हरिजन कॉलोनी में 15 दिनों से नल उगल रहे जहरीला पानी, लोग त्रस्त
KHULASA FIRST
संवाददाता
प्रशासनिक उदासीनता, 181 हेल्प लाइन भी नाकाम, बैकलाइन चोक होने से रहवासी गंदा पानी पीने को मजबूर
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
स्वच्छता के दावों के बीच वार्ड 70, जोन 2 स्थित राजमोहल्ला हरिजन कॉलोनी से नगर निगम की लापरवाह कार्यप्रणाली का बड़ा खुलासा हुआ है। यहां की राजा गौहर वाली गली में पिछले 15 दिनों से रहवासी नारकीय स्थिति का सामना कर रहे हैं।
क्षेत्र की बैकलाइन पूरी तरह चोक हो चुकी है, जिसके कारण नलों से बदबूदार और दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। इस समस्या के समाधान के लिए रहवासियों ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181 पर आठ दिन पहले शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन अब तक निराकरण नहीं हुआ है।
स्थानीय नागरिक दीपेश बाली, अक्षय धौलपुरे, छोटू भेरवे, अक्कू धौलपुरे, डुग्गू, जितेंद्र, गौरव और कान्हा ने रोष व्यक्त करते हुए बताया कि वर्तमान दरोगा की अनदेखी के कारण समस्या विकराल हो गई है।
रहवासियों के अनुसार पूर्व दरोगा अजय धौलपुरे के समय बैकलाइन की नियमित सफाई होती थी, जिससे जलसंकट नहीं आता था, किंतु वर्तमान में बार-बार सूचना देने के बाद भी सफाई नहीं की जा रही है।
दूषित पानी के कारण क्षेत्र में बीमारियां फैलने का अंदेशा बढ़ गया है। सरकारी तंत्र की इस सुस्ती और जिम्मेदारों की चुप्पी ने स्थानीय जनता को संकट में डाल दिया है, जिससे नगर निगम के प्रति भारी जनआक्रोश व्याप्त है।
संबंधित समाचार

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग:एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक को भेजा अभ्यावेदन

युवक-युवती को एयरपोर्ट पर रोका:पुलिस ने लिया हिरासत में; लापता की शिकायत पर कार्रवाई

नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल:डायल-112 को पैसे देकर घुसा लोडिंग वाहन; चालक ने कारोबारी को भी रिश्वत की पेशकश की

20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई:खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कई प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण; जांच के लिए नमूने भोपाल भेजे

सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर किया वॉट्सएप वीडियो कॉल

न्यू गौरी नगर में रिमूवल कार्रवाई:एक दिन पहले रात के विरोध और हंगामे के बाद टला बुलडोजर एक्शन

वन विभाग के भ्रष्ट ससुर-दामाद की जोड़ी करती है सौदेबाजी:खुलासा फर्स्ट की खबर का असर

देखिए वीडियो, नदी में नाव पलटी:इतने बच्चों की मौत; मृतकों में एक ही परिवार की इतनी बच्चियां

दागदार कर रहे हैं मुख्यमंत्री की छवि:कार्यपालन यंत्री और ठेका कंपनी के प्रबंधक पर आरोप

हो गया दूध-पानी अलग-अलग:क्रोधित-कुपित ‘शिव’ के ‘गण’ निकले वनभूमि के कब्जेदार

देखिए वीडियो, किसने दी चेतावनी:मांगें पूरी नहीं हुईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे; संघ प्रमुख से मिलकर न्याय मांगने की तैयारी

क्रिकेट मैच के टिकट के नाम पर ठगी:कई बार कराया पेमेंट; ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर दो लोगों से धोखाधड़ी

नौकरी बचाने के लिए इतनी रजिस्ट्री का लक्ष्य:इस योजना के काम में तेजी; कलेक्टर ने दिया यह भरोसा

इतने हजार छात्रों का होगा मुफ्त दुर्घटना और स्वास्थ्य बीमा:पढ़ाई पूरी होने के बाद योजना के दायरे से हो जाएंगे बाहर

देखिए वीडियो, सीजेपी के दो नेता इतने दिन के लिए जेल भेजे गए:प्रदर्शन के मामले में न्यायिक हिरासत

फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट:इस शहर में इमरजेंसी लैंडिंग; विमान में सवार इतने यात्री सुरक्षित

ट्रेन की तरह मोबाइल एप से बुक होंगे बस टिकट:जल्द लॉन्चिंग की तैयारी; टिकट नहीं देने वाले कंडक्टर पर होगी कार्रवाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!