खबर
Top News

नियम सख्त, कार्रवाई गायब: सरकारी अफसरों ने छिपाया संपत्ति का ब्योरा; खाली फॉर्म अपलोड कर निभाई औपचारिकता

KHULASA FIRST

संवाददाता

08 जून 2026, 5:30 pm
शेयर करें:
नियम सख्त, कार्रवाई गायब

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश में सरकारी अफसरों की संपत्ति का हिसाब-किताब रखने की व्यवस्था सवालों के घेरे में है। सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) के पोर्टल पर 56 से अधिक अधिकारियों ने अपनी अचल संपत्ति का विवरण (आईपीआर) जमा नहीं किया, जबकि कई अफसरों ने सिर्फ खानापूर्ति करते हुए अधूरे या खाली फॉर्म अपलोड कर दिए। हैरानी की बात यह है कि नियमों के बावजूद अब तक किसी पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।
हर साल देना होता है संपत्ति का ब्योरा
मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियमों के तहत प्रत्येक सरकारी अधिकारी को हर वर्ष 31 जनवरी तक अपनी अचल संपत्तियों का विवरण ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज करना अनिवार्य है। इसमें प्लॉट, मकान, कृषि भूमि, खरीद मूल्य, वर्तमान बाजार मूल्य, क्षेत्रफल, आय का स्रोत और संपत्ति के स्वामित्व जैसी जानकारियां देनी होती हैं।
56 अफसरों ने नहीं भरा आईपीआर
दिसंबर 2025 तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार 23 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों, 29 मंत्रालयीन अधिकारियों और 4 आबकारी अधिकारियों ने IPR जमा ही नहीं किया। इनमें डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी, तहसीलदार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।
तीन तरह से खेल रहे हैं अधिकारी
पोर्टल की पड़ताल में तीन तरह की अनियमितताएं सामने आईं है। पहली कुछ अधिकारियों ने आईपीआर जमा ही नहीं किया। दूसरी कई अधिकारियों ने अधूरी जानकारी भरी। तीसरी कुछ ने सिर्फ हस्ताक्षर कर खाली फॉर्म अपलोड कर दिया। इसके बावजूद किसी के खिलाफ न विभागीय कार्रवाई हुई, न प्रमोशन रोका गया और न ही कोई दंडात्मक कदम उठाया गया।
कीमत और आय की जानकारी सबसे ज्यादा गायब
जो अधिकारी फॉर्म भरते भी हैं, वे अक्सर संपत्ति की खरीद कीमत, मौजूदा बाजार मूल्य, विक्रेता का नाम और उससे होने वाली आय की जानकारी छिपा लेते हैं। ऐसे में संपत्ति की वास्तविक स्थिति का आकलन करना मुश्किल हो जाता है।
नियम सख्त, अमल ढीला
नियमों के मुताबिक आईपीआर जमा नहीं करने पर प्रमोशन रोका जा सकता है, वेतन वृद्धि प्रभावित हो सकती है, विभागीय जांच हो सकती है और विजिलेंस क्लीयरेंस भी रोकी जा सकती है। लेकिन जमीनी स्तर पर अब तक किसी अधिकारी के खिलाफ ऐसी कार्रवाई का उदाहरण सामने नहीं आया है।
विजिलेंस यूनिट की भूमिका पर सवाल
जीएडी की विजिलेंस यूनिट को हर साल यह जांच करनी होती है कि किन अधिकारियों ने IPR जमा नहीं किया। लेकिन न तो नियमित नोटिस जारी किए जा रहे हैं और न ही सार्वजनिक रूप से कोई रिपोर्ट सामने लाई जा रही है। इससे पूरी निगरानी व्यवस्था की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
क्यों जरूरी है आईपीआर?
विशेषज्ञों के अनुसार आईपीआर सरकारी व्यवस्था में पारदर्शिता का महत्वपूर्ण माध्यम है। इससे अधिकारियों की संपत्ति में असामान्य वृद्धि पर नजर रखी जा सकती है और भ्रष्टाचार की संभावनाओं की जांच आसान होती है। यदि संपत्ति का विवरण ही अधूरा या गायब हो, तो निगरानी व्यवस्था का उद्देश्य कमजोर पड़ जाता है।
जीएडी का पक्ष
सामान्य प्रशासन विभाग का कहना है कि IPR जमा करना सभी अधिकारियों के लिए अनिवार्य है। समय पर जानकारी नहीं देने वालों को नोटिस जारी किए जाते हैं और आवश्यक होने पर नियमों के तहत कार्रवाई भी प्रस्तावित की जाती है। हालांकि विभाग का यह दावा जमीनी आंकड़ों से मेल नहीं खाता दिखाई देता।

संबंधित समाचार

पुलिस में बंपर भर्ती
Top News

पुलिस में बंपर भर्ती:इतने पदों को मिली मंजूरी; जल्द होगी भर्ती प्रक्रिया शुरू

6 minutes ago
उपचुनाव में भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत
Top News

उपचुनाव में भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत:छह मंत्री डटे; 25 जुलाई से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव संभालेंगे मोर्चा

