सफाई को लेकर सख्ती: गंदगी-कचरा किया तो लगेगी पेनल्टी; अधिकारियों के साथ मैदान में उतरे निगम कमिश्नर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर नगर निगम ने सख्ती बढ़ा दी है। मंगलवार को निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान वे बांगड़दा क्षेत्र में बने सीटीपीटी और कुएं की स्थिति देखने पहुंचे। यहां साफ-सफाई को लेकर अधिकारियों को नियमित व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
गार्डन में गंदगी पर लगाई फटकार
इसके बाद आयुक्त रामकृष्ण आश्रम के पास स्थित गार्डन पहुंचे। यहां सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिलने पर संबंधित उद्यान दरोगा को फटकार लगाई और तुरंत सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फैलाने वालों के खिलाफ पहले समझाइश और जरूरत पड़ने पर जुर्माना लगाने के निर्देश भी दिए।
कई क्षेत्रों में किया निरीक्षण
आयुक्त ने अग्रसेन कॉलोनी गार्डन, वीआईपी रोड स्थित आरएपीटीसी गार्डन और सीटीपीटी परिसरों का भी जायजा लिया। इसके बाद एयरपोर्ट रोड और आसपास के इलाकों में सफाई व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करने और सफाई व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।
घाटों की सफाई पर भी दिया जोर
निरीक्षण के दौरान गणगौर घाट और कृष्णपुरा छत्री घाट की स्थिति का भी अवलोकन किया गया। यहां नदी-नाला सफाई अभियान के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा की गई।
आयुक्त ने निर्देश दिए कि घाट क्षेत्रों में लगातार सफाई कार्य जारी रखा जाए, जल स्रोतों को स्वच्छ बनाए रखा जाए और अभियान को गति दी जाए।
नगर निगम की इस सक्रियता को शहर में स्वच्छता व्यवस्था सुधारने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
संबंधित समाचार

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला:इन पुलिस अधिकारियों को मिली राहत

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!