खबर
Top News

टी-20 विश्व कप टूर्नामेंट: तीन शतक, तीन इतिहास और क्रिकेट के क्षितिज पर चमकते तीन नए सितारे

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

19 फ़रवरी 2026, 1:03 pm
शेयर करें:
टी-20 विश्व कप टूर्नामेंट

खुलासा फर्स्ट, हेमंत उपाध्याय।
भारत के दिग्गज क्रिकेटर और प्रशिक्षक रहे रवि शास्त्री का कहना है कि 2026 का यह विश्व कप साबित कर रहा है कि टी-20 क्रिकेट अब केवल नामी खिलाड़ियों का खेल नहीं रह गया है। हमने उलटफेर देखे हैं और शतकों की झड़ी भी। भारत के पास खिताब बचाने का सबसे अच्छा मौका है,क्योंकि टीम में अनुभव और बेखौफ युवा जोश का सही मिश्रण है,पर यह भी ध्यान रखना होगा कि  सावधानी जरूरी है, क्योंकि टी- 20 में एक खराब 15 मिनट आपका पूरा टूर्नामेंट खत्म कर सकते हैं। मुझे लगता है कि इस बार फाइनल में हमें एक एशियाई और एक गैर-एशियाई टीम के बीच कड़ी जंग देखने को मिलेगी।

रवि शास्त्री की बात सही साबित होती नजर आ रही
अब तक के मुकाबलों पर नजर डालें तो रवि शास्त्री की बात सही साबित होती नजर आ रही है। इस खेल के जानकारों की राय है कि अनिश्चितताओं के खेल क्रिकेट में जब रिकॉर्ड टूटते हैं, तो इतिहास की नई इबारत लिखी जाती है। जहां वर्ष 2024 के टी- 20 विश्व कप टूर्नामेंट  में जहाँ एक भी शतक नहीं लगा था, वहीं इस बार अब तक तीन शतक जड़े जा चुके हैं, वह भी लगातार तीन दिनों में। इन शतकीय पारियों ने कम से कम इस बात के संकेत तो दे ही दिए हैं कि इस बार कहानी कुछ और होने वाली है। अब तक पथुम निसंका (श्रीलंका) , युवराज सामरा (कनाडा) और साहिबजादा फरहान (पाकिस्तान) ने अपने बल्ले से नई इबारत लिख दी है।

पहला शतक- पथुम निसंका (श्रीलंका) विरुद्ध ऑस्ट्रेलिया- 16 फरवरी
टूर्नामेंट का पहला शतक श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज पथुम निसंका के  बल्ले से निकला। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने तकनीक और आक्रामकता के बेहतर सम्मिश्रण से 52 गेंदों पर 100 रन बनाए। इसमें 10 चौके और पांच छक्के शामिल थे। इस पारी के बाद पथुम निसंका के ही देश के महान बल्लेबाज कुमार संगकारा ने टिप्पणी की-  "निसंका में वह 'स्पार्क' है जो उन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों की कतार में खड़ा करेगा।"

और खुद निसंका ने शतकीय पारी के बाद कहा कि यह पारी उनके व्यक्तिगत रिकॉर्ड से ज्यादा उनके प्रशंसकों और देश के संघर्ष को समर्पित है। इस बार का विश्व कप पिछले सीजन से काफी अलग है। यहाँ पिचें बल्लेबाजों को पूरी तरह से आउट नहीं कर रही हैं, लेकिन वे आपसे निरंतरता और सही शॉट चयन की मांग करती हैं। अब तक के मैचों में हमने देखा है कि केवल पावर-हिटिंग से काम नहीं चल रहा।  आपको पारी बुननी पड़ रही है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेरी पारी भी इसी रणनीति का हिस्सा थी कि जोखिम कम लिया जाए और अंत तक टिका रहा जाए। अगर आप सेट हो जाते हैं, तो बड़ा स्कोर मुमकिन है।

दूसरा शतक- युवराज सामरा(कनाडा) विरुद्ध न्यूजीलैंड-  17 फरवरी
कनाडा के 19 बरस के खिलाड़ी युवराज सामरा  ने केवल शतक ही नहीं जमाया बल्कि इतिहास भी लिख दिया। वे टी-20 विश्व कप के इतिहास में शतक बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी बन गए। उनसे पहले यह गौरव पाकिस्तान के अहमद शहजाद के खाते में था। अहमद शहजाद ने 22 साल 127 दिन की उम्र में  2014 के टी-20 विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ यह कारनामा किया था। युवराज सामरा ने 58 गेंदों पर 9  चौकों और छह छक्कों की मदद से शतक बनाया।