20 minutes ago
कुबेरेश्वरधाम में उमड़ा आस्था का महासैलाब
Top News

कुबेरेश्वरधाम में उमड़ा आस्था का महासैलाब:कथा शुरू होने से पहले ही पंडाल हाउसफुल, लाखों श्रद्धालु पहुंचे

36 minutes ago
तीन सगी बहनों ने एक ही युवक से की शादी
Top News

तीन सगी बहनों ने एक ही युवक से की शादी:वायरल वीडियो पर आया नया मोड़; बोले- 'यह रील नहीं, हकीकत है'

about 1 hour ago
जिला अस्पताल में बड़ा खेल
Top News

जिला अस्पताल में बड़ा खेल:सलाइन की जगह मिनरल वाटर की ड्रिप चढ़ाई, सीएमएचओ ने कलेक्टर को सौंपी जांच रिपोर्ट

about 1 hour ago
70 करोड़ के एमडी ड्रग्स रैकेट पर ईडी की बड़ी कार्रवाई
Top News

70 करोड़ के एमडी ड्रग्स रैकेट पर ईडी की बड़ी कार्रवाई:मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर मंदिर में हंगामा
Top News

देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर मंदिर में हंगामा:गर्भगृह में श्रद्धालुओं से बदसलूकी और मारपीट का आरोप

about 2 hours ago
पेपर लीक के विरोध में राहुल गांधी का मार्च
Top News

पेपर लीक के विरोध में राहुल गांधी का मार्च:विपक्षी दलों संग गांधी स्मृति तक निकाली पदयात्रा; छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ जताया विरोध

about 2 hours ago
एयरपोर्ट पर 20 मिनट की 'सियासी गुफ्तगू'
Top News

एयरपोर्ट पर 20 मिनट की 'सियासी गुफ्तगू':सीएम मोहन से दिग्विजय की कानाफूसी; बोले- 'तुलसी का टिकट कटेगा'

about 3 hours ago
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास
Top News

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:टी-20 के सबसे युवा हाफ सेंचुरियन बने; भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया

about 3 hours ago
समस्याओं को प्रखरता से उठाता है खुलासा फर्स्ट
Top News

समस्याओं को प्रखरता से उठाता है खुलासा फर्स्ट

about 3 hours ago
मन्नत से लौट रहे परिवार पर हमला
Top News

मन्नत से लौट रहे परिवार पर हमला:साइड देने को कहा तो भड़के कार सवार; भाजपा नेता के रिश्तेदारों पर एफआईआर, फॉर्च्यूनर जब्त

about 3 hours ago
शहीद जवान, अक्षुण्ण आस्था अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में सेंध
Top News

शहीद जवान, अक्षुण्ण आस्था अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में सेंध:आतंकी साया ड्यूटी पर तैनात J&K पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या, विदेशी TRF आतंकी पर शक...

about 4 hours ago
राहुल के 'सड़क से संसद' वाले आक्रामक तेवरों के क्या निहितार्थ
Top News

राहुल के 'सड़क से संसद' वाले आक्रामक तेवरों के क्या निहितार्थ:छात्र असंतोष का राजनीतिकरण, अवसर का लाभ, हाईजैक का खतरा या व्यवस्था परिवर्तन की छटपटाहट

about 4 hours ago
लड़कों को रात 10 बजे तक एंट्री, हमें 8 बजे क्यों
Top News

लड़कों को रात 10 बजे तक एंट्री, हमें 8 बजे क्यों:गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने सीएम हेल्पलाइन पर की भेदभाव की शिकायत

about 4 hours ago
कनक स्मार्ट सिटी के भ्रष्ट कॉलोनाइजर ने पार्षद से मिलकर तुड़वा दी 40 दुकानें
Top News

कनक स्मार्ट सिटी के भ्रष्ट कॉलोनाइजर ने पार्षद से मिलकर तुड़वा दी 40 दुकानें:एक दिन पूर्व रात्रि में नोटिस दिया, अगले दिन कार्रवाई

about 4 hours ago
बैरिकेड्स के बावजूद विजयवर्गीय के घर पहुंचे दंपति ने किया हंगामा
Top News

बैरिकेड्स के बावजूद विजयवर्गीय के घर पहुंचे दंपति ने किया हंगामा:पुलिस जबरन उठाकर थाने ले गई

about 4 hours ago
छात्र आंदोलन के समर्थन में सड़क पर उतरा विपक्ष
Top News

छात्र आंदोलन के समर्थन में सड़क पर उतरा विपक्ष:राहुल गांधी समेत सांसदों को रास्ते में रोका; शाह के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ी

about 4 hours ago
नीट मुद्दे पर सीजेपी ने किया देशव्यापी आंदोलन का ऐलान
Top News

नीट मुद्दे पर सीजेपी ने किया देशव्यापी आंदोलन का ऐलान:सरकार के वार्ता प्रस्ताव पर रखी शर्त; 24 जुलाई को सभी जिलों में प्रदर्शन की अपील

about 4 hours ago
शिक्षक भर्ती में नया विवाद
Top News

शिक्षक भर्ती में नया विवाद:डिप्लोमा पर अटकी वर्ग-3 की नियुक्तियां, अभ्यर्थियों ने लगाए मनमानी के आरोप

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!