खबर
Top News

लोकायुक्त की सख्ती: प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

15 अक्टूबर 2026, 4:45 pm
शेयर करें:
लोकायुक्त की सख्ती


खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लोकायुक्त पुलिस की जांच में पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (PTC) में पदस्थ प्रधान आरक्षक चालक फिरोज खान के मामले में करीब 13.07 करोड़ रुपए का व्यय चल-अचल संपत्तियों पर किया जाना सामने आया है।

यह राशि उनकी ज्ञात आय की तुलना में 575 प्रतिशत अनुपातहीन पाई गई है। मामले में 14 अक्टूबर 2026 को फिरोज खान के आवासों और अन्य ठिकानों पर सर्च कार्रवाई की गई थी। फिलहाल मामले की विवेचना जारी है।

लोकायुक्त पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई महानिदेशक योगेश देशमुख के निर्देशन तथा उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज कुमार सिंह और इंदौर लोकायुक्त के पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय के मार्गदर्शन में की गई। तलाशी के बाद जांच एजेंसी अब बैंक खातों, निवेश और संपत्ति से संबंधित दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है।

22 बैंक खातों की जानकारी जुटा रही लोकायुक्त
जांच के दौरान अब तक फिरोज खान के 22 बैंक खातों की जानकारी प्राप्त करने के लिए संबंधित बैंकों को पत्र भेजे गए हैं।

इनमें से 17 खातों के अंतिम शेष के रूप में कुल 10 लाख 6 हजार 382 रुपए जमा पाए गए हैं। शेष पांच बैंक खातों की जानकारी अभी प्राप्त की जा रही है।

लोकायुक्त ने संबंधित बैंकों को खातों से राशि निकालने पर रोक लगाने के लिए भी पत्र भेजे हैं। साथ ही खातों में उपलब्ध अंतिम शेष राशि का विवरण मांगा गया है।

शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की भी जांच
लोकायुक्त पुलिस ने फिरोज खान के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड सहित अन्य माध्यमों में किए गए निवेश की जानकारी प्राप्त करने के लिए संबंधित संस्थाओं को पत्र लिखे हैं।

इसके अलावा संपत्ति और वाहन संबंधी विवरण जुटाने के लिए क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) तथा अन्य विभागों से भी जानकारी मांगी गई है। जांच एजेंसी इन जानकारियों के आधार पर संपत्तियों, निवेश और वित्तीय लेन-देन का विवरण खंगाल रही है।

फिलहाल किसी लॉकर की जानकारी नहीं मिली
लोकायुक्त के अनुसार, अब तक की जांच में फिरोज खान के नाम पर किसी लॉकर की जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, अन्य वित्तीय रिकॉर्ड और संपत्तियों से संबंधित जानकारी जुटाने की प्रक्रिया जारी है। अपराध पंजीयन के संबंध में पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर और अन्य वरिष्ठ कार्यालयों को भी सूचना भेजी गई है।

आय से अधिक संपत्ति के मामले में जांच जारी
लोकायुक्त की अब तक की जांच में चल-अचल संपत्तियों पर करीब 13,07,82,867 रुपए का व्यय सामने आया है। इसे ज्ञात आय की तुलना में 575 प्रतिशत अनुपातहीन बताया गया है।

संबंधित समाचार

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी
Top News

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी:ये थाना रहा नंबर-1; इन्हें मिला दूसरा-तीसरा स्थान

5 minutes ago
इनको मिली एबीवीपी उज्जैन महानगर के मंत्री की जिम्मेदारी
Top News

इनको मिली एबीवीपी उज्जैन महानगर के मंत्री की जिम्मेदारी:इनको बनाया अध्यक्ष

15 minutes ago
जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई
Top News

जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

15 minutes ago
नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल
Top News

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

30 minutes ago
इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस
Top News

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

36 minutes ago
बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस
Top News

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

about 1 hour ago
लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज
Top News

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

about 1 hour ago
झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज
Top News

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

about 1 hour ago
फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम
Top News

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

about 1 hour ago
कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट
Top News

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

about 1 hour ago
मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे
Top News

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

about 2 hours ago
लिव-इन पार्टनर की हत्या
Top News

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

about 2 hours ago
हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा
Top News

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप

about 2 hours ago
आईडीए की स्कीम नंबर 171 से मुक्त होंगे हजारों प्लॉटधारक
Top News

आईडीए की स्कीम नंबर 171 से मुक्त होंगे हजारों प्लॉटधारक:मुख्यमंत्री से जल्द होगी चर्चा

about 2 hours ago
पटाखा बाजार में ‘सेटिंग’ का खेल
Top News

पटाखा बाजार में ‘सेटिंग’ का खेल:करोड़ों की वसूली अटकी; बिना अनुमित बाजार सजाने के आरोप

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा
Top News

देखिए वीडियो, प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा:इनके बोलते ही लगे ‘बंद करो’ के नारे; बोलीं- हिरासत और मारपीट से आंदोलन नहीं रुकेगा

about 2 hours ago
1050 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 9 साल का बच्चा
Top News

1050 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 9 साल का बच्चा:640 फीट नीचे दिखी हलचल; पिता की आंखों के सामने हुआ हादसा, रेस्क्यू जारी

about 2 hours ago
घोटाले की जांच में अपर कलेक्टर की संपत्तियों का ब्योरा जुटा रही EOW
Top News

घोटाले की जांच में अपर कलेक्टर की संपत्तियों का ब्योरा जुटा रही EOW:मांगी वेतन, चल-अचल संपत्ति और संपत्ति खरीदने की अनुमति से जुड़ी जानकारी

about 2 hours ago
भक्ति, उमंग और आस्था का महाकुंभ
Top News

भक्ति, उमंग और आस्था का महाकुंभ:अहिल्या की नगरी में सिर्फ मां भवानी का राज

about 3 hours ago
जलसंकट पर मंत्री की बैठक से 5 विधायक नदारद
Top News

जलसंकट पर मंत्री की बैठक से 5 विधायक नदारद:सवाल पर बोले- ‘मुझसे क्यों पूछते हो?’

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!