सुमित बोला...मेरा पटवारी बंधुओं से कोई लेनदेन नहीं: डीसीपी बोले- दस्तावेज लाओ फिर देखेंगे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राजेंद्र नगर पुलिस ने भले ही ड्रग्स केस और ऑनलाइन सट्टेबाजी में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई कुलभूषण उर्फ नाना पटवारी को आरोपी नहीं बनाया हो, लेकिन पुलिस उसे जमीन की धोखाधड़ी के मामले में छोड़ने के बिल्कुल भी मूड में नहीं दिख रही है। इसके लिए एक बार फिर दोनों से जुड़े जमीन के मामलों की जांच शुरू की है।
इसी क्रम में जब कॉलोनाइजर सुमित जैन से कृष्णायन बिल्डकॉन फर्म के बारे में पूछताछ की गई तो भले ही उसने नाना और भरत पटवारी से किसी भी तरह का लेनदेन नहीं होने की बात कही लेकिन डीसीपी जोन-1 नरेंद्र सिंह रावत ने उसे दस्तावेज लाने को कहा है, क्योंकि पूछताछ में खुलासा हुआ कि पूर्व में सतीश पटवारी फर्म से जुड़ा था, जो कि पटवारी बंधुओं का अंकल बताया जा रहा है।
डीसीपी जोन-1 नरेंद्र सिंह रावत के अनुसार पूर्व में कॉलोनाइजर सुमित मंत्री, पप्पू मंत्री व अन्य से पूछताछ में कॉलोनाइजर सुमित जैन के जमीन के कारोबार सिलसिले में पटवारी परिवार से जुड़ा होने की बात सामने आई थी। इसके चलते नोटिस देकर सुमित जैन को पूछताछ के लिए बुलवाया था। उससे शनिवार रात 11 बजे तक पूछताछ की गई थी।
पूछताछ में सुमित जैन ने बताया कि नाना और भरत पटवारी के अंकल बताए जा रहे सतीश पटवारी ने किसी प्रणय के साथ मिलकर कृष्णायन बिल्डकॉन नाम से फर्म बनाई थी। डेवलॅप कर कॉलोनी काटने के लिए उक्त फर्म के नाम से एक किसान से 10 बीघा जमीन खरीदी थी। हालांकि दोनों पैसों की कमी के चलते ऐसा नहीं कर पा रहे थे। इसके चलते उन्होंने सुमित जैन से संपर्क कर उसे पार्टनरशिप की बात कही।
इनकार करने पर फर्म की जमीन बेचना चाही, लेकिन सुमित जैन ने पूरी फर्म ही खरीदने की पेशकश कर दी। आखिरकार हुआ भी यही सुमित ने सतीश पटवारी से जमीन के पूरे शेयर ही खरीद लिए। इसके बाद से सतीश पटवारी का उक्त फर्म से कोई संबंध नहीं रहा और ना ही उसका भी अब उससे कोई संबंध है।
भरत और नाना पटवारी से भी किसी भी तरह का कोई लेना देना नहीं है। पूरी पूछताछ के बाद सुमित जैन पर विश्वास करने के बजाय डीसीपी नरेंद्र सिंह रावत ने जमीन से किए अनुबंध, जमीन की रजिस्ट्री, किसान को किये भुगतान का रिकॉर्ड, आगे की खरीद-बिक्री और टीएनसीपी और रेरा से जुड़े प्रोजेक्ट के सभी दस्तावेज पेश करने को कहा है। दस्तावेज मिलने के बाद पुलिस उनकी जांच करेगी। डीसीपी रावत के अनुसार सुमित जैन के कहभर देने से कुछ नहीं होगा। जल्द ही उसे नोटिस देकर दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा, ताकि सच्चाई सामने आ सके।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!