योजना में बड़े घोटाले की आशंका: इनके नाम पर दूसरे खातों में जा रहा था पैसा; हर महीने करोड़ों का भुगतान सवालों के घेरे में, हजारों के रिकॉर्ड की होगी जांच
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में स्कूली बच्चों को मिड-डे मील उपलब्ध कराने वाली प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताओं की आशंका सामने आई है। योजना के पोर्टल की समीक्षा के दौरान 74 हजार से अधिक रसोइयों और सहायकों के पंजीयन एवं मानदेय भुगतान में गड़बड़ियां मिली हैं।
जांच में खुलासा हुआ कि कई मामलों में रसोइयों के नाम और पते सही हैं, लेकिन उनके बैंक खातों की जगह अन्य व्यक्तियों के खाते दर्ज हैं, जिनमें मानदेय की राशि भेजी जा रही थी।
योजना के तहत हर महीने करीब 20 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी कलेक्टरों और जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (CEO) को विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं।
20 जुलाई तक होगा अनिवार्य सत्यापन
स्कूल शिक्षा विभाग ने 6 जुलाई को जारी आदेश में सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए हैं कि 20 जुलाई 2026 तक रसोइयों और सहायकों का ई-केवाईसी, समग्र आईडी सत्यापन और बैंक खातों का मिलान अनिवार्य रूप से कराया जाए। सत्यापन के बाद जानकारी पोर्टल पर अपडेट की जाएगी और इसके बाद ही मानदेय का भुगतान किया जाएगा।
ब्लॉक स्तर पर भी होगी जांच
सरकार ने विकासखंड स्तर पर ब्लॉक रिसोर्स को-ऑर्डिनेटर (बीआरसी) को भी रिकॉर्ड की जांच का जिम्मा सौंपा है। यदि किसी भी स्तर पर डुप्लीकेट, फर्जी या गलत पंजीयन मिलता है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पूरी प्रक्रिया की नियमित मॉनिटरिंग और समीक्षा भी की जाएगी।
अतिरिक्त रसोइयों का भुगतान नहीं करेगी सरकार
सरकार ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी स्कूल में निर्धारित संख्या से अधिक रसोइयों का पंजीयन पाया जाता है, तो अतिरिक्त रसोइयों के मानदेय का भुगतान सरकार नहीं करेगी। ऐसी स्थिति में इसकी जिम्मेदारी संबंधित क्रियान्वयन एजेंसी की होगी।
कर्मचारी संघ ने उठाए सवाल
अस्थायी एवं आउटसोर्स कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष वासुदेव शर्मा ने कहा कि योजना पिछले 20 वर्षों से संचालित हो रही है, लेकिन आज भी सरकार के पास रसोइयों का सटीक और प्रमाणिक रिकॉर्ड नहीं होना गंभीर प्रशासनिक लापरवाही के साथ-साथ संभावित भ्रष्टाचार की ओर भी संकेत करता है।
EP 3.0 से जोड़ा गया पीएम पोषण पोर्टल
पारदर्शिता बढ़ाने के लिए सरकार ने Education Portal 3.0 (EP 3.0) की लॉगिन आईडी को प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के पोर्टल से एकीकृत कर दिया है। अब सभी प्रधानाध्यापक केवल EP 3.0 द्वारा जारी अधिकृत यूजर आईडी और पासवर्ड से ही लॉगिन कर सकेंगे।
वहीं, BRC अधिकारियों के लिए भी पोर्टल पर पंजीकृत लॉगिन आईडी अनिवार्य कर दी गई है। सरकार का कहना है कि इस सत्यापन अभियान का उद्देश्य फर्जी भुगतान रोकना, वास्तविक हितग्राहियों तक मानदेय पहुंचाना और पूरी भुगतान व्यवस्था को पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाना है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!