खबर
Top News

वेयरहाउस में छात्रा से गैंगरेप: दोनों संचालकों पर केस; ‘काम ज्यादा है’ कहकर रोका, घटना के बाद छात्रा कई दिन तक रही खामोश

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 सितंबर 2026, 2:36 pm
शेयर करें:
वेयरहाउस में छात्रा से गैंगरेप

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक ई-कॉमर्स कंपनी के वेयरहाउस में 21 वर्षीय BA प्रथम वर्ष की छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है।

पुलिस के मुताबिक, छात्रा वेयरहाउस में पार्ट टाइम काम करती थी। आरोप है कि काम खत्म होने के बाद दो संचालकों ने उसे ‘काम ज्यादा है’ कहकर रोक लिया। कर्मचारियों के चले जाने के बाद दोनों ने गेट अंदर से बंद कर दिया और छात्रा के साथ दुष्कर्म किया।

घटना 17 सितंबर की शाम करीब 7 बजे गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के पटरी रोड स्थित वेयरहाउस में होने की बात सामने आई है।

कर्मचारियों के जाने के बाद गेट किया बंद
गोला का मंदिर पुलिस के अनुसार, उस दिन काम खत्म होने के समय वेयरहाउस संचालक आदित्य भदौरिया और रोबिन शर्मा ने छात्रा को रोक लिया। अन्य कर्मचारी काम खत्म कर वहां से चले गए। इसके बाद वेयरहाउस में छात्रा और दोनों आरोपी ही रह गए।

आरोप है कि दोनों ने चैनल गेट अंदर से बंद कर दिया। छात्रा ने विरोध किया तो उसे धमकाया गया। पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद आरोपियों ने किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी।

कई दिन बाद परिजन को बताई घटना
पुलिस के अनुसार, घटना के बाद छात्रा के व्यवहार और मानसिक स्थिति में बदलाव देखकर परिजनों ने उससे बातचीत की। इसके बाद छात्रा ने उन्हें पूरी घटना बताई।

इसके बाद सोमवार को वह परिजनों के साथ गोला का मंदिर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया है।

करीब 15 दिन पहले शुरू हुआ था वेयरहाउस
थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव के मुताबिक, आदित्य भदौरिया और रोबिन शर्मा पार्टनरशिप में वेयरहाउस संचालित करते हैं।

यह वेयरहाउस करीब 15 दिन पहले ही शुरू हुआ था, जहां ई-कॉमर्स कंपनी के प्रोडक्ट की पैकेजिंग का काम किया जाता है।

दोनों आरोपियों पर केस, तलाश जारी
पुलिस ने छात्रा की शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप और जान से मारने की धमकी देने समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों एवं बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

70 करोड़ की एमडी तस्करी का पैसा संपत्ति में लगाया
Top News

70 करोड़ की एमडी तस्करी का पैसा संपत्ति में लगाया:ईडी की कार्रवाई; हैदराबाद-मंदसौर की 90 लाख की संपत्तियां कुर्क

1 minute ago
TRAI का नया नियम
Top News

TRAI का नया नियम:Jio-Airtel-Vi को लाने होंगे बिना डेटा वाले रिचार्ज प्लान; 28 नहीं देनी होगी 30 दिन की वैलिडिटी!

3 minutes ago
बच्चों के पास से तेज रफ्तार कार निकली, बाल-बाल बचे
Top News

बच्चों के पास से तेज रफ्तार कार निकली, बाल-बाल बचे:रहवासियों ने रोका तो कार लॉक कर बैठे रहे; पुलिस की सख्ती के बाद महिलाएं उतरीं

5 minutes ago
जहरीला पदार्थ खाकर फर्नीचर ठेकदार ने कर ली आत्महत्या
Top News

जहरीला पदार्थ खाकर फर्नीचर ठेकदार ने कर ली आत्महत्या

9 minutes ago
फॉर्च्यूनर सवारों ने की इस आरोपी से मारपीट
Top News

फॉर्च्यूनर सवारों ने की इस आरोपी से मारपीट:चर्चित हत्याकांड में साक्ष्य नष्ट करने का आरोप; थाने में एफआईआर दर्ज

