गर्मी के तेवर नरम: नौतपा में भी राहत के आसार; फिलहाल बारिश के संकेत नहीं
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में भीषण गर्मी के बीच पिछले तीन दिनों से मौसम में हल्की राहत महसूस की जा रही है। जहां प्रदेश के कई हिस्सों में तेज गर्मी और लू का असर बना हुआ है, वहीं इंदौर में तापमान अपेक्षाकृत नियंत्रित बना हुआ है।
इन दिनों शहर का अधिकतम तापमान 40 से 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा रहा है, जबकि रात का तापमान करीब 27 डिग्री बना हुआ है, जो सामान्य से लगभग 2 डिग्री अधिक है।
शनिवार सुबह से मौसम साफ रहा, लेकिन गर्मी का असर पहले की तुलना में कम देखने को मिला। हालांकि दोपहर 12 से 4 बजे के बीच तेज धूप के कारण सड़कों पर आवाजाही कम रही।
नौतपा में इस बार कम रह सकती है तपिश
25 मई से नौतपा शुरू होने जा रहा है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार पिछले साल की तुलना में नौतपा के दौरान गर्मी का असर अपेक्षाकृत कम रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, इस बार अधिकतम तापमान 43-44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना कम है। अनुमान है कि नौतपा के दौरान तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। इससे लोगों को भीषण लू जैसी स्थिति से राहत मिल सकती है।
मई में अब तक नहीं हुई बारिश
पिछले साल मई महीने में करीब 8 इंच बारिश दर्ज की गई थी, जबकि इस बार अब तक एक बूंद भी बारिश नहीं हुई है। आमतौर पर 20 मई के बाद प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय होने लगती हैं, लेकिन इस वर्ष ऐसा कोई प्रभावी सिस्टम विकसित नहीं हुआ है।
यही वजह है कि 8 मई से लगातार तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर बना हुआ है। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा।
जून के पहले सप्ताह में बदल सकता है मौसम
मौसम विभाग के अनुसार बारिश के मौसम का आधिकारिक आगमन 1 जून से माना जाता है। सामान्यत: मई के अंतिम सप्ताह में हल्की प्री-मानसून बारिश शुरू हो जाती है, लेकिन इस बार पूरा मई लगभग सूखा गुजरने के आसार हैं।
हालांकि 5 जून के बाद बादलों की आवाजाही बढ़ सकती है और इसके साथ बारिश की गतिविधियां शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।
मौसम वैज्ञानिक की सलाह
मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे के अनुसार दोपहर 12 से 3 बजे के बीच गर्मी का असर सबसे ज्यादा रहेगा। ऐसे में लोगों को जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलना चाहिए।
उन्होंने सलाह दी कि दिनभर पर्याप्त पानी पिएं, शरीर को हाइड्रेट रखें और हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
46.6 डिग्री तक पहुंच चुका है तापमान
मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार, Indore में 31 मई 1994 को सबसे अधिक 46.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। वहीं 2014 से 2023 के बीच नौ बार मई महीने में बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!