जिम से लौटते समय छात्र पर हमला: बेल्ट से पीटा; बचाने आए दोस्त को भी लात-घूंसे मारे, 3 को हिरासत में लिया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में 50 रुपए के लेनदेन को लेकर एक नाबालिग छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।
आरोप है कि विवाद के बाद कुछ नाबालिगों ने छात्र और उसके दोस्त के साथ लात-घूंसों और बेल्ट से मारपीट की।
तीन नाबालिग हिरासत में
घटना में दोनों के कपड़े फटने की बात भी सामने आई है। घटना 19 सितंबर की रात की बताई जा रही है, जबकि इसका वीडियो मंगलवार को सामने आया।
पुलिस ने मामले में तीन नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
जिम से घर लौट रहा था छात्र
पुलिस के मुताबिक, तलावली चांदा क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाले 17 वर्षीय छात्र ने शिकायत दर्ज कराई है।
छात्र 19 सितंबर की रात अपने दोस्त के साथ जिम से घर लौट रहा था। रास्ते में मुख्य आरोपी ने दोनों को रोक लिया।
पुलिस के अनुसार, 50 रुपए के लेनदेन को लेकर विवाद शुरू हुआ। बहस बढ़ने पर आरोपी ने अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया।
बेल्ट से पीटने का आरोप
शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने छात्र के साथ लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद बेल्ट से भी पीटने का आरोप है।
छात्र का दोस्त बीच-बचाव करने पहुंचा तो उसके साथ भी मारपीट की गई। दोनों के कपड़े फाड़े जाने की बात भी शिकायत में कही गई है।
तीन आरोपी हिरासत में
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर तीन नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लिया है। उनसे घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है।
चूंकि मामले में पीड़ित और आरोपी सभी नाबालिग बताए गए हैं, इसलिए उनकी पहचान से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा रही है।
पुलिस वायरल वीडियो और शिकायत में सामने आए तथ्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

दूसरी मंजिल से नीचे गिरी लिफ्ट:इतने घायल; पंजाब से आए छह मेहमान भी हादसे का शिकार

अफजल ने सौरभ बनकर की दोस्ती:जाल में फंसाकर लंबे समय तक दुष्कर्म करता रहा जिहादी; कई लड़कियों को बनाया शिकार

डेढ़ साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप:पड़ोसी गिरफ्तार; कोर्ट ने भेजा जेल

जैन समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे लोकसभा अध्यक्ष:तीन घंटे रहेंगे शहर में; रात में लौटेंगे राजधानी

दो हजार ट्रकों के थमे पहिए:4 लाख के जुर्माने के विरोध में हड़ताल; आज रात चक्का जाम की चेतावनी

मिठाई के पैकेट में मिले रेंगते कीड़े:कस्टमर ने फूड विभाग से की शिकायत; टीम ने लिए सैंपल

कैबिनेट बैठक में नहीं पहुंचे मंत्री:वर्चुअली हुए शामिल; महिला पार्षद पर टिप्पणी के बाद फिर चर्चा में

देखिए वीडियो:केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम में हंगामा; काले झंडे दिखाकर नारेबाजी, लात-घूंसे और कुर्सियां चलीं, मंच से बोले- ‘हमें अपना काम करने दो’

आज नो कार डे:लोक परिवहन, साइकिल से अथवा पैदल चलने की लोगों से अपील

संध्या यादव मेरी बेटी जैसी:महिला पार्षद पर की टिप्पणी पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जताया खेद

कांग्रेस विधायक की सदस्यता को हाईकोर्ट में चुनौती:FIR छिपाने का आरोप; याचिका पर सुनवाई से तय होगी आगे की स्थिति

रीवा जिले को शीघ्र मिलेगा नर्मदा जल:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

बप्पा संग भक्ति का उत्सव:विघ्नहर्ता के अलौकिक दर्शन

नाबालिग से गैंगरेप:एक आरोपी एनकाउंटर में गिरफ्तार; पुलिस की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी गोली

इंदौर में 'छात्रों की गूंज' बनाम 'सेवा संकल्प':मालवा के युवा वोट पर दोनों दलों की नजर

पीली गैंग की गुंडागर्दी:पिता के सामने बीमार बेटे पर की बर्बरता; दुकान का समान फेंका

देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा:=व्हाट्सऐप पर तस्वीरें भेजकर तय होता था सौदा; 5 आरोपी गिरफ्तार

उद्यान की भूमि पर अवैध निर्माण:10 दिन में हटाने का आदेश

पूर्व मंत्री की टिप्पणी पर IPS एसोसिएशन नाराज:मुख्यमंत्री से मिले अधिकारी; बोले- लोकसेवकों के प्रति मर्यादा रखें जनप्रतिनिधि

70 करोड़ की एमडी तस्करी का पैसा संपत्ति में लगाया:ईडी की कार्रवाई; हैदराबाद-मंदसौर की 90 लाख की संपत्तियां कुर्क
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!