पुलिस में बंपर भर्ती: इतने पदों को मिली मंजूरी; जल्द होगी भर्ती प्रक्रिया शुरू
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश में पुलिस विभाग में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशों के बाद राज्य सरकार ने मध्यप्रदेश पुलिस के विभिन्न संवर्गों के 9,662 पदों पर भर्ती को प्रशासनिक मंजूरी दे दी है। गृह विभाग ने एक ही दिन में चार अलग-अलग आदेश जारी कर भर्ती प्रक्रिया का रास्ता साफ कर दिया है। मुख्यमंत्री ने हाल ही में पुलिस मुख्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में रिक्त पदों को जल्द भरने के निर्देश दिए थे। इसी के अनुरूप यह फैसला लिया गया है। गृह विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार विभिन्न श्रेणियों में भर्ती की जाएगी।
इन पदों पर होगी भर्ती
आरक्षक (जीडी) के 7,500 पद, आरक्षक (चालक) के 1,000 पद, सूबेदार (अ) शीघ्रलेखक के 135 पद, सहायक उपनिरीक्षक (अ) के 520 पद, सूबेदार के 81 पद, उपनिरीक्षक (जिला पुलिस बल) के 312 पद, उपनिरीक्षक (विशेष सशस्त्र बल) के 69 पद, उपनिरीक्षक (क्यूडी) के 4 पद, उपनिरीक्षक (अंगुल चिन्ह) के 22 पद, उपनिरीक्षक (आयुध) के 10 पद और उपनिरीक्षक (फोटो) के 9 पद को मिलाकर 9,662 पदों पर भर्ती के लिए प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।
18 हजार पद भरने का लक्ष्य
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस विभाग में कुल 18 हजार रिक्त पदों को भरने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल 9,662 पदों को मंजूरी मिल चुकी है, जबकि शेष पदों के लिए भी जल्द आदेश जारी किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने हाल ही में पुलिस विभाग में लगभग 25 हजार अधिकारियों और कर्मचारियों की पदोन्नति होने पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने निर्देश दिए कि पदोन्नति की प्रक्रिया भविष्य में भी लगातार जारी रहे और सितंबर में शेष पात्र अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी चरणबद्ध तरीके से पदोन्नति दी जाए।
'देश की सर्वश्रेष्ठ पुलिस' बनाने का लक्ष्य
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल भर्ती करना नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश पुलिस को देश की सर्वश्रेष्ठ पुलिस बनाना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नक्सलवाद लगभग समाप्त होने के बाद पुलिस की भूमिका विकास और जनसेवा के क्षेत्र में भी और अधिक प्रभावी होगी।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!