खबर
Top News

औद्योगिक नगरी में बदमाशों की ऐसी हरकत: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस; मोहल्ले में निकाला पैदल जुलूस

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

01 जून 2026, 1:00 pm
शेयर करें:
औद्योगिक नगरी में बदमाशों की ऐसी हरकत

खुलासा फर्स्ट, पीथमपुर।
औद्योगिक नगर पीथमपुर में खुलेआम हथियार लहराकर दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे तीन युवकों को सेक्टर-1 थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कानून का संदेश देने के लिए तीनों आरोपियों का उनके ही क्षेत्र में पैदल जुलूस भी निकाला।

पुलिस के अनुसार घटना शनिवार शाम करीब 4 बजे की है। महू-नीमच मार्ग पर एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक हाथों में धारदार हथियार लेकर घूम रहे थे। राहगीरों ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जिसके बाद मामला पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में आया।

वीडियो वायरल होते ही शुरू हुई तलाश
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा और नगर पुलिस अधीक्षक रवि सोनेर के निर्देश पर सेक्टर-1 थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। थाना प्रभारी ओम प्रकाश अहीर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वायरल वीडियो का विश्लेषण किया और उसमें दिखाई दे रही मोटरसाइकिल के नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

तीन आरोपियों की हुई पहचान
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 19 वर्षीय कौशल निवासी नूतन नगर कॉलोनी, अनुज मौर्य निवासी जयानगर कॉलोनी तथा 23 वर्षीय गणेश लोधी शामिल हैं। गणेश मूल रूप से महू सुपर सिटी का निवासी है और वर्तमान में पीथमपुर के फकीर मोहल्ले में रह रहा था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से धारदार हथियार भी बरामद किए हैं और उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

मोहल्ले में निकाला गया जुलूस
पुलिस ने आरोपियों के बढ़ते हौसलों पर अंकुश लगाने और क्षेत्र में कानून का भय स्थापित करने के उद्देश्य से एक सख्त कदम उठाया। गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपियों को उनके ही मोहल्ले में पैदल जुलूस के रूप में ले जाया गया।

इस दौरान पुलिस बल की मौजूदगी में आरोपियों को क्षेत्र में घुमाया गया, ताकि आम लोगों में सुरक्षा का संदेश जाए और असामाजिक तत्वों को चेतावनी मिले कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

लोगों ने की पुलिस कार्रवाई की सराहना
पुलिस की त्वरित कार्रवाई को लेकर स्थानीय नागरिकों ने संतोष जताया है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लहराने जैसी घटनाएं आम लोगों में भय का माहौल पैदा करती हैं और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जरूरी है। स्थानीय नागरिकों के अनुसार पुलिस द्वारा तत्काल गिरफ्तारी और सार्वजनिक कार्रवाई से अपराधियों के मन में कानून का डर बढ़ेगा तथा आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी।

न्यायालय में किया जाएगा पेश
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा। साथ ही उनके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे पहले भी किसी आपराधिक गतिविधि में शामिल रहे हैं या नहीं। पुलिस का कहना है कि जिले में कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

संबंधित समाचार

टीआई पर BJP नेता का आरोप
Top News

टीआई पर BJP नेता का आरोप:बताया कांग्रेस का एजेंट; सस्पेंड करने की मांग, TI बोले- इस वजह से नाराजगी

about 7 hours ago
दो किलोमीटर के फेर से परेशान रहवासी सड़कों पर उतरे
Top News

दो किलोमीटर के फेर से परेशान रहवासी सड़कों पर उतरे:सिक्सलेन ने बढ़ाई सहूलियत या मुसीबत?