10 minutes ago
गरबा पंडालों में एंट्री पर विधायक का बड़ा बयान
Top News

गरबा पंडालों में एंट्री पर विधायक का बड़ा बयान:‘पहचान छिपाकर आने वालों पर लगे रोक’; गरबा शक्ति आराधना का पर्व, इसे फैशन और व्यावसायिक आयोजनों तक सीमित न करें

28 minutes ago
प्रदेश महामंत्री-इंदौर प्रभारी लिखी गाड़ी के नशे में धुत चालक का हंगामा
Top News

प्रदेश महामंत्री-इंदौर प्रभारी लिखी गाड़ी के नशे में धुत चालक का हंगामा:तेज रफ्तार से वाहन चलाकर कई लोगों को टक्कर मारने की सूचना

34 minutes ago
मासूम को बेरहमी से पीटा
Top News

मासूम को बेरहमी से पीटा:शराबी पिता की हैवानियत

38 minutes ago
विवाद में पेट्रोल पंप पर घेरा
Top News

विवाद में पेट्रोल पंप पर घेरा:मारपीट कर दी धमकी; 5 लोगों पर केस दर्ज

42 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ में पीएम की मिमिक्री पर विधायक का हमला : बोलीं; ‘कांग्रेस की संस्कृति और संस्कार सामने आए’

43 minutes ago
जू में बनेगा अंडरवाटर टनल एक्वेरियम
Top News

जू में बनेगा अंडरवाटर टनल एक्वेरियम:दिखेगी पानी के भीतर की दुनिया; दिखेंगे अलग-अलग जलीय जीव

43 minutes ago
इस बार भी पुलिस को ठेंगा दिखाएगा हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट
Top News

इस बार भी पुलिस को ठेंगा दिखाएगा हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:सूत्रों का कहना- हर बार की तरह कोर्ट में करेगा सरेंडर

about 1 hour ago
वसूलीबाजों की गिरफ्तारी में भी सराफा थाना फिसड्डी
Top News

वसूलीबाजों की गिरफ्तारी में भी सराफा थाना फिसड्डी:मामला मुस्लिम बदमाशों द्वारा चाकू-कट्टा अड़ाकर व्यापारियों से रंगदारी वसूली का

about 1 hour ago
5044 आवासों पर ताले, दर-दर भटक रहे लोग
Top News

5044 आवासों पर ताले, दर-दर भटक रहे लोग:प्रधानमंत्री आवास योजना का कड़वा सच; कागजों में गरीबों का आशियाना, धरातल पर घोर छलावा

about 1 hour ago
भारत ने एशियन गेम्स  में रचा इतिहास
Top News

भारत ने एशियन गेम्स में रचा इतिहास:लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड; श्रीलंका को 147 रन से हराया

about 1 hour ago
अपना स्वीट्स, करी ईव्स और न्यू सुंदर होटल पर पड़ा छापा
Top News

अपना स्वीट्स, करी ईव्स और न्यू सुंदर होटल पर पड़ा छापा:खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई; स्वच्छता में कमी और मेडिकल सर्टिफिकेट न मिलने पर जांच के लिए भोपाल भेजे नमूने

about 1 hour ago
100 फीट रोड पर नाली निर्माण में लापरवाही
Top News

100 फीट रोड पर नाली निर्माण में लापरवाही:पाइप के नीचे कच्ची मिट्टी; उचित ढाल और भराई को लेकर रहवासियों ने उठाए सवाल

about 1 hour ago
MBBS के बाद अब AYUSH डॉक्टरों का आंदोलन
Top News

MBBS के बाद अब AYUSH डॉक्टरों का आंदोलन:स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर खोला मोर्चा; बोले- दूसरे राज्यों से बड़ा अंतर

about 1 hour ago
मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले
Top News

मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले:इतने विधानसभा क्षेत्रों में बनेंगे खेल परिसर; बिजली के लिए टेंडर को मंजूरी

about 2 hours ago
छात्रा से वेयरहाउस में गैंगरेप
Top News

छात्रा से वेयरहाउस में गैंगरेप:काम के बहाने देर शाम तक रोका; गेट अंदर से बंद कर दिया वारदात को अंजाम

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!