NEET परीक्षा रद्द होने से टूटा छात्र: फांसी लगाकर दी जान; सुसाइड नोट में बयां किया दर्द
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
गोवा के कर्टोरिम इलाके से आत्महत्या का मामला सामने आया है, जहां 17 वर्षीय छात्र ने कथित तौर पर NEET परीक्षा रद्द होने से तनाव में आकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार गहरे सदमे में है।
मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था
जानकारी के अनुसार, किशोर मार्गो के एक हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ाई करता था और मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था। पेपर लीक विवाद के बाद परीक्षा रद्द होने से वह काफी परेशान चल रहा था।
सुसाइड नोट भी छोड़ा
आत्महत्या से पहले उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा, जिसमें लिखा कि वह अब किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल नहीं होना चाहता।
फांसी लगाकर दी जान
बुधवार को छात्र ने घर के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय उसकी मां और बहन पैतृक गांव गई हुई थीं। जब उसके पिता, जो रेलवे में गार्ड हैं, ड्यूटी से घर लौटे तो बेटे का शव लटका मिला। परिवार मूल रूप से बेंगलुरु का रहने वाला बताया जा रहा है।
पुलिस की कार्रवाई
सूचना मिलने पर मैना-कर्टोरिम पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर दक्षिण गोवा जिला अस्पताल के मुर्दाघर में भिजवाया। पुलिस ने मामले को अप्राकृतिक मौत के रूप में दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मैना-कर्टोरिम पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर कपिल नाइक ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

टीआई पर BJP नेता का आरोप:बताया कांग्रेस का एजेंट; सस्पेंड करने की मांग, TI बोले- इस वजह से नाराजगी

दो किलोमीटर के फेर से परेशान रहवासी सड़कों पर उतरे:सिक्सलेन ने बढ़ाई सहूलियत या मुसीबत?

एएसआई पर हमला:कार पर फेंकी बोतल; विरोध किया तो हाथ में गड़ा दिए दांत

रुत आ गई रे, रुत छा गई रे..:इंदौर में सर्द हवाओं ने दी दस्तक; शिशिर की सिहरन से बदला शहर का मिजाज

आईटी पार्क चौराहे पर ट्रैफिक डायवर्ट:ब्रिज की स्लैब का काम; भारी वाहनों की आवाजाही पर भी रोक

अपराध से पहले अड्ड़ों पर पहुंचेगी पुलिस:एआई से अपराध रोकने की तैयारी; अगले महीने ट्रायल

इंदौर में अभी नलों में पानी लेकिन निगम को सताने लगी गर्मी की चिंता:300 बोरिंग और टैंकरों से तैयार किया जाएगा बैकअप

नींद हराम कर रखी है सोने ने:शादी-ब्याह की धूम प्रारंभ

बेटे को बचाने डैम में कूदे पिता की डूबने से मौत:मामा-भांजा लापता; दो दिन पहले हुई थी बेटी की शादी

टवेरा के बॉटल होल्डर में छिपाई थी एमडी:कार में बाइक भी मिली

8 बदमाशों को शहर से बाहर खदेड़ा:6 पर कसा शिकंजा; लगातार दे रहे थे अपराध को अंजाम

कलेक्टर-कमिश्नर के साथ मंथन करेंगे मुख्यमंत्री:नवाचारों पर होगी चर्चा; 10 मिनट में देना होगा काम का हिसाब

फ्लाईओवर सिटी बनता उज्जैन:विकास की रफ्तार तेज; लेकिन व्यवस्थाओं की परीक्षा बाकी

परिसीमन बिल को लेकर राजनीतिक हलचल तेज:स्टालिन को मनाने चेन्नई पहुंचे विपक्षी नेता; राहुल को गांधी गले लगाया

रैपिडो चालक की अश्लीलता पर महिलाओं ने जताया विरोध:भोपाल की घटना से आक्रोश

महापौर ने किया निरीक्षण:प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर भी नजर

प्रदेश के 55 लाख स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी:इस दिन मिलेगी गणवेश की राशि; मुख्यमंत्री करेंगे बैंक खातों में अंतरित

नाले में गंदा पानी छोड़ने वाली 4 फैक्ट्रियों पर निगम की कार्रवाई:3.60 लाख का लगाया दंड; आउटलेट पाइप भी कराए बंद

खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में युवा कांग्रेस का हवन:प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना

सरस्वती नदी में बहाया फैक्ट्री का गंदा पानी:टीएम एंटरप्राइजेस का कारनामा; 40 हजार का जुर्माना कर निगम ने निभाई जिम्मेदारी!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!