खबर
Top News

देखिए वीडियो: शिक्षक दिवस पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव; बोर्ड मेरिट में आधे से ज्यादा छात्र सरकारी स्कूलों के, TET अब ऑफलाइन

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 सितंबर 2026, 2:04 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
शिक्षक दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के शिक्षकों की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि गुरु केवल ज्ञान देने वाला नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा दिखाने वाला मार्गदर्शक होता है। उन्होंने कहा कि जहां ‘गुरुर’ समाप्त होता है, वहीं ‘गुरु’ की प्राप्ति होती है।

मुख्यमंत्री ने देश और समाज के निर्माण में शिक्षकों के योगदान को नमन करते हुए कहा कि किसी भी राष्ट्र का भविष्य उसकी कक्षाओं में तैयार होता है और उन कक्षाओं को दिशा देने की जिम्मेदारी शिक्षकों की होती है।

मेरिट लिस्ट में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों का दबदबा
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने अपनी क्षमता साबित की है। मेरिट सूची में शामिल आधे से अधिक विद्यार्थी सरकारी स्कूलों से आते हैं।

उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों की मेहनत, समर्पण और विद्यार्थियों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। एक शिक्षक के लिए सबसे बड़ी खुशी तब होती है, जब उसका शिष्य उससे आगे बढ़कर सफलता हासिल करता है।

शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों के हित में लगातार नए कदम उठा रही है।

लक्ष्य है कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाया जाए, ताकि विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर मिल सकें।

TET परीक्षा को लेकर बड़ा बदलाव
शिक्षकों से जुड़े फैसले का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि मध्यप्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) अब ऑफलाइन आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत करना, शिक्षकों को सम्मान और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना तथा हर विद्यार्थी तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना है।

मुख्यमंत्री ने शिक्षक दिवस पर प्रदेश के सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के सपनों को दिशा देने के साथ-साथ बेहतर समाज और मजबूत राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

संबंधित समाचार

विवाह सहायता योजना में करोड़ों का घोटाला
Top News

विवाह सहायता योजना में करोड़ों का घोटाला:पूर्व मंत्री का रिश्तेदार गिरफ्तार; 5923 मामलों में गड़बड़ी का आरोप

6 minutes ago
इतने पावर प्लांट में कोयले का संकट
Top News

इतने पावर प्लांट में कोयले का संकट:इतने दिन का ही स्टॉक बचा; जरूरत का सिर्फ 48% भंडार

20 minutes ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:3 महिलाओं को ट्रक ने कुचला; कृष्ण जन्मोत्सव देखकर लौट रहीं थी, मौके पर मौत

34 minutes ago
बारिश के बीच जमीन धंसने से दहशत
Top News

बारिश के बीच जमीन धंसने से दहशत:कई कारें दबीं; सड़क में आई दरारें, बिल्डिंगों पर मंडराया खतरा

about 1 hour ago
सड़क चौड़ीकरण पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
Top News

सड़क चौड़ीकरण पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:इनकी याचिका खारिज; तथ्य छिपाने पर पेनल्टी

about 1 hour ago
मॉल के स्मोकिंग जोन में तुलसी के पौधे लगाने पर विवाद
Top News

मॉल के स्मोकिंग जोन में तुलसी के पौधे लगाने पर विवाद:संगठन ने जताई आपत्ति; हटाने की मांग

about 1 hour ago
सेनेटरी व्यापारी से 27 लाख की ठगी
Top News

सेनेटरी व्यापारी से 27 लाख की ठगी:फर्जी ईमेल से दिया झांसा; असली कंपनी से संपर्क करने पर हुआ खुलासा

about 1 hour ago
मौसम ने बिगाड़ा शेड्यूल
Top News

मौसम ने बिगाड़ा शेड्यूल:कई उड़ानें लेट; खराब मौसम और ऑपरेशनल कारणों से सैकड़ों यात्री परेशान

about 1 hour ago
सरकार को घेरने के लिए अब संगठन का दांव
Top News

सरकार को घेरने के लिए अब संगठन का दांव:सॉफ्टवेयर वही, वर्जन नया

about 1 hour ago
स्ट्रीट लाइट के नीचे जुआ खेलते 4 धराए
Top News

स्ट्रीट लाइट के नीचे जुआ खेलते 4 धराए:2100 रुपए और ताश जब्त

about 2 hours ago
म्यूल अकाउंट के चेन सिस्टम का खुलासा
Top News

म्यूल अकाउंट के चेन सिस्टम का खुलासा:चार आरोपी गिरफ्तार

about 2 hours ago
मूर्तिकार की गोली मारकर हत्या
Top News

मूर्तिकार की गोली मारकर हत्या:बाइक से आए बदमाशों ने किया हमला; पुरानी रंजिश की आशंका

about 2 hours ago
इंदौर की सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल पहुंचे; महापौर से तकनीक और निवेश पर मंथन

about 2 hours ago
मध्यप्रदेश में फिर शुरू हुआ झमाझम बारिश का दौर
Top News

मध्यप्रदेश में फिर शुरू हुआ झमाझम बारिश का दौर:इन जिलों में अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में स्कूल बंद

about 2 hours ago
मस्जिद पर चला बुलडोजर
Top News

मस्जिद पर चला बुलडोजर:कोर्ट के आदेश के बाद तड़के कार्रवाई; सांसद हाउस अरेस्ट, भारी पुलिस बल और RAF तैनात

about 2 hours ago
पत्नी के निधन के बाद बदली जिंदगी की राह
Top News

पत्नी के निधन के बाद बदली जिंदगी की राह:रिटायर्ड बैंक मैनेजर ने संभाली 500 बच्चों की जिम्मेदारी; शिक्षा को बनाया मिशन

about 2 hours ago
करोड़ों के हाईवे की रिटेनिंग वॉल धंसी
Top News

करोड़ों के हाईवे की रिटेनिंग वॉल धंसी:टूटे हिस्से को छुपाने सीमेंट-कांक्रीट का ‘सहारा’; निर्माण गुणवत्ता पर सवाल

about 3 hours ago
सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर पुलिस सख्त
Top News

सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर पुलिस सख्त:21 वाहन चालकों पर हुई FIR; यातायात नियम तोड़ने वालों को चेतावनी

about 3 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:अकेले युवक ने बदल दी अजनार नदी की तस्वीर; ‘बिट्टू तबाही’ की मुहिम बनी मिसाल, सीएम ने की प्रशंसा

about 3 hours ago
रिसोर्ट में पार्टी पर पुलिस की दबिश
Top News

रिसोर्ट में पार्टी पर पुलिस की दबिश:नशे में झूमते मिले 200 युवक-युवतियां; संचालक पर केस दर्ज

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!