खबर
Top News

स्कूल ऑफ एक्सीलेंस फॉर आई के अधीक्षक पर उत्पीड़न का आरोप

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

13 मई 2026, 2:16 pm
शेयर करें:
स्कूल ऑफ एक्सीलेंस फॉर आई के अधीक्षक पर उत्पीड़न का आरोप

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
स्कूल ऑफ एक्सीलेंस फॉर आई अपने कामों से ज्यादा यहां होने वाले विवादों को लेकर चर्चा में रहने लगा है। ताजा विवाद नर्सिंग ऑफिसर और अधीक्षक के बीच सामने आया है।

एमजीएम मेडिकल कॉलेज डीन सहित चिकित्सा विभाग के आला अधिकारियों को शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने पर अब मामला अजाक थाने तक पहुंचा है।

हॉस्पिटल की महिला नर्सिंग ऑफिसर ने आरोप लगाया कि अधीक्षक डॉ. डीके शर्मा लंबे समय से उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। जब वह इस बारे में उनसे बात करने गई तो उसके साथ सार्वजनिक तौर पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर बेइज्जत किया गया।

दरअसल, अक्टूबर 2015 में जब नर्सिंग ऑफिसर बीमार हुई थी, तब उसने सिक लीव ली थी, लेकिन अधीक्षक डॉ. शर्मा ने उसकी सिक लीव अप्रूव नहीं करते हुए एब्सेंट लगा दी थी। इसकी शिकायत नर्सिंग ऑफिसर ने सीएम हेल्पलाइन 181 पर की थी।

इसके बाद से डॉ. शर्मा नर्सिंग ऑफिसर पर सीएम हेल्पलाइन की शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहे हैं, लेकिन वह शिकायत वापस लेने को तैयार नहीं। इस पर अधीक्षक नर्स को अधिक प्रताड़ित करने लगे।

आदिवासी समाज की नर्सिंग ऑफिसर ने इसकी शिकायत हर जगह की, लेकिन कहीं से कोई कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़िता ने अजाक्स पदाधिकारियों के साथ अजाक थाने जाकर डॉ. डीके शर्मा की शिकायत की और मामले में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

तुम आदिवासी हो, जंगल में रहने लायक हो
पीड़ित नर्सिंग ऑफिस ने शिकायत की है कि संस्थान अधीक्षक डॉ. डीके शर्मा द्वारा मुझे 13 अप्रैल की शाम लगभग 4.30 बजे अपने कैबिन में बुलाया गया, जहां कुछ और लोग भी बैठे थे, जिन्हें मैं नहीं जानती।

उनके सामने मां-बहन की गाली देते हुए कैबिन के बाहर आकर बोले- तुम आदिवासी हो, जंगल में रहने लायक हो। तुझे नौकरी खैरात में मिली है, मैं तेरी नौकरी खा जाऊंगा और बाहर भी मां-बहन की गाली देते हुए सार्वजनिक रुप से अपमानित किया।

इसकी शिकायत 181 सीएम हेल्पलाइन पर की थी, जिसे वापस लेने के लिए डॉ. शर्मा द्वारा मुझ पर अत्यधिक दबाव बनाने के साथ ही विभिन्न प्रकार से प्रशासनिक शक्ति का प्रयोग कर प्रताड़ित किया जा रहा है।

डॉ. शर्मा द्वारा मेरे वैधानिक अवकाश स्वीकृत नहीं किए जाते, वेतन रोका जाता है तथा प्रशासनिक अधिकारों का दुरुपयोग कर मुझे आर्थिक एवं मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। मेरे विरुद्ध दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई कर नौकरी से निकालने की धमकियां भी दी जाती हैं।

जांच के आधार पर होगी कार्रवाई
डॉ. डीके शर्मा के खिलाफ शिकायत आई है। नर्सिंग ऑफिसर ने जातिसूचक अपशब्दों का इस्तेमाल किए जाने की शिकायत की है। इससे संबंधित जो भी साक्ष्य प्राप्त होंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। गिरीश, एसीपी, अजाक

न्याय मिलने तक जारी रखूंगी लड़ाई
डॉ. डीके शर्मा द्वारा मुझे मानसिक तौर पर बुरी तरह से प्रताड़ित किया जा रहा है। हर जगह उनकी शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्हें महिलाओं को परेशान करने में बहुत मजा आता है। लेकिन अब हद हो गई है। उनके खिलाफ अंत तक लड़ाई लड़ूंगी। पीड़ित, नर्सिंग ऑफिसर

नियम से अधिक छुटि्टयां ले चुकी
नर्सिंग ऑफिसर 3 साल में लगभग 250 छुट्टियां ले चुकी है। जितनी लिमिट थी, उतनी छुट्टियां अप्रूव की गईं, लेकिन ज्यादा छुट्टी लेने पर मेट्रन द्वारा वेतन में कटौती की गई थी। अब वह एब्सेंट रहने का भी वेतन मांग रही है, जो दिया नहीं जा सकता।

इसके लिए अस्पताल विरोधी ताकतों को साथ लेकर इस तरह की हरकतें कर रही है। उसकी लापरवाही की पूरी लिस्टिंग की गई है, जिसे सक्षम जगह प्रस्तुत किया जाएगा।

मेरे और उसके बीच में 3 और अधिकारी नर्सिंग इंचार्ज, मेट्रन और सहायक अधीक्षक मौजूद हैं, लेकिन फिर भी मेरी ही शिकायत कर रही है। डॉ. डीके शर्मा, अधीक्षक, एसओई

संबंधित समाचार

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
Top News

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:इतने जिलों के कलेक्टर बदले; ये बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव

6 minutes ago
देखिए वीडियो, हेड कॉन्स्टेबल के पास मिली करोड़ों की संपत्ति
Top News

देखिए वीडियो, हेड कॉन्स्टेबल के पास मिली करोड़ों की संपत्ति:आय से कई गुना अधिक होने का दावा; दो शहरों में इतने ठिकानों पर लोकायुक्त की रेड

19 minutes ago
शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद
Top News

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

about 18 hours ago
कलेक्टर का एक्शन
Top News

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

about 18 hours ago
सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई
Top News

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

about 18 hours ago
INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला
Top News

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

about 18 hours ago
मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम
Top News

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

about 18 hours ago
फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Top News

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

about 18 hours ago
न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान
Top News

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

about 18 hours ago
2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी
Top News

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

about 18 hours ago
मां चंद्रघंटा का संदेश
Top News

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

about 18 hours ago
दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल
Top News

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

about 18 hours ago
भक्ति रस में रमा शहर
Top News

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

about 19 hours ago
खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी
Top News

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 19 hours ago
प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

about 19 hours ago
मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प
Top News

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

about 19 hours ago
आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल
Top News

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

about 19 hours ago
पिटती पुलिस टूटता मनोबल
Indore

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

about 19 hours ago
मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी
Top News

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

about 19 hours ago
एचआईवी के इतने नए मामले
Top News

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!