सड़क हादसे में गिरते ही सिर से गुजर गया टैंकर: स्पीड ब्रेकर से बिगड़ा था संतुलन; लोगों को समेटना पड़े शरीर के चीथड़े
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कनाड़िया थाना क्षेत्र में कल रात ऐसा सड़क हादसा हुआ, जिसने इंसानियत को झकझोर दिया। बाइक से गिरते ही एक युवक के सिर पर पानी के टैंकर का पहिया चढ़ गया।
टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक का सिर चकनाचूर हो गया और सड़क पर उसके अवशेष बिखर गए। हादसे के बाद का दृश्य इतना भयावह था कि लोगों को अपने हाथों से शरीर के चीथड़े समेटना पड़े।
घटनास्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक, यह हादसा इतना वीभत्स था कि कई लोग देखते ही सहम गए। सड़क पर फैले खून और शरीर के अवशेष देर तक उस खौफनाक मंजर की गवाही देते रहे।
जानकारी के मुताबिक, विजय पिता नारायण सिंह ठाकुर (25) निवासी मूसाखेड़ी अपने साथी रविंद्र ठाकुर के साथ पुताई का काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहा था। मूलत: ग्राम लोहारी (धार) निवासी विजय जैसे ही बिचौली मर्दाना स्थित सरकारी स्कूल के पास स्पीड ब्रेकर पर पहुंचा, बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों सड़क पर गिर पड़े।
इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे पानी के निजी टैंकर ने विजय को कुचल दिया। टैंकर का पहिया सीधे उसके सिर के ऊपर से गुजर गया। चंद सेकंड में ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया, जबकि सड़क पर खून और मांस के टुकड़े दूर-दूर तक फैल गए।
थैली में भरना पड़े सिर के टुकड़े
दुर्घटना की सूचना मिलते ही कनाड़िया पुलिस मौके पर जा पहुंची। इस दौरान वहां मौजूद सामाजिक कार्यकर्ता अजय नागदा ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए सड़क पर बिखरे अंगों को हाथों से समेटकर थैली में रखा, ताकि अंतिम प्रक्रिया पूरी की जा सके।
इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाया। पुलिस को प्रारंभिक जांच में आशंका है कि दोनों नशे की हालत में थे, जिससे बाइक पर नियंत्रण नहीं रह सका और हादसा इतना भयानक रूप ले बैठा।
संबंधित समाचार

इनके प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग:सीटीआई के चेयरमैन ने गृह मंत्री को लिखा पत्र; पिछले आंदोलन से हजारों करोड़ का नुकसान

महिंद्रा की पहली CNG कार लॉन्च:स्टाइलिश लुक और कम खर्च में देगी Nexon-Brezza को टक्कर; 6 एयरबैग के साथ ये दमदार फीचर्स है शामिल

सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला:धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे पर नहीं मिलेगा आरक्षण

दर्दनाक हादसा:स्कूल की छत गिरने से 20 बच्चों सहित 21 की मौत; 40 से ज्यादा घायल, मलबे में दबे लोगों की तलाश में जुटी राहत टीमें

गर्मी से पहले शहर में जलसंकट का अलर्ट:सामान्य से 14 इंच कम बारिश ने बढ़ाई चिंता; 50 करोड़ के पैकेज की मांग

जल संकट के बीच नर्मदा पाइपलाइन फूटी:सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी; अंडरपास भरने से यातायात प्रभावित

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!