खबर
Top News

इंडेक्स हॉस्पिटल में दुर्लभ कैंसर की सर्जरी सफल: छह घंटे तक चला हाई रिस्क ऑपरेशन

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

15 मई 2026, 7:11 pm
शेयर करें:
इंडेक्स हॉस्पिटल में दुर्लभ कैंसर की सर्जरी सफल

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंडेक्स मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में डॉक्टरों ने एक 50 वर्षीय मरीज की दुर्लभ और अत्यंत जटिल कैंसर सर्जरी सफलतापूर्वक कर नई उम्मीद जगाई है। मरीज करीब दो वर्षों से छाती में तेजी से बढ़ रहे विशाल ट्यूमर से परेशान था।

आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह समय पर उपचार नहीं करा सका, जिससे कैंसर शरीर के फेफड़े, डायफ्राम, लिवर और किडनी तक पहुंच गया। अन्य महत्वपूर्ण अंगों तक फैल गया। हालत इतनी गंभीर हो चुकी थी कि चार बड़े अस्पतालों ने सर्जरी करने से इनकार कर दिया था। मरीज प्रदेश के जुलवानिया क्षेत्र का निवासी है।

उसे लगातार असहनीय दर्द रहता था और सांस लेने में भी परेशानी होने लगी थी। ट्यूमर के अत्यधिक बढ़ जाने के कारण चलना-फिरना और सामान्य दैनिक कार्य करना भी मुश्किल हो गया था।

आखिरकार मरीज ने इंडेक्स मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में उपचार के लिए संपर्क किया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने जोखिम उठाकर सर्जरी करने का निर्णय लिया।

ट्यूमर का आकार लगभग 45 सेंटीमीटर लंबा और 30 सेंटीमीटर चौड़ा- सर्जरी विभाग के एचओडी डॉ. अमित कटलाना ने बताया कि मरीज को सारकोमा कैंसर शरीर की मांसपेशियों और टिश्यू में विकसित होता है तथा धीरे-धीरे आसपास के अंगों को प्रभावित करने लगता है।

मरीज का ट्यूमर बाईं पसलियों और मांसपेशियों से शुरू होकर फेफड़े, डायफ्राम, लिवर और किडनी के आसपास तक फैल चुका था। ट्यूमर का आकार लगभग 45 सेंटीमीटर लंबा और 30 सेंटीमीटर चौड़ा हो गया था, जो सामान्य स्थिति की तुलना में बेहद बड़ा और खतरनाक माना जाता है।

तीन पसलियां हटानी पड़ीं, विशेष मेडिकल जाली का उपयोग- डॉक्टरों के अनुसार ऑपरेशन अत्यंत चुनौतीपूर्ण था। सर्जरी के दौरान छाती का बड़ा हिस्सा खोलना पड़ा और कैंसर से प्रभावित हिस्से को हटाने के लिए तीन पसलियां निकालनी पड़ीं।

इसके साथ ही डायफ्राम का बड़ा हिस्सा भी हटाकर दोबारा तैयार किया गया। शरीर में बने खाली हिस्से को मजबूत बनाने के लिए किया गया। डॉक्टरों ने पसलियों का पुनर्निर्माण कर छाती की दीवार को फिर से तैयार किया और डायफ्राम को दोबारा जोड़ा।

एक फेफड़े के सहारे चला ऑपरेशन- डॉ. कटलाना ने बताया कि इस तरह की सर्जरी में मरीज को केवल एक फेफड़े के सहारे बेहोशी की अवस्था में रखना पड़ता है। ऑपरेशन के दौरान दूसरे फेफड़े को दबाकर रखना पड़ता है, जिससे एनेस्थीसिया की प्रक्रिया भी बेहद कठिन हो जाती है।

करीब छह घंटे तक चले इस जटिल ऑपरेशन में सर्जन, एनेस्थीसिया विशेषज्ञ, सहायक डॉक्टरों और रेजिडेंट चिकित्सकों की बड़ी टीम शामिल रही।डॉक्टरों ने बताया कि इस तरह की सर्जरी में सामान्य रूप से तीन से पांच लाख रुपए तक का खर्च आता है, लेकिन मरीज का पूरा इलाज आयुष्मान भारत योजना के तहत नि:शुल्क किया गया।

ऑपरेशन में उपयोग की गई विशेष मेडिकल जाली की कीमत ही करीब 60 हजार रुपए थी, जिसे भी योजना के अंतर्गत मुफ्त उपलब्ध कराया गया। सफल सर्जरी के बाद मरीज की हालत अब स्थिर बताई जा रही है और वह तेजी से स्वस्थ हो रहा है।