about 8 hours ago
एएसआई पर हमला
Top News

एएसआई पर हमला:कार पर फेंकी बोतल; विरोध किया तो हाथ में गड़ा दिए दांत

about 8 hours ago
रुत आ गई रे, रुत छा गई रे..
Top News

रुत आ गई रे, रुत छा गई रे..:इंदौर में सर्द हवाओं ने दी दस्तक; शिशिर की सिहरन से बदला शहर का मिजाज

about 9 hours ago
आईटी पार्क चौराहे पर ट्रैफिक डायवर्ट
Top News

आईटी पार्क चौराहे पर ट्रैफिक डायवर्ट:ब्रिज की स्लैब का काम; भारी वाहनों की आवाजाही पर भी रोक

about 9 hours ago
अपराध से पहले अड्ड़ों पर पहुंचेगी पुलिस
Top News

अपराध से पहले अड्ड़ों पर पहुंचेगी पुलिस:एआई से अपराध रोकने की तैयारी; अगले महीने ट्रायल

about 9 hours ago
इंदौर में अभी नलों में पानी लेकिन निगम को सताने लगी गर्मी की चिंता
Top News

इंदौर में अभी नलों में पानी लेकिन निगम को सताने लगी गर्मी की चिंता:300 बोरिंग और टैंकरों से तैयार किया जाएगा बैकअप

about 9 hours ago
नींद हराम कर रखी है सोने ने
Top News

नींद हराम कर रखी है सोने ने:शादी-ब्याह की धूम प्रारंभ

about 10 hours ago
बेटे को बचाने डैम में कूदे पिता की डूबने से मौत
Top News

बेटे को बचाने डैम में कूदे पिता की डूबने से मौत:मामा-भांजा लापता; दो दिन पहले हुई थी बेटी की शादी

about 10 hours ago
टवेरा के बॉटल होल्डर में छिपाई थी एमडी
Top News

टवेरा के बॉटल होल्डर में छिपाई थी एमडी:कार में बाइक भी मिली

about 10 hours ago
8 बदमाशों को शहर से बाहर खदेड़ा
Top News

8 बदमाशों को शहर से बाहर खदेड़ा:6 पर कसा शिकंजा; लगातार दे रहे थे अपराध को अंजाम

about 10 hours ago
कलेक्टर-कमिश्नर के साथ मंथन करेंगे मुख्यमंत्री
Top News

कलेक्टर-कमिश्नर के साथ मंथन करेंगे मुख्यमंत्री:नवाचारों पर होगी चर्चा; 10 मिनट में देना होगा काम का हिसाब

about 10 hours ago
फ्लाईओवर सिटी बनता उज्जैन
Top News

फ्लाईओवर सिटी बनता उज्जैन:विकास की रफ्तार तेज; लेकिन व्यवस्थाओं की परीक्षा बाकी

about 10 hours ago
परिसीमन बिल को लेकर राजनीतिक हलचल तेज
Top News

परिसीमन बिल को लेकर राजनीतिक हलचल तेज:स्टालिन को मनाने चेन्नई पहुंचे विपक्षी नेता; राहुल को गांधी गले लगाया

about 10 hours ago
रैपिडो चालक की अश्लीलता पर महिलाओं ने जताया विरोध
Top News

रैपिडो चालक की अश्लीलता पर महिलाओं ने जताया विरोध:भोपाल की घटना से आक्रोश

about 11 hours ago
महापौर ने किया निरीक्षण
Top News

महापौर ने किया निरीक्षण:प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर भी नजर

about 11 hours ago
प्रदेश के 55 लाख स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी
Top News

प्रदेश के 55 लाख स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी:इस दिन मिलेगी गणवेश की राशि; मुख्यमंत्री करेंगे बैंक खातों में अंतरित

about 11 hours ago
नाले में गंदा पानी छोड़ने वाली 4 फैक्ट्रियों पर निगम की कार्रवाई
Top News

नाले में गंदा पानी छोड़ने वाली 4 फैक्ट्रियों पर निगम की कार्रवाई:3.60 लाख का लगाया दंड; आउटलेट पाइप भी कराए बंद

about 11 hours ago
खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में युवा कांग्रेस का हवन
Top News

खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में युवा कांग्रेस का हवन:प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना

about 11 hours ago
सरस्वती नदी में बहाया फैक्ट्री का गंदा पानी
Top News

सरस्वती नदी में बहाया फैक्ट्री का गंदा पानी:टीएम एंटरप्राइजेस का कारनामा; 40 हजार का जुर्माना कर निगम ने निभाई जिम्मेदारी!

about 11 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!