खबर
Top News

विद्यार्थी गांव की मिट्टी का कर्ज चुकाएं, इंदरसिंह परमार: जनजातीय अध्ययनशाला का प्रथम बैच समारोह संपन्न

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

08 जुलाई 2026, 4:03 pm
शेयर करें:
विद्यार्थी गांव की मिट्टी का कर्ज चुकाएं, इंदरसिंह परमार

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम दर्ज करते हुए जनजातीय अध्ययनशाला के प्रथम बैच विद्यार्थियों के पाठ्यक्रम पूर्णता समारोह तथा वाणिज्य अध्ययनशाला के नवनिर्मित सभागृह के लोकार्पण का गरिमामय आयोजन किया।

यह अवसर केवल विद्यार्थियों को अंकसूची प्रदान करने का नहीं था, बल्कि भारतीय ज्ञान परंपरा, जनजातीय संस्कृति, नई शिक्षा नीति तथा विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करने वाला प्रेरणादायी समारोह भी रहा।

मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इंदरसिंह परमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा जनजातीय अंचलों से आने वाले विद्यार्थियों पर केवल माता-पिता का ही नहीं, बल्कि अपने गांव की मिट्टी का भी ऋण होता है।

उच्च शिक्षा प्राप्त कर यदि वे श्रेष्ठ नागरिक बनकर समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देते हैं, तभी वे इस ऋण का वास्तविक प्रतिदान कर सकेंगे। कार्यक्रम के उपरांत उच्च शिक्षामंत्री एवं अन्य अतिथियों ने विवि परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण अभियान का शुभारंभ भी किया।

प्रकृति, संस्कृति और परंपरा आज भी कायम- उन्होंने कहा भारतीय ज्ञान परंपरा ही भारत की वास्तविक शक्ति है, जिसे नई शिक्षा नीति के माध्यम से पुनः शिक्षा व्यवस्था का आधार बनाया जा रहा है। जनजातीय ज्ञान के बिना भारतीय ज्ञान परंपरा अधूरी है, क्योंकि जनजातीय समाज आज भी प्रकृति, संस्कृति और परंपराओं के साथ सामंजस्यपूर्ण जीवन जीते हुए हजारों वर्षों की ज्ञान-संपदा को सुरक्षित रखे हुए है। इस पारंपरिक ज्ञान का वैज्ञानिक दृष्टि से अध्ययन एवं शोध किया जाए, क्योंकि विश्व भी अब भारतीय ज्ञान की वैज्ञानिकता को स्वीकार कर रहा है।

जनजातीय अध्ययन में इंदौर ने बनाई पहचान: लालवानी
विशिष्ट अतिथि सांसद शंकर लालवानी ने कहा देअविवि में जनजातीय अध्ययनशाला की स्थापना ने इंदौर को जनजातीय अध्ययन के क्षेत्र में राष्ट्रीय पहचान प्रदान की है। उन्होंने विद्यार्थियों को संदेश दिया कि सफलता कभी एक ही प्रयास में नहीं मिलती। हर अनुभव भविष्य की बड़ी उपलब्धियों की नींव बनता है। इसलिए धैर्य, परिश्रम और निष्ठा के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

रील नहीं, इतिहास बनाने का संकल्प लें: पटेल
खरगोन-बड़वानी सांसद गजेंद्रसिंह पटेल ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा वर्तमान समय सोशल मीडिया और रील का है, लेकिन युवाओं को यह तय करना होगा कि उन्हें रील बनानी है या इतिहास। उन्होंने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु का उदाहरण देते हुए कहा जनजातीय समाज आज पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

ज्ञान समाज को लौटाना ही शिक्षा का उद्देश्य: सिंघई
समारोह की अध्यक्षता करते हुए कुलगुरु प्रो. राकेश सिंघई ने कहा विश्वविद्यालय केवल डिग्री देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज निर्माण का केंद्र है। विद्यार्थियों को अपना ज्ञान, कौशल और अनुभव समाजहित में समर्पित करना चाहिए। नई शिक्षा नीति का उद्देश्य केवल रोजगार नहीं, बल्कि भारतीयता, सामाजिक उत्तरदायित्व और नवाचार से युक्त नागरिक तैयार करना है।

विद्यार्थियों को प्रदान की गई अंकसूचियां
समारोह में जनजातीय अध्ययनशाला के प्रथम बैच तथा वाणिज्य अध्ययनशाला के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को अतिथियों ने अंकसूचियां प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। अनेक विद्यार्थी अपनी पारंपरिक जनजातीय वेशभूषा में उपस्थित हुए। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो. सखाराम मुजाल्दे तथा वाणिज्य अध्ययनशाला के विभागाध्यक्ष डॉ. सुरेश पाटीदार सहित विवि के अनेक अधिकारी, शिक्षक एवं गणमान्यजन उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार
Top News

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

about 2 hours ago
हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा
Top News

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

about 2 hours ago
एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस
Top News

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

about 2 hours ago
MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर
Top News

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट

about 2 hours ago
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर
Top News

सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

about 2 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

about 2 hours ago
कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन
Top News

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

about 2 hours ago
अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार
Top News

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

about 2 hours ago
जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर
Top News

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

about 2 hours ago
मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी
Top News

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

about 3 hours ago
उपचुनाव के नतीजे
Top News

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

about 3 hours ago
ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह
Top News

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

about 3 hours ago
CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट
Top News

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

about 3 hours ago
गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम
Top News

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

about 3 hours ago
विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर
Top News

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

about 3 hours ago
केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन
Top News

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

about 3 hours ago
उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!
Top News

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

about 3 hours ago
हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा
Top News

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

about 3 hours ago
सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना
Top News

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!