प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के ऐसे हाल: किसका शव मिलने से फैल गई सनसनी; अब सीसीटीवी में क्या देख रही पुलिस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमवाय हॉस्पिटल में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब इमरजेंसी वार्ड के सामने बने बाथरूम में एक नवजात का शव मिला। सूचना मिलते ही एमवाय चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार, सुबह कुछ लोग अस्पताल परिसर स्थित बाथरूम पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने अंदर एक नवजात का शव पड़ा देखा। घटना की जानकारी तुरंत सुरक्षा गार्ड को दी गई। इसके बाद सफाई कर्मचारियों की मदद से शव को बाहर निकाला गया।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मृत नवजात की उम्र करीब तीन महीने बताई जा रही है। शव को अस्पताल के CHMO कक्ष में रखवाया गया, जिसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए उसे मर्चुरी भिजवा दिया।
घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। अस्पताल परिसर में कई जगह CCTV कैमरे लगे हुए हैं और सुरक्षा गार्ड भी तैनात रहते हैं। इसके बावजूद अस्पताल के बाथरूम में नवजात का शव मिलने से सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर प्रश्न खड़े हो गए हैं।
पुलिस अब अस्पताल में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि नवजात का शव वहां तक कैसे पहुंचा और इसके पीछे कौन जिम्मेदार है।
अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर भी पूरे मामले की जानकारी जुटाने में लगे हुए हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

टीआई पर BJP नेता का आरोप:बताया कांग्रेस का एजेंट; सस्पेंड करने की मांग, TI बोले- इस वजह से नाराजगी

दो किलोमीटर के फेर से परेशान रहवासी सड़कों पर उतरे:सिक्सलेन ने बढ़ाई सहूलियत या मुसीबत?

एएसआई पर हमला:कार पर फेंकी बोतल; विरोध किया तो हाथ में गड़ा दिए दांत

रुत आ गई रे, रुत छा गई रे..:इंदौर में सर्द हवाओं ने दी दस्तक; शिशिर की सिहरन से बदला शहर का मिजाज

आईटी पार्क चौराहे पर ट्रैफिक डायवर्ट:ब्रिज की स्लैब का काम; भारी वाहनों की आवाजाही पर भी रोक

अपराध से पहले अड्ड़ों पर पहुंचेगी पुलिस:एआई से अपराध रोकने की तैयारी; अगले महीने ट्रायल

इंदौर में अभी नलों में पानी लेकिन निगम को सताने लगी गर्मी की चिंता:300 बोरिंग और टैंकरों से तैयार किया जाएगा बैकअप

नींद हराम कर रखी है सोने ने:शादी-ब्याह की धूम प्रारंभ

बेटे को बचाने डैम में कूदे पिता की डूबने से मौत:मामा-भांजा लापता; दो दिन पहले हुई थी बेटी की शादी

टवेरा के बॉटल होल्डर में छिपाई थी एमडी:कार में बाइक भी मिली

8 बदमाशों को शहर से बाहर खदेड़ा:6 पर कसा शिकंजा; लगातार दे रहे थे अपराध को अंजाम

कलेक्टर-कमिश्नर के साथ मंथन करेंगे मुख्यमंत्री:नवाचारों पर होगी चर्चा; 10 मिनट में देना होगा काम का हिसाब

फ्लाईओवर सिटी बनता उज्जैन:विकास की रफ्तार तेज; लेकिन व्यवस्थाओं की परीक्षा बाकी

परिसीमन बिल को लेकर राजनीतिक हलचल तेज:स्टालिन को मनाने चेन्नई पहुंचे विपक्षी नेता; राहुल को गांधी गले लगाया

रैपिडो चालक की अश्लीलता पर महिलाओं ने जताया विरोध:भोपाल की घटना से आक्रोश

महापौर ने किया निरीक्षण:प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर भी नजर

प्रदेश के 55 लाख स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी:इस दिन मिलेगी गणवेश की राशि; मुख्यमंत्री करेंगे बैंक खातों में अंतरित

नाले में गंदा पानी छोड़ने वाली 4 फैक्ट्रियों पर निगम की कार्रवाई:3.60 लाख का लगाया दंड; आउटलेट पाइप भी कराए बंद

खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में युवा कांग्रेस का हवन:प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना

सरस्वती नदी में बहाया फैक्ट्री का गंदा पानी:टीएम एंटरप्राइजेस का कारनामा; 40 हजार का जुर्माना कर निगम ने निभाई जिम्मेदारी!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!