खबर
Top News

टीम इंडिया की असली अग्निपरीक्षा आज: दो जीत की दूरी और इतिहास का दबाव; बुमराह की रणनीति और अभिषेक-संजू के दम पर रण

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 मार्च 2026, 11:55 am
शेयर करें:
टीम इंडिया की असली अग्निपरीक्षा आज

खुलासा फर्स्ट, हेमंत उपाध्याय।
टी-20 विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट के इतिहास में एक अटूट परंपरा रही है कि कोई भी विजेता टीम अब तक अपने साम्राज्य की रक्षा नहीं कर सकी है। आज दिन ढलने के बाद भारतीय टीम उसी अभिशप्त इतिहास को बदलने के संकल्प के साथ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खड़ी होगी।

संघर्ष की भट्टी में तपकर और उतार-चढ़ाव की लहरों को पार कर, नीली जर्सी पहने हमारे जांबाज योद्धा अपनी खिताबी मंजिल से मात्र दो कदम दूर हैं। आज का यह सेमीफाइनल वह 'अंतिम द्वार' है जिसे पार किए बिना खिताबी रक्षा का स्वप्न अधूरा है।

केवल रनों और विकेटों की गिनती नहीं यह मैच
क्रिकेट के जानकारों के अनुसार यह मुकाबला केवल रनों और विकेटों की गिनती नहीं, बल्कि उस गौरवशाली मुकुट को बचाने की जद्दोजहद है, जिसे 2024 में बड़ी मेहनत से हासिल किया गया था।

वानखेड़े की मखमली घास और समुद्र की नम हवा आज इस बात की गवाह बनेगी कि क्या भारत अपनी सल्तनत की रक्षा की दिशा में यह सबसे बड़ा कदम बढ़ा पाएगा। टी-20 विश्व कप 2026 का यह दूसरा सेमीफाइनल इतिहास के पन्नों में दर्ज होने जा रहा है। यह लगातार तीसरा मौका है जब ये दो दिग्गज टीमें नॉकआउट चरण में एक-दूसरे से भिड़ रही हैं।

 उमड़ेगा भावनाओं का ज्वार
आज केवल एक क्रिकेट मैच नहीं, बल्कि भावनाओं का ज्वार उमड़ने वाला है। विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में जब भारत और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने होंगी, तो दांव पर लगातार दूसरे फाइनल का टिकट ही नहीं, पिछले चार वर्षों का हिसाब होगा।

एक तरफ देश की आंखों का तारा बन चुके संजू सैमसन की नाबाद 97 रनों की वह 'आतिशी पारी' जिसने वेस्टइंडीज के जबड़े से जीत छीन ली, की ताजा याद के साथ भारतीय टीम मैदान में उतरेगी तो दूसरी तरफ  हैरी ब्रूक की कप्तानी में निडर होकर खेल रही इंग्लैंड की टीम उसकी राह में खड़ी है।

यह अब सौ टके का सवाल
क्या भारत अपना खिताब बचाने की दिशा में एक और कदम बढ़ा पाएगा या इंग्लैंड 2022 का इतिहास दोहराएगा- यह अब सौ टके का सवाल बन गया है। । 2022 में इंग्लैंड ने भारतीय टीम को 10 विकेट से हराया था, जबकि 2024 में भारतीय टीम ने 68 रनों से जीत दर्ज कर हिसाब बराबर किया था। आज का मैच इस 'बराबरी' को तोड़ने का काम करेगा।

तीसरी ट्रॉफी पर है दोनों कप्तानों की नजर
क्रिकेट के इतिहास में बहुत कम ऐसे अवसर आते हैं जब दो टीमें बिल्कुल बराबरी के धरातल पर खड़ी हों। भारत और इंग्लैंड दोनों टीमें अपना छठा टी- 20 विश्व कप क्रिकेट सेमीफाइनल खेलने जा रही हैं। आंकड़ों की किताब के अनुसार दोनों का पिछला रिकॉर्ड (3 जीत, 2 हार) और विश्व कप खिताबों की संख्या (2-2) एक समान है। निश्चित रूप से तीसरी ट्रॉफी पर दोनों कप्तानों की नजर है।

