विवाह सहायता योजना में करोड़ों का घोटाला: पूर्व मंत्री का रिश्तेदार गिरफ्तार; 5923 मामलों में गड़बड़ी का आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश की विवाह सहायता योजना में बड़े फर्जीवाड़े के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने सिरोंज जनपद पंचायत के तत्कालीन और निलंबित CEO शोभित त्रिपाठी को गिरफ्तार किया है।
5923 मामलों में गड़बड़ी का आरोप
इतना ही नहीं त्रिपाठी को पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव का रिश्तेदार बताया जा रहा है। ईडी का आरोप है कि सिरोंज जनपद पंचायत के CEO रहते हुए शोभित त्रिपाठी की भूमिका में विवाह सहायता योजना की सरकारी राशि के गलत तरीके से वितरण का मामला सामने आया।
जांच एजेंसी के मुताबिक करीब 30.18 करोड़ रुपए की राशि से जुड़े 5923 संदिग्ध मामलों में नियमों का उल्लंघन कर सरकारी राशि मंजूर कर बांटी गई।
9 सितंबर तक ईडी की हिरासत में
गिरफ्तारी के बाद शोभित त्रिपाठी को 3 सितंबर को भोपाल की स्पेशल PMLA कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें पूछताछ के लिए 9 सितंबर तक ईडी कस्टडी में भेज दिया है। ईडी की कार्रवाई सरकारी फंड के कथित दुरुपयोग से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत हुई है।
जांच एजेंसी अब योजना की राशि के वितरण और उससे जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है।
EOW की FIR से शुरू हुई ईडी की जांच
मामले की शुरुआती जांच भोपाल की EOW (आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ) की ओर से दर्ज FIR के आधार पर हुई थी। EOW ने तत्कालीन सिरोंज जनपद पंचायत CEO शोभित त्रिपाठी समेत अन्य लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था।
जांच एजेंसी के अनुसार 2019 से 2021 के बीच सिरोंज में 5,923 विवाह मामलों में सहायता राशि का भुगतान किया गया। प्रत्येक हितग्राही को 51 हजार रुपए के हिसाब से कुल 30 करोड़ 18 लाख 39 हजार रुपए सरकारी राशि वितरित की गई।
विधानसभा में उठा था मामला
विवाह सहायता योजना में कथित गड़बड़ी का मामला विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान सामने आया था। तत्कालीन भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा ने इस मुद्दे को विधानसभा में उठाया था।
इसके बाद तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने तत्कालीन श्रम मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह को मामले की जांच के निर्देश दिए थे। तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आदेश के बाद शोभित त्रिपाठी को निलंबित कर दिया गया था।
2020 में EOW कर चुकी है गिरफ्तारी
शोभित त्रिपाठी के खिलाफ यह पहली बड़ी कार्रवाई नहीं है। EOW ने वर्ष 2020 में भी उन्हें गिरफ्तार किया था। जानकारी के मुताबिक वह करीब डेढ़ साल जेल में रहे थे। EOW ने उनके साथ ऑपरेटर हेमंत साहू और योगेन्द्र शर्मा के खिलाफ भी मामला दर्ज किया था। अब ईडी मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से पूरे मामले की जांच कर रही है।
27 साल के युवक की तीन बेटियों की शादी का रिकॉर्ड
जांच के दौरान योजना के क्रियान्वयन में कई ऐसे मामले सामने आने का दावा किया गया है, जिनमें रिकॉर्ड पर गंभीर विसंगतियां मिलीं। एक मामले में 27 साल के युवक की तीन बेटियों की शादी दिखाकर तीनों के नाम पर 51-51 हजार रुपए की सहायता राशि मंजूर कर निकाल ली गई।
इसके अलावा जांच में ऐसे लोगों के नाम भी सामने आए, जिन्होंने विवाह सहायता के लिए आवेदन ही नहीं किया था, लेकिन उनके नाम पर राशि जारी कर दी गई।
हितग्राहियों के दस्तावेज भी नहीं मिले
ईडी के अनुसार कई मामलों में योजना के लाभार्थियों से जुड़े जरूरी दस्तावेज जांच के दौरान उपलब्ध नहीं मिले। जांच एजेंसी को आशंका है कि घोटाले का खुलासा होने के बाद भ्रष्टाचार से जुड़े कुछ दस्तावेज गायब किए गए या नष्ट किए गए हो सकते हैं।
फिलहाल ईडी शोभित त्रिपाठी से पूछताछ कर योजना की राशि के वितरण, फर्जी हितग्राहियों, दस्तावेजों से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

