खबर
Top News

होटल में म्यूजिक आर्टिस्ट की संदिग्ध मौत: कमरे में मिला 19 वर्षीय युवक का शव; परिवार ने लगाया हत्या का आरोप, रातभर कमरे में मौजूद रही युवती; पुलिस बोली- पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद होगी तस्वीर साफ

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

09 जुलाई 2026, 11:25 am
शेयर करें:
होटल में म्यूजिक आर्टिस्ट की संदिग्ध मौत

खुलासा फर्स्ट, भिलाई।
छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर में एक होटल के कमरे से 19 वर्षीय म्यूजिक आर्टिस्ट शादाब का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना सुपेला थाना क्षेत्र की है। प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है, जबकि मृतक के परिजनों ने इसे सुनियोजित हत्या बताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच में जुटी हुई है।

गर्लफ्रेंड के साथ होटल पहुंचा था शादाब
जानकारी के अनुसार, जवाहर नगर स्थित अटल आवास निवासी शादाब मंगलवार शाम अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सुपेला क्षेत्र के एक होटल में ठहरा था। दोनों ने होटल में कमरा लिया और वहीं रात बिताई। देर रात शादाब के दोस्तों को सूचना मिली कि उसकी तबीयत बिगड़ गई है। इसके बाद दोस्त और परिजन होटल पहुंचे, लेकिन काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला।

बुधवार सुबह जब दरवाजा खोला गया तो शादाब का शव बिस्तर पर पड़ा मिला। कमरे में पंखे से एक स्कार्फ बंधा हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सुपेला अस्पताल की मर्चुरी भेज दिया।

रातभर शव के साथ कमरे में रही युवती
मृतक के भाई अल्ताफ शेख का आरोप है कि घटना के बाद भी युवती पूरी रात कमरे में मौजूद रही। उन्होंने दावा किया कि होटल के सीसीटीवी फुटेज में युवती सुबह करीब छह बजे कमरे से बाहर निकलती और कुछ देर बाद फिर कमरे में लौटती दिखाई दे रही है। परिजनों का कहना है कि यदि शादाब की मौत रात में ही हो चुकी थी, तो इसकी सूचना तत्काल होटल प्रबंधन या पुलिस को क्यों नहीं दी गई। इसी कारण वे पूरे घटनाक्रम को संदेहास्पद मान रहे हैं।

भाई का आरोप- "यह आत्महत्या नहीं, हत्या है"
मृतक के भाई अल्ताफ शेख ने मीडिया से बातचीत में कहा कि शादाब पिछले छह महीने से युवती के साथ रिश्ते में था। उनके अनुसार, घटना वाले दिन दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि युवती ने शादाब के साथ मारपीट की, बेल्ट से हमला किया और बाद में खुद को ब्लेड से घायल कर उसे धमकाया। उनका कहना है कि शादाब ऐसा कदम कभी नहीं उठा सकता था और उसकी हत्या की गई है। हालांकि इन आरोपों की पुष्टि अभी तक पुलिस जांच में नहीं हुई है।

दोस्तों ने बताई विवाद की वजह
शादाब के दोस्तों के मुताबिक, उसका कुछ समय पहले अपनी पुरानी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप हो चुका था। उसने उसे मोबाइल और सोशल मीडिया पर ब्लॉक कर दिया था। इसके बाद वह नई गर्लफ्रेंड के साथ रिलेशनशिप में था। दोस्तों का दावा है कि घटना वाले दिन शादाब की पूर्व प्रेमिका का फोन आया था। इसी बात को लेकर होटल के कमरे में दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो बाद में गंभीर विवाद में बदल गई। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है।

शरीर पर चोट के निशान होने का दावा
परिवार का कहना है कि शादाब के शरीर पर कई चोटों के निशान थे। उनका आरोप है कि जिस हालत में शव मिला, वह आत्महत्या की सामान्य परिस्थिति से मेल नहीं खाती। परिजनों ने पुलिस से निष्पक्ष और वैज्ञानिक तरीके से जांच कराने की मांग की है।

देर रात पहुंचे दोस्त, सुबह खुला दरवाजा
परिजनों के अनुसार, रात करीब साढ़े 11 बजे शादाब के दोस्त होटल पहुंचे थे, लेकिन कमरे का दरवाजा नहीं खुला। उन्होंने करीब दो से तीन घंटे तक इंतजार किया और यह सोचकर लौट गए कि दोनों सो रहे होंगे। बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे दोस्त दोबारा होटल पहुंचे। इस बार दरवाजा खुलने पर उन्होंने शादाब को बिस्तर पर मृत अवस्था में देखा। कमरे में पंखे से स्कार्फ बंधा हुआ था, जिससे मामले ने और भी रहस्यमय रूप ले लिया।

पुलिस बोली- हर पहलू से हो रही जांच
सुपेला थाना प्रभारी अंबर सिंह के मुताबिक मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला
Top News

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

about 5 hours ago
देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज
Top News

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

about 6 hours ago
सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
Top News

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

about 6 hours ago
हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच
Top News

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

about 6 hours ago
कम बारिश से जलसंकट का खतरा
Top News

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

about 6 hours ago
देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला
Top News

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

about 6 hours ago
गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील
Top News

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

about 6 hours ago
व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक
Top News

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

about 6 hours ago
देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन
Top News

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

about 7 hours ago
जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी
Top News

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

about 7 hours ago
कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब
Top News

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

about 7 hours ago
गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार
Top News

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

about 7 hours ago
350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला
Top News

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

about 7 hours ago
अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड
Indore

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

about 7 hours ago
इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान
Top News

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

about 7 hours ago
पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया
Top News

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

about 7 hours ago
लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई
Top News

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

about 7 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

about 7 hours ago
सड़कों पर कीलें लगाकर  कॉकरोचों को रोक लिया
Indore

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

about 7 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

about 7 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!