छात्रा ने किया सुसाइड: कॉलेज में दाखिले की तैयारी कर रही थी; पिता की डांट के बाद उठाया खौफनाक कदम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी के गुनगा थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, पिता की फटकार के बाद छात्रा ने सल्फास खा लिया था। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
12वीं में फर्स्ट डिवीजन से हुई थी पास
गुनगा थाना पुलिस के मुताबिक रतुआ क्षेत्र निवासी खुशी कुशवाहा (17) अपने परिवार की सबसे बड़ी संतान थी। उसके परिवार में एक छोटी बहन और एक छोटा भाई भी है। खुशी ने इसी वर्ष 12वीं की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की थी और आगे की पढ़ाई के लिए भानपुर स्थित एक निजी कॉलेज में प्रवेश लेने की तैयारी कर रही थी।
देर रात मोबाइल चलाने पर लगी फटकार
परिजनों ने पुलिस को बताया कि शनिवार देर रात खुशी मोबाइल फोन चला रही थी। इसी दौरान उसके पिता ने उसे मोबाइल उपयोग को लेकर डांट दिया। इसके बाद वह नाराज होकर घर के बाथरूम में चली गई। कुछ समय बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। परिवार के लोगों ने पूछताछ की तो उसने सल्फास खा लेने की बात बताई।
अस्पताल में नहीं बच सकी जान
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया, लेकिन उसकी हालत लगातार गंभीर बनी रही। रविवार तड़के इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
पुलिस कर रही जांच
घटना की सूचना मिलने पर मध्य प्रदेश पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि परिजनों के बयान, परिस्थितियों और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!