करोड़ों की अस्पताल बिल्डिंग अब जमीन से उठने लगी:फाउंडेशन स्लैब का काम शुरू; जल्द खड़े होंगे कॉलम

इतने पावर प्लांट में कोयले का संकट:इतने दिन का ही स्टॉक बचा; जरूरत का सिर्फ 48% भंडार

देखिए वीडियो:शिक्षक दिवस पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव; बोर्ड मेरिट में आधे से ज्यादा छात्र सरकारी स्कूलों के, TET अब ऑफलाइन

भीषण सड़क हादसा:3 महिलाओं को ट्रक ने कुचला; कृष्ण जन्मोत्सव देखकर लौट रहीं थी, मौके पर मौत

बारिश के बीच जमीन धंसने से दहशत:कई कारें दबीं; सड़क में आई दरारें, बिल्डिंगों पर मंडराया खतरा

सड़क चौड़ीकरण पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:इनकी याचिका खारिज; तथ्य छिपाने पर पेनल्टी

मॉल के स्मोकिंग जोन में तुलसी के पौधे लगाने पर विवाद:संगठन ने जताई आपत्ति; हटाने की मांग

सेनेटरी व्यापारी से 27 लाख की ठगी:फर्जी ईमेल से दिया झांसा; असली कंपनी से संपर्क करने पर हुआ खुलासा

मौसम ने बिगाड़ा शेड्यूल:कई उड़ानें लेट; खराब मौसम और ऑपरेशनल कारणों से सैकड़ों यात्री परेशान

सरकार को घेरने के लिए अब संगठन का दांव:सॉफ्टवेयर वही, वर्जन नया

स्ट्रीट लाइट के नीचे जुआ खेलते 4 धराए:2100 रुपए और ताश जब्त

म्यूल अकाउंट के चेन सिस्टम का खुलासा:चार आरोपी गिरफ्तार

मूर्तिकार की गोली मारकर हत्या:बाइक से आए बदमाशों ने किया हमला; पुरानी रंजिश की आशंका

इंदौर की सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल पहुंचे; महापौर से तकनीक और निवेश पर मंथन

मध्यप्रदेश में फिर शुरू हुआ झमाझम बारिश का दौर:इन जिलों में अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में स्कूल बंद

मस्जिद पर चला बुलडोजर:कोर्ट के आदेश के बाद तड़के कार्रवाई; सांसद हाउस अरेस्ट, भारी पुलिस बल और RAF तैनात

पत्नी के निधन के बाद बदली जिंदगी की राह:रिटायर्ड बैंक मैनेजर ने संभाली 500 बच्चों की जिम्मेदारी; शिक्षा को बनाया मिशन

करोड़ों के हाईवे की रिटेनिंग वॉल धंसी:टूटे हिस्से को छुपाने सीमेंट-कांक्रीट का ‘सहारा’; निर्माण गुणवत्ता पर सवाल

सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर पुलिस सख्त:21 वाहन चालकों पर हुई FIR; यातायात नियम तोड़ने वालों को चेतावनी

देखिए वीडियो:अकेले युवक ने बदल दी अजनार नदी की तस्वीर; ‘बिट्टू तबाही’ की मुहिम बनी मिसाल, सीएम ने की प्रशंसा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!