दांव:सॉफ्टवेयर वही, वर्जन नया

स्ट्रीट लाइट के नीचे जुआ खेलते 4 धराए:2100 रुपए और ताश जब्त

म्यूल अकाउंट के चेन सिस्टम का खुलासा:चार आरोपी गिरफ्तार

मूर्तिकार की गोली मारकर हत्या:बाइक से आए बदमाशों ने किया हमला; पुरानी रंजिश की आशंका

इंदौर की सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल पहुंचे; महापौर से तकनीक और निवेश पर मंथन

मध्यप्रदेश में फिर शुरू हुआ झमाझम बारिश का दौर:इन जिलों में अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में स्कूल बंद

मस्जिद पर चला बुलडोजर:कोर्ट के आदेश के बाद तड़के कार्रवाई; सांसद हाउस अरेस्ट, भारी पुलिस बल और RAF तैनात

पत्नी के निधन के बाद बदली जिंदगी की राह:रिटायर्ड बैंक मैनेजर ने संभाली 500 बच्चों की जिम्मेदारी; शिक्षा को बनाया मिशन

करोड़ों के हाईवे की रिटेनिंग वॉल धंसी:टूटे हिस्से को छुपाने सीमेंट-कांक्रीट का ‘सहारा’; निर्माण गुणवत्ता पर सवाल

सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर पुलिस सख्त:21 वाहन चालकों पर हुई FIR; यातायात नियम तोड़ने वालों को चेतावनी

देखिए वीडियो:अकेले युवक ने बदल दी अजनार नदी की तस्वीर; ‘बिट्टू तबाही’ की मुहिम बनी मिसाल, सीएम ने की प्रशंसा

रिसोर्ट में पार्टी पर पुलिस की दबिश:नशे में झूमते मिले 200 युवक-युवतियां; संचालक पर केस दर्ज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!