इतिहास और आंकड़ों को लेकर बातें
इतिहास और आंकड़ों को लेकर पहले ही काफी बातें और विश्लेषण हो चुका है। बस इतना याद रखिये पिछली बार भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड टीम को हराकर अगले मैच में दक्षिण अफ्रीका को शिकस्त दी थी और खिताब अपने नाम किया था।

भारतीय टीम टी- 20 विश्व कप के इतिहास में दो बार (2007 और 2024) खिताब अपने नाम कर चुकी है। 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी से शुरू हुआ यह सफर 2024 में रोहित शर्मा की अगुवाई में दोबारा शिखर पर पहुंचा था। जबकि, इंग्लैंड टीम भी दो बार (2010 और 2022) में यह खिताब अपने नाम कर चुकी है।

इंग्लिश टीम के सामने बुमराह नाम की दीवार
आपको याद होगा जब वानखेड़े का स्टेडियम 'इंडिया-इंडिया' के नारों से गूंजता है, तो अच्छे-अच्छे कप्तानों की रणनीति धरी की धरी रह जाती है। इंग्लैंड टीम के युवा कप्तान हैरी ब्रूक ने भले ही वानखेड़े को 'खामोश' करने की चुनौती दी हो, लेकिन उनके सामने जसप्रीत बुमराह नाम की वह दीवार खड़ी है जिसे दुनिया का कोई भी बल्लेबाज अब तक पूरी तरह पढ़ नहीं पाया है।

बैटिंग कोच सितांशु कोटक के साथ अभिषेक शर्मा की विशेष तैयारी और संजू सैमसन का 'क्राइसिस-मैन' अवतार भारत को वह मजबूती देता है जो किसी भी हार को जीत में बदलने का दम रखती है। पर मेरी तो यह राय है कि हमें यह भी नहीं भूलना होगा यह नाजुक मुकाबला दबाव के उन पलों से पार पाने का भी बन गया है जहाँ एक गलती विश्व कप का सपना तोड़ सकती है।

सुनील गावस्कर और नासिर हुसैन की राय
भारत के दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर की तो यह राय है कि वानखेड़े की पिच पर शुरुआती 6 ओवर मैच का भाग्य लिख देंगे। उनके अनुसार कप्तान सूर्यकुमार यादव को जसप्रीत बुमराह को पावरप्ले में कम से कम दो ओवर जरूर देना चाहिये।

इंग्लैंड के बल्लेबाज क्रीज पर पैर जमाने के लिए समय नहीं लेते, वे पहली गेंद से प्रहार करते हैं। अगर भारत पावरप्ले में दो बड़े विकेट निकाल लेता है, तो इंग्लैंड टीम का मध्यक्रम दबाव में बिखर सकता है।

इंग्लैंड टीम के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन का कहना है कि यह एक नई इंग्लैंड टीम है, जो हैरी ब्रूक की कप्तानी में निडरता का नया पैमाना तय कर रही है, लेकिन मेरी राय में वानखेड़े में भारत को हराना दुनिया के सबसे मुश्किल कामों में से एक है।

इंग्लैंड के लिए चुनौती केवल बुमराह नहीं, बल्कि संजू सैमसन का वह आत्मविश्वास भी है जो उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ दिखाया है। जो भी टीम 'ओस' और दबाव को बेहतर तरीके से मैनेज करेगी, वही फाइनल का टिकट हासिल कर लेगी।

अब पढ़िये दोनों कप्तानों का क्या कहना है

पावरप्ले ही तय करेगा मैच की दिशा- सूर्यकुमार यादव
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव का कहना है कि वानखेड़े की पिच और यहां की ओस हमारे लिए कोई रहस्य नहीं हैं। हमने यहां बहुत क्रिकेट खेला है। पिछले मैच में संजू सैमसन ने जिस तरह की पारी खेली, उससे टीम का संतुलन बहुत बेहतर हुआ है।