सामरा के शतक पर न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग ने गौर करने लायक टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि सामरा ने 'एसोसिएट नेशन' के टैग को पीछे छोड़ एक वैश्विक सितारे के रूप में पहचान बनाई है। खुद सामरा बोले-  "लोग हमें 'अंडरडॉग' कहते हैं, लेकिन अब तक के मैचों ने साबित किया है कि बड़ी और छोटी टीमों के बीच का अंतर कम हो रहा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ हमारा प्रदर्शन कोई तुक्का नहीं था, बल्कि यह इस बात का प्रमाण है कि हम भी विश्व स्तर की गेंदबाजी का सामना कर सकते हैं। भले ही हम सुपर-8 की दौड़ से बाहर हो गए हों, लेकिन हमने दिखा दिया है कि टी-20 फॉर्मेट में अब कोई भी टीम किसी को भी हरा सकती है। यह विश्व कप क्रिकेट की नई शुरुआत है।"

तीसरा शतक-  साहिबजादा फरहान (पाकिस्तान) विरुद्ध नामीबिया- 18 फरवरी
पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने नामीबिया के खिलाफ शानदार तरीके से अपना शतक बनाया।उन्होंने 58 गेंदों का सामना कर  11 चौके, चार छक्के लगाए। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और स्पीड स्टार वसीम अकरम ने फरहान की तारीफ में कहा कि पाकिस्तान टीम  को इसी निडरता की जरूरत थी, वहीं पूर्व क्रिकेटर इंजमाम-उल-हक ने कहा कि साहिबजादा फरहान की इस पारी में मुझे सबसे अच्छी बात उनकी 'बॉडी लैंग्वेज' लगी। उन्होंने नामीबिया के गेंदबाजों को कभी खुद पर हावी होने का मौका नहीं दिया।  फरहान के पास वह 'क्रिकेटिंग गियर' है जिसे वे जरूरत पड़ने पर बदल सकते हैं। पाकिस्तान को एक ऐसे बल्लेबाज की तलाश थी जो सलामी जोड़ी के बाद पारी को संभाल सके और फरहान ने साबित कर दिया है कि वह लंबी रेस के घोड़े हैं।

 शतकीय पारी के बाद फरहान ने अपनी पारी का  श्रेय टीम प्रबंधन के भरोसे और अपनी तकनीक पर की गई कड़ी मेहनत को दिया। उन्होंने कहा- "विश्व कप की जर्सी पहनकर शतक लगाना मेरे लिए केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि एक जज्बाती सफर है। जब मैं बल्लेबाजी के लिए उतरा, तो मेरा इरादा साफ था। मुझे अंत तक टिकना है और रन गति को कम नहीं होने देना है। पिछले कुछ महीनों में मैंने अपनी तकनीक और शॉट सिलेक्शन पर बहुत पसीना बहाया है। यह शतक पाकिस्तान के उन लाखों प्रशंसकों के लिए है जो हमेशा हमारी जीत की दुआ करते हैं।"

इन तीनों ही शतकों में तीनों ही बल्लेबाजों ने अपने बयानों पर आप नजर डालें तो साफ प्रतीत होता है कि उनके लिए रिकॉर्ड अथवा कीर्तिमान कोई मायने नहीं रखते, उनके लिए अपनी टीम सर्वोपरि है। क्रिकेट के दिग्गजों के अनुसार ये तीन शतक केवल स्कोरबोर्ड पर दर्ज संख्याएँ नहीं हैं, बल्कि यह संदेश हैं कि क्रिकेट का संतुलन अब बदल रहा है।

संबंधित समाचार

ED की बड़ी कार्रवाई
Top News

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की इतनी संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

8 minutes ago
कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली
Top News

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

24 minutes ago
प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

29 minutes ago
MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज
Top News

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

36 minutes ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

about 1 hour ago
ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में
Top News

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

about 1 hour ago
ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार
Top News

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

about 1 hour ago
सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा
Top News

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

about 18 hours ago
धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम
Top News

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

about 19 hours ago
5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच
Top News

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

about 19 hours ago
‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन
Top News

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

about 19 hours ago
श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार
Top News

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

about 19 hours ago
बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज
Top News

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

about 19 hours ago
वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला
Top News

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

about 19 hours ago
चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब
Top News

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

about 20 hours ago
बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल
Top News

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

about 20 hours ago
कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम
Top News

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

about 20 hours ago
मंदिर पर सियासत तेज
Top News

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!