हजारों लीटर थिनर का टैंकर पकड़ाया: रिहायशी इलाके में चल रहा था भंडारण का खेल; गोदाम और फैक्ट्री की सील
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर प्रशासन ने बड़े पालदा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए करीब 12 हजार लीटर थिनर और अन्य ज्वलनशील पदार्थों से भरा टैंकर पकड़ा है। तहसीलदार की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और संबंधित गोदाम व फैक्ट्री को सील कर दिया।
रिहायशी इलाके में ज्वलनशील पदार्थों के भंडारण की शिकायत
कलेक्टर के मुताबिक, प्रशासन को शिकायत मिली थी कि रिहायशी क्षेत्र में बड़ी मात्रा में थिनर, टर्पेंटाइन ऑयल और अन्य ज्वलनशील पदार्थों का अवैध रूप से परिवहन और भंडारण किया जा रहा है।
सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर परिसर की जांच की। कार्रवाई के दौरान टैंकर में बड़ी मात्रा में तरल पदार्थ मिला।
टैंकर में थिनर, टर्पेंटाइन ऑयल और डीजल मिलने की बात
कलेक्टर ने बताया कि मौके से करीब 12 हजार लीटर तेल/तरल पदार्थ मिला है। इसमें टर्पेंटाइन ऑयल, थिनर और डीजल समेत विभिन्न कंपोनेंट्स शामिल होने की बात सामने आई है। रिहायशी क्षेत्र में ज्वलनशील पदार्थों के भंडारण को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से परिसर को सील कर दिया है।
सैंपल लेकर जांच शुरू
प्रशासन की टीम ने जब्त किए गए पदार्थों के सैंपल लिए हैं। अब इनकी जांच के साथ यह पता लगाया जा रहा है कि यह माल कहां से आया, किसके द्वारा लाया गया था और इसे कहां ले जाया जाना था।
प्रशासन के अनुसार, जांच रिपोर्ट और दस्तावेजों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।
संबंधित समाचार

1000 बिस्तर के अस्पताल में मरीज की मौत:4 घंटे तक नहीं मिला इलाज; डॉक्टरों-स्टाफ के पीछे भागती रही पत्नी, तड़प-तड़पकर तोड़ा दम

मध्य प्रदेश में 6 महीने टल सकते हैं निकाय चुनाव:सामने आई बड़ी वजह

पति के बाद पत्नी भी अनशन पर:नगर निगम गेट के बाहर बैठीं; बोलीं- अधिकारी अपने कर्तव्यों का पालन करें

हेड कॉन्स्टेबल के पति का शव पेड़ से लटका मिला:कपड़ों में मिला सुसाइड नोट; पत्नी ने दर्ज कराई थी पीटने की शिकायत

आश्रम तोड़ने पहुंची जेसीबी का फूलमाला से स्वागत:संत ने दी इतनी जमीन; चौड़ी होगी सड़क

नीलोफर हत्याकांड:30 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली; आरोपी सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाकर दे रहा धमकियां, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल

बंद मकान का ताला तोड़कर जेवर चोरी:खिड़की टूटी मिली; दो दिन बाद एफआईआर

एमपी में रविवार को भी खुलेंगे बैंक:इस कारण सरकार ने लिया बड़ा फैसला

डोल ग्यारस में खूनी वारदात:डीजे पर नाचने के दौरान विवाद; युवक की चाकू मारकर हत्या, एक घायल

घाट की ढलान पर भिड़े इतने वाहन:मुंबई-आगरा फोरलेन पर लगा लंबा जाम; टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मची

छेड़छाड़ से परेशान युवती ने की खुदकुशी की कोशिश:आरोपी की धमकी से थी परेशान; अस्पताल से छुट्टी मिलते ही थाने पहुंची

देखिए वीडियो:105 साल पुरानी अखाड़ा जुलूस परंपरा पर विवाद; पुलिस कार्रवाई से नाराज समाजजन

एमपी बीजेपी में बड़ी नियुक्ति:इनको मिली प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी; मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद फैसला

विधायक बोलीं गरबे के बाद विधर्मियों के साथ जाती हैं लड़कियां:अगले साल 9 लाख बच्चों को जन्म देती हैं; गैर-हिंदुओं की एंट्री पर रोक लगे

खाद्य विभाग की खाने के तेलों पर बड़ी कार्रवाई:5 ब्रांड के सैंपल जांच के लिए भेजे; लाखों रुपए का स्टॉक किया जब्त

धंसती सड़कों से बाहर आ रहा भ्रष्टाचार:10-15 फीट गहरे गड्ढे ने कर दिया लापरवाह तंत्र की सच्चाई का खुलासा

लोग अपना चेहरा चमकाने के लिए कर रहे भगवान का उपयोग:निगम के अवैध कामों और टैक्स की बर्बादी के खिलाफ पांडेय दंपति का अनशन जारी

झिलमिल झांकियां निकली:कलाकारों ने किया शस्त्र कला का प्रदर्शन

डॉक्टर के सुसाइड अटेम्प्ट मामले में एनएमसी की सख्ती:रैगिंग और मानसिक उत्पीड़न के आरोपों पर मांगी 24 घंटे में रिपोर्ट

भाजपा अध्यक्ष ने बदले प्रदेश प्रभारी-सह प्रभारी:मध्यप्रदेश से पांच नेताओं को भी मिली जिम्मेदारी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!