उपचुनाव में भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत: छह मंत्री डटे; 25 जुलाई से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव संभालेंगे मोर्चा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल/दतिया।
दतिया विधानसभा उपचुनाव अब निर्णायक दौर में पहुंच गया है। मतदान में महज पांच दिन शेष हैं और इसी के साथ भाजपा और कांग्रेस ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। विधानसभा का पावस सत्र समाप्त होते ही भाजपा ने पूरी ताकत दतिया में झोंक दी है। पार्टी के 6 मंत्री, वरिष्ठ नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता लगातार क्षेत्र में डटे हुए हैं, जबकि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 25 जुलाई से चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने ली बड़ी बैठक, दिया सख्त संदेश
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल बुधवार रात दतिया पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की अहम बैठक ली, जिसमें 6 मंत्री, पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा और 200 से अधिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक में उन्होंने स्पष्ट कहा कि हर कार्यकर्ता और नेता का मूल्यांकन बूथ पर उसके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने सभी को अपने-अपने बूथ पर पूरी ताकत के साथ जुटने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री 25 जुलाई से संभालेंगे चुनाव प्रचार
भाजपा ने स्टार प्रचारकों की पूरी टीम मैदान में उतार दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 25 जुलाई को दतिया में विशाल जनसभा करेंगे। इसके बाद वे 28 जुलाई की शाम तक, यानी चुनाव प्रचार समाप्त होने तक क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क और सभाएं करेंगे।
वहीं 24 जुलाई को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की भी जनसभा प्रस्तावित है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी भी भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में प्रचार अभियान में शामिल हो चुके हैं।
छह मंत्री दिन-रात प्रचार में जुटे
भाजपा ने सरकार और संगठन दोनों स्तर पर पूरी ताकत लगा दी है। प्रदेश के मंत्री तुलसी सिलावट, राव उदय प्रताप सिंह, राकेश शुक्ला, नारायण कुशवाहा, धर्मेंद्र लोधी और दिलीप जायसवाल लगातार दतिया में डेरा डाले हुए हैं और चुनाव प्रचार की कमान संभाले हुए हैं।
जातिगत समीकरण साधने पर भाजपा का फोकस
भाजपा का सबसे बड़ा फोकस जातिगत समीकरणों को साधने पर है। पार्टी ने विभिन्न समाजों के प्रभावशाली नेताओं और कार्यकर्ताओं को उनकी जाति बहुल क्षेत्रों में जनसंपर्क की जिम्मेदारी दी है। पिछले चार दिनों से ये नेता लगातार घर-घर पहुंचकर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हैं।
कांग्रेस भी मैदान में, नुक्कड़ सभाओं पर जोर
दूसरी ओर कांग्रेस भी चुनाव प्रचार में सक्रिय है और जातिगत समीकरण साधने की कोशिश कर रही है। हालांकि, भाजपा की तुलना में कांग्रेस का अभियान अपेक्षाकृत धीमा नजर आ रहा है।
भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी अब तक 7 जनसभाएं कर चुके हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह करीब एक दर्जन नुक्कड़ सभाएं कर चुके हैं। वहीं आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी दामोदर यादव भी लगातार नुक्कड़ सभाओं के जरिए मतदाताओं तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं।
30 जुलाई को मतदान, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे
दतिया विधानसभा सीट कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता रद्द होने के बाद रिक्त हुई थी। इस सीट पर 30 जुलाई को मतदान होगा, जबकि 3 अगस्त को मतगणना के साथ चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!