इंग्लैंड टीम के पास नए और युवा खिलाड़ी हैं जो निडर होकर खेलते हैं, लेकिन हमारे पास जसप्रीत बुमराह जैसा अनुभव है। हमारा फोकस शुरुआती 6 ओवरों पर होगा क्योंकि सुनील गावस्कर सर ने भी सही कहा है कि पावरप्ले ही इस मैच की दिशा तय करेगा।

बुमराह के लिए हमारी विशेष तैयारी- हैरी ब्रूक
इंग्लैंड टीम के कप्तान हैरी ब्रूक का कहना है कि एक कप्तान के तौर पर भारत में भारतीय टीम के खिलाफ सेमीफाइनल खेलना मेरे करियर का सबसे बड़ा मौका है। मेरी जिम्मेदारी है कि हम अपने आक्रामक क्रिकेट को आगे बढ़ाएं।

हम जानते हैं कि बुमराह पावरप्ले में दो ओवर डाल सकते हैं, हमने उसके लिए विशेष तैयारी की है। वानखेड़े का शोर हमें डराता नहीं, बल्कि प्रेरित करता है। हम यहां अपनी पिछली हार का बदला लेने और कप जीतने आए हैं।

अभिषेक शर्मा को तो याद होंगे अपने 54 गेंदों पर 135 रन
भारतीय टीम की उम्मीदों के कर्णधार  सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के लिए तो यह मैदान सुखद यादों के महासागर से भरा है।  एक साल पहले ही उन्होंने इसी मैदान पर इंग्लैंड टीम के खिलाफ 54 गेंदों पर ताबड़तोड़ 135 रन बना डाले थे। अभिषेक ने केवल 37 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था।

पहले 6 ओवरों में ही 5 छक्के और 4 चौके जमाने वाले इस खिलाड़ी ने अपनी पारी में 13 छक्के और 7 चौके लगाए थे। देखना दिलचस्प है कि यह शांत खिलाड़ी अब दबाव से कितना उबर चुका है और मैदान में क्या कमाल दिखाता है।

वानखेड़े का इतिहास तो हमारे पक्ष में
वानखेड़े में शाम को ओस ज्यादा होती है कि गेंद फिसलती है। कोच गौतम गंभीर ने इसी बात को ध्यान में रखकर टीम की तैयारी करवाई है। आज अगर भारतीय टीम जीत का वरण करती है तो वह टी- 20 विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट का लगातार दूसरा फाइनल खेलने वाली दुनिया की तीसरी टीम बन जाएगी।

यह भी याद रखिये कि वानखेड़े पर जीत का रिकॉर्ड 5 के मुकाबले 7 मैचों में जीत से भारत के पक्ष में है। 2017 के बाद से भारतीय टीम यहां कोई मैच नहीं हारी है। याद रखिये अब तक जो हुआ वह इतिहास के पन्नों में दफन है, अब शुरुआत नए सिरे से ही करनी होगी, जिसके लिए सूर्या के लड़ाके पूरी तरह तैयार हैं।

संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री
Top News

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

about 3 hours ago
80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी
Top News

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

about 3 hours ago
iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू
Top News

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

about 3 hours ago
MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद
Top News

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

about 4 hours ago
गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार
Top News

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

about 4 hours ago
22 साल की एंकर ने की आत्महत्या
Top News

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

about 4 hours ago
जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू
Top News

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

about 4 hours ago
पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम
Top News

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

about 4 hours ago
ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां
Top News

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

about 4 hours ago
रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप
Top News

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

about 5 hours ago
दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या
Top News

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

about 5 hours ago
मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत
Top News

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

about 5 hours ago
युवक की पीट-पीटकर हत्या
Top News

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

about 5 hours ago
हादसा
Top News

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

about 5 hours ago
नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार
Top News

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

about 5 hours ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

about 5 hours ago
एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब
Top News

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

about 5 hours ago
नवविवाहिता ने की आत्महत्या
Top News

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

about 5 hours ago
रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे
Top News

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

about 5 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

about 6 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!