एयर इंडिया फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी: रनवे से लौटा विमान; घंटों बिना AC बैठे यात्री, किया हंगामा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दिल्ली से इंदौर आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2515 में तकनीकी खराबी सामने आने के बाद विमान को रनवे से वापस टर्मिनल पर लाना पड़ा। इस घटना के बाद यात्रियों में नाराजगी फैल गई और एयरपोर्ट पर हंगामे की स्थिति बन गई।
तकनीकी समस्या के कारण उड़ान में देरी
जानकारी के अनुसार, फ्लाइट रोजाना दोपहर 12:10 बजे दिल्ली से उड़ान भरती है और करीब 1:45 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचती है, लेकिन तकनीकी समस्या के कारण उड़ान में देरी हुई और अब इसके शाम करीब 5 बजे तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
बोर्डिंग से पहले दो बार बदला गया गेट
घटनाक्रम की शुरुआत दिल्ली एयरपोर्ट पर गेट बदलने से हुई। बोर्डिंग से पहले दो बार गेट बदला गया, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
लंबे समय तक रनवे पर खड़ा रखा
इसके बाद जब यात्रियों को विमान में बैठाया गया, तो तकनीकी क्लियरेंस न मिलने के कारण फ्लाइट को लंबे समय तक रनवे पर खड़ा रखा गया।
AC बंद, गर्मी में परेशान हुए यात्री
रनवे पर खड़े विमान के अंदर एयर कंडीशनिंग बंद होने से यात्रियों की हालत खराब होने लगी। भीषण गर्मी में बंद केबिन में घंटों फंसे रहने से कई यात्रियों की तबीयत बिगड़ गई।
रिफंड की मांग
लंबे इंतजार और स्पष्ट जानकारी न मिलने से नाराज यात्रियों ने विमान को टर्मिनल पर वापस लाने के बाद एयर इंडिया के खिलाफ नारेबाजी की।
यात्रियों का आरोप है कि उन्हें समय पर सही जानकारी नहीं दी गई और सुरक्षा के साथ भी समझौता किया गया। फिलहाल कई यात्री रिफंड या वैकल्पिक व्यवस्था की मांग को लेकर एयरपोर्ट पर डटे हुए हैं।
एयर इंडिया की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
संबंधित समाचार

टीआई पर BJP नेता का आरोप:बताया कांग्रेस का एजेंट; सस्पेंड करने की मांग, TI बोले- इस वजह से नाराजगी

दो किलोमीटर के फेर से परेशान रहवासी सड़कों पर उतरे:सिक्सलेन ने बढ़ाई सहूलियत या मुसीबत?

एएसआई पर हमला:कार पर फेंकी बोतल; विरोध किया तो हाथ में गड़ा दिए दांत

रुत आ गई रे, रुत छा गई रे..:इंदौर में सर्द हवाओं ने दी दस्तक; शिशिर की सिहरन से बदला शहर का मिजाज

आईटी पार्क चौराहे पर ट्रैफिक डायवर्ट:ब्रिज की स्लैब का काम; भारी वाहनों की आवाजाही पर भी रोक

अपराध से पहले अड्ड़ों पर पहुंचेगी पुलिस:एआई से अपराध रोकने की तैयारी; अगले महीने ट्रायल

इंदौर में अभी नलों में पानी लेकिन निगम को सताने लगी गर्मी की चिंता:300 बोरिंग और टैंकरों से तैयार किया जाएगा बैकअप

नींद हराम कर रखी है सोने ने:शादी-ब्याह की धूम प्रारंभ

बेटे को बचाने डैम में कूदे पिता की डूबने से मौत:मामा-भांजा लापता; दो दिन पहले हुई थी बेटी की शादी

टवेरा के बॉटल होल्डर में छिपाई थी एमडी:कार में बाइक भी मिली

8 बदमाशों को शहर से बाहर खदेड़ा:6 पर कसा शिकंजा; लगातार दे रहे थे अपराध को अंजाम

कलेक्टर-कमिश्नर के साथ मंथन करेंगे मुख्यमंत्री:नवाचारों पर होगी चर्चा; 10 मिनट में देना होगा काम का हिसाब

फ्लाईओवर सिटी बनता उज्जैन:विकास की रफ्तार तेज; लेकिन व्यवस्थाओं की परीक्षा बाकी

परिसीमन बिल को लेकर राजनीतिक हलचल तेज:स्टालिन को मनाने चेन्नई पहुंचे विपक्षी नेता; राहुल को गांधी गले लगाया

रैपिडो चालक की अश्लीलता पर महिलाओं ने जताया विरोध:भोपाल की घटना से आक्रोश

महापौर ने किया निरीक्षण:प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर भी नजर

प्रदेश के 55 लाख स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी:इस दिन मिलेगी गणवेश की राशि; मुख्यमंत्री करेंगे बैंक खातों में अंतरित

नाले में गंदा पानी छोड़ने वाली 4 फैक्ट्रियों पर निगम की कार्रवाई:3.60 लाख का लगाया दंड; आउटलेट पाइप भी कराए बंद

खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में युवा कांग्रेस का हवन:प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना

सरस्वती नदी में बहाया फैक्ट्री का गंदा पानी:टीएम एंटरप्राइजेस का कारनामा; 40 हजार का जुर्माना कर निगम ने निभाई जिम्मेदारी!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!