‘मुझे ले जाओ, ये मार डालेंगे’: किसका आखिरी कॉल ये किसके लिए था; 30 मिनट बाद क्या हुआ, क्यों मचा हड़कंप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र स्थित सुरैयापुरा इलाके में 22 वर्षीय नवविवाहिता पलक रजक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल पक्ष जहां इसे आत्महत्या बता रहा है, वहीं मायके पक्ष ने इसे सुनियोजित हत्या करार देते हुए पति, सास और देवर पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
फोन कर जान बचाने की गुहार
घटना ने उस समय सनसनी फैला दी, जब मौत से महज 30 मिनट पहले पलक ने अपने भाई प्रिंस को फोन कर जान बचाने की गुहार लगाई थी। मंगलवार शाम 6:14 बजे किए गए इस कॉल में पलक रोते हुए बोली-भैया, मुझे यहां से ले जाओ, वरना ये लोग मुझे मार डालेंगे।
भाई पहुंचा तो अस्पताल में मिली लाश
भाई प्रिंस ने बताया कि बहन की हालत समझते ही वह तुरंत उसके ससुराल के लिए रवाना हुआ। जब वह करीब 6:45 बजे वहां पहुंचा, तभी ससुराल पक्ष का फोन आया कि पलक को अस्पताल ले जाया गया है। जिला अस्पताल पहुंचने पर उसने बहन को स्ट्रेचर पर मृत पाया।
गर्दन से लेकर पैर तक चोट के निशान
परिजनों का आरोप है कि पलक के शरीर पर गर्दन से लेकर पैर तक चोट के निशान थे, जो मारपीट और संघर्ष की ओर इशारा करते हैं। उनका कहना है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि सामूहिक रूप से की गई हत्या है।
दहेज में कार की मांग, एफडीआर भी तुड़वाई
मायके पक्ष के अनुसार, पलक की शादी अप्रैल 2025 में अमित रजक से हुई थी, जो एयरफोर्स में आउटसोर्स कर्मचारी है। शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज में कार की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगा था।
यह भी आरोप लगाया
परिजनों ने आरोप लगाया कि पलक के नाम की एफडीआर भी जबरन तुड़वाकर पैसे हड़प लिए गए। पति पर भी आरोप है कि वह इन सबके बावजूद चुप रहता था और अपने परिवार का विरोध नहीं करता था।
परिजनों की तीन बड़ी मांगें
घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने निष्पक्ष जांच के लिए तीन प्रमुख मांगें रखी हैं। डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम और उसकी वीडियोग्राफी, फॉरेंसिक एक्सपर्ट से घटनास्थल और शव की विस्तृत जांच और पति, सास और देवर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी।
मर्ग कायम, मजिस्ट्रेट की निगरानी में जांच
मुरार थाना पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर लिया है। चूंकि विवाह को एक वर्ष ही हुआ था, इसलिए नियम के तहत कार्यकारी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
एएसपी ने कही ये बात
एएसपी जयराज कुबेर ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। यदि हत्या के प्रमाण मिलते हैं, तो आरोपियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की जाएगी।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!