चलती बस में छात्रा से गैंगरेप: शीशों पर लगे थे पर्दे; ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
दिल्ली में एक 16 वर्षीय छात्रा से चलती स्लीपर बस में गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना 4 अगस्त की बताई जा रही है।
दिल्ली पुलिस ने 31 अगस्त को मामले की जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में बस के ड्राइवर कुलदीप और कंडक्टर संदीप को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल बस को भी जब्त कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, छात्रा ग्रेटर नोएडा के परी चौक से बस में सवार हुई थी। आरोप है कि दोनों आरोपियों ने उसके साथ बस के अंदर दुष्कर्म किया। इसके बाद छात्रा को देर रात कश्मीरी गेट के पास उतार दिया गया।
इस दौरान बस 47 किलोमीटर तक चलती रही। बस की खिड़कियों पर पर्दे लगे होने के कारण बाहर से अंदर का दृश्य दिखाई नहीं देता था। पीड़िता उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले की रहने वाली और 11वीं कक्षा की छात्रा है।
घर में विवाद के बाद रात में निकली थी छात्रा
पुलिस के अनुसार, छात्रा का मैनपुरी स्थित घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद वह रात में परिवार को बिना बताए घर से निकल गई। वह नोएडा में रहने वाले अपने कजिन के पास जाने के लिए निकली थी।
भारी बारिश और अंधेरा होने के कारण वह रास्ते में परी चौक पर उतर गई। वहां वह बारिश में फंस गई। इसी दौरान एक खाली स्लीपर बस वहां से गुजरी। छात्रा ने बस को रुकने का इशारा किया।
आरोप है कि ड्राइवर और कंडक्टर ने बस रोककर उसे अंदर बैठा लिया। उन्होंने छात्रा से कहा कि बस नोएडा सेक्टर-63 जा रही है। पुलिस के मुताबिक, बस कुछ दूर चलने के बाद कंडक्टर ने छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने की कोशिश की।
विरोध करने पर जान से मारने की धमकी का आरोप
पुलिस के मुताबिक, छात्रा ने आरोप लगाया है कि विरोध करने के बावजूद ड्राइवर और कंडक्टर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
आरोप है कि देर रात दोनों छात्रा को कश्मीरी गेट बस टर्मिनल के पास रिंग रोड पर उतारकर फरार हो गए। इसके बाद छात्रा ने कश्मीरी गेट पुलिस से संपर्क किया और पूरी घटना की जानकारी दी।
बस पार्किंग से दोनों आरोपी गिरफ्तार
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को तिमारपुर की एक बस पार्किंग से गिरफ्तार किया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल स्लीपर बस को भी कब्जे में ले लिया है। बस की फोरेंसिक जांच कराई जा रही है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि घटना वाले दिन बस में खराबी आ गई थी। इसके बाद आरोपी बस को मरम्मत के लिए सूरजपुर की एक वर्कशॉप में लेकर गए थे। मरम्मत के बाद दोनों खाली बस को तिमारपुर ले जा रहे थे। इसी दौरान परी चौक पर उनकी मुलाकात छात्रा से हुई।
पुलिस के मुताबिक, बस के अंदर लगे पर्दों वाले हिस्से का इस्तेमाल आरोपियों ने कथित तौर पर अपराध को बाहरी नजरों से छिपाने के लिए किया।
मामले में पुलिस बस के रूट, सीसीसीटीवी फुटेज, फोरेंसिक साक्ष्य और अन्य तकनीकी जानकारी के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!