संबंधित समाचार

भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार बोलेरो पलटी; 2 की मौके पर मौत, 4 घायल

26 minutes ago
विधायक पर हमला
Top News

विधायक पर हमला:कार के शीशे तोड़े; इस पार्टी पर आरोप, मामले की जांच शुरू

36 minutes ago
देखिए वीडियो, शारदीय नवरात्र की शुरुआत
Top News

देखिए वीडियो, शारदीय नवरात्र की शुरुआत:शक्तिपीठों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़; दर्शन व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर विशेष व्यवस्था

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, नवरात्रि के पहले दिन मां वैष्णो देवी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब
Top News

देखिये वीडियो, नवरात्रि के पहले दिन मां वैष्णो देवी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब:दर्शन के लिए पहुंचे हजारों श्रद्धालु

about 1 hour ago
नेपाल में फिर आई अचानक बाढ़
Top News

नेपाल में फिर आई अचानक बाढ़:3 पुल बहे; कई घरों में घुसा पानी, लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील

about 1 hour ago
देशभर में शक्ति की आराधना का शंखनाद ‘अंगना पधारो महारानी’
Top News

देशभर में शक्ति की आराधना का शंखनाद ‘अंगना पधारो महारानी’:आया सनातन संस्कृति का नौ दिवसीय महापर्व; नवरात्रि से जागी भारत की आध्यत्मिक चेतना

about 1 hour ago
टोल प्लाजा के पास चलती कार में लगी भीषण आग
Top News

टोल प्लाजा के पास चलती कार में लगी भीषण आग:वाहन में सवार लोग बाल-बाल बचे

about 1 hour ago
सुप्रीम कोर्ट की सख्ती
Top News

सुप्रीम कोर्ट की सख्ती:शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को हिरासत में न लें

about 2 hours ago
मेट्रो सेवा और इंटरनेट बाधित करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
Top News

मेट्रो सेवा और इंटरनेट बाधित करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त:सरकार से मांगा जवाब

about 2 hours ago
लकड़ी तस्करी पर वन विभाग सख्त
Top News

लकड़ी तस्करी पर वन विभाग सख्त:रोज बदलेगी अधिकारियों की ड्यूटी; बॉडी कैमरों से होगी निगरानी

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, मैच से पहले बाबा की शरण में पहुंचे कोच
Top News

देखिए वीडियो, मैच से पहले बाबा की शरण में पहुंचे कोच:बोले; देश और टीम पर बनी रहे कृपा

about 2 hours ago
गांजे की अवैध खेती पर बड़ी कार्रवाई
Top News

गांजे की अवैध खेती पर बड़ी कार्रवाई:दो खेतों से हजारों किलो किया जब्त; चार थानों की टीम ने दी दबिश

about 2 hours ago
एयरपोर्ट पर हमला
Top News

एयरपोर्ट पर हमला:12 लोगों की मौत; 300 से ज्यादा घायल, कई एयरलाइंस ने उड़ानें रोकीं

about 2 hours ago
आज महामुकाबला
Top News

आज महामुकाबला:सीरीज में बढ़त के लिए मैच अहम; स्टेडियम के आसपास ट्रैफिक डायवर्ट, इतने पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा

about 2 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन:रातभर सड़क पर बैठे युवा; बोले- मांग पूरी होने तक नहीं हटेंगे, रखी ये 5 मांगें

about 3 hours ago
मेस का खाना खाने से 40 छात्र बीमार
Top News

मेस का खाना खाने से 40 छात्र बीमार:उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद अस्पताल में कराया भर्ती; कन्या हॉस्टल के खाने में भी मिली इल्लियां

about 3 hours ago
23 घंटे हिरासत में रहने के बाद CJP के 3 नेता रिहा
Top News

23 घंटे हिरासत में रहने के बाद CJP के 3 नेता रिहा:50 हजार का बेल बॉन्ड भरा; कोर्ट ने रखी ये शर्त

about 3 hours ago
डिलीवरी के बाद महिला की मौत
Top News

डिलीवरी के बाद महिला की मौत:परिजनों ने अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप; पोस्टमार्टम के लिए लगाने पड़े तीन थानों के चक्कर

about 3 hours ago
पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला
Top News

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

about 20 hours ago
देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज
Top News

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!