17वें दिन भी जारी छात्रों का धरना: एक छात्र ने रखा निर्जल अनशन; 23 सूत्रीय मांगों पर अड़े
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अपनी विभिन्न मांगों को लेकर छात्रों का अनिश्चितकालीन धरना टंट्याभील चौराहे पर लगातार 17वें दिन भी जारी रहा। छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी सभी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा।
गुरुवार को आंदोलन को और तेज करते हुए एक छात्र ने पूरे दिन निर्जल अनशन किया। उसने न भोजन किया और न ही पानी ग्रहण किया।इससे पहले 14 जुलाई को छात्रों ने टंट्याभील चौराहे से कलेक्टर कार्यालय तक पैदल मार्च निकालकर कई घंटों तक प्रदर्शन किया था। इसके बाद प्रशासन के साथ हुई चर्चा में उनकी कुछ मांगों पर सहमति बनी, लेकिन शेष मांगें पूरी नहीं होने के कारण धरना अभी भी जारी है।
पेपर लीक मामले के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
धरने पर बैठे छात्रों का कहना है कि वे 23 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। उनकी प्रमुख मांगों में नीट पेपर लीक मामले के दोषियों पर सख्त कार्रवाई, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे सहित शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर कार्रवाई शामिल है।
छात्रों का कहना है कि आंदोलन में लगातार बड़ी संख्या में विद्यार्थी जुड़ रहे हैं। इससे पहले आयोजित महाआंदोलन के दौरान कुछ मांगों पर सहमति बनी थी, लेकिन बाकी मांगों के समाधान तक धरना जारी रहेगा।
छात्र ने रखा निर्जल अनशन
धरने में शामिल छात्र अरुण बड़ोले ने बताया कि उनके साथी सतीश कुमार ने गुरुवार को एक दिन का निर्जल अनशन किया। उन्होंने पूरे दिन न भोजन किया और न ही पानी पिया।
अरुण बड़ोले ने कहा कि यह अनशन देश के शिक्षा मंत्री का ध्यान छात्रों की मांगों की ओर आकर्षित करने के उद्देश्य से किया गया है। उनका दावा है कि अब इंदौर से उठी यह आवाज बड़े स्तर पर पहुंच रही है।
उन्होंने सभी छात्रों से आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि जब तक सभी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक धरना और आंदोलन जारी रहेगा।
संबंधित समाचार

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार:प्रशासनिक अनुभव से मिलेगी विभाग को मजबूती; कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:रास रात्रि गरबा आयोजन की अनुमति निरस्त; परिसर किया सील

जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद:भंडारी रिसॉर्ट के पास बायपास पर फूटी नर्मदा लाइन, 15 फीट तक उठी

परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए:बीच सत्र में दो बच्चों को निकाला; समझौते से शिकायत खत्म कराने के आरोप

फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश:SDM पति को पत्नी को देने होंगे इतने हजार रुपए महीना

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:ढोली तारा गरबा महोत्सव की अनुमति निरस्त

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी:ये थाना रहा नंबर-1; इन्हें मिला दूसरा-तीसरा स्थान

ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा:लगातार दूसरी बार बने महानगर मंत्री

जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!