कुबेरेश्वरधाम में उमड़ा आस्था का महासैलाब: कथा शुरू होने से पहले ही पंडाल हाउसफुल, लाखों श्रद्धालु पहुंचे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सीहोर।
प्रसिद्ध कुबेरेश्वरधाम में शुक्रवार 24 जुलाई से शुरू हो रहे पांच दिवसीय गुरु महोत्सव से पहले ही आस्था का अभूतपूर्व नजारा देखने को मिला। आयोजन शुरू होने से एक दिन पहले ही कथा पंडाल श्रद्धालुओं से पूरी तरह भर गया, जबकि आसपास की होटलें, धर्मशालाएं और अन्य ठहराव स्थल भी हाउसफुल हो गए। देशभर से लगातार पहुंच रहे श्रद्धालुओं को देखते हुए प्रशासन और विठलेश सेवा समिति ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है।
शुरुआत से पहले ही रिकॉर्ड भीड़
गुरु महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है। गुरुवार से ही हजारों श्रद्धालु कुबेरेश्वरधाम पहुंचने लगे, जिससे पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल बन गया। कथा स्थल पर इतनी भीड़ उमड़ी कि पंडाल पूरी तरह भर गया और आसपास के ठहराव स्थलों पर भी जगह कम पड़ गई। अनुमान है कि इस बार महोत्सव में लाखों श्रद्धालु शामिल होंगे।
पांच दिन शिव महापुराण कथा, 29 जुलाई को गुरु दीक्षा
विठलेश सेवा समिति के मीडिया प्रभारी मनोज दीक्षित के अनुसार, 24 से 28 जुलाई तक शिव महापुराण कथा का आयोजन होगा। इसके बाद 29 जुलाई को गुरु दीक्षा महोत्सव आयोजित किया जाएगा। आयोजन को लेकर कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं, लेकिन श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या ने इसकी भव्यता को और बढ़ा दिया है।
1.80 लाख वर्ग फीट का कथा पंडाल
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए करीब 1 लाख 80 हजार वर्ग फीट क्षेत्र में स्थायी कथा पंडाल तैयार किया गया है। वहीं, लगभग 50 हजार वर्ग फीट में भोजन प्रसादी स्थल बनाया गया है, जहां प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं के लिए भोजन की व्यवस्था रहेगी।
गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक पं. प्रदीप मिश्रा, पं. विनय मिश्रा, पं. समीर शुक्ला और समिति के अन्य पदाधिकारियों ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की।
प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
लाखों श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। आयोजन स्थल पर पुलिस बल की तैनाती, पार्किंग, ट्रैफिक डायवर्जन, चिकित्सा सुविधाएं, पेयजल, स्वच्छता और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। विभिन्न विभागों के अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
प्रदीप मिश्रा बोले- शिव भक्ति से मिलती है सच्ची शांति
गुरुवार को श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए पं. प्रदीप मिश्रा ने कहा कि "जो महादेव की भक्ति में खो जाता है, वह जीवन की हर चिंता से मुक्त हो जाता है। शिव ही सच्ची शांति का मार्ग हैं।" उन्होंने भगवान शिव के नाम का निरंतर स्मरण, सेवा, सदाचार और मानवता के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
सुबह से देर रात तक जारी भक्तों का आगमन
कुबेरेश्वरधाम में सुबह से लेकर देर रात तक श्रद्धालुओं का पहुंचना लगातार जारी है। पूरा क्षेत्र भक्ति, सेवा और धार्मिक उत्साह से सराबोर नजर आ रहा है। श्रद्धालुओं की भारी मौजूदगी ने इस आयोजन को प्रदेश के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में शामिल कर दिया है।
संबंधित समाचार

मौसम ने बिगाड़ा शेड्यूल:कई उड़ानें लेट; खराब मौसम और ऑपरेशनल कारणों से सैकड़ों यात्री परेशान

सरकार को घेरने के लिए अब संगठन का दांव:सॉफ्टवेयर वही, वर्जन नया

स्ट्रीट लाइट के नीचे जुआ खेलते 4 धराए:2100 रुपए और ताश जब्त

म्यूल अकाउंट के चेन सिस्टम का खुलासा:चार आरोपी गिरफ्तार

मूर्तिकार की गोली मारकर हत्या:बाइक से आए बदमाशों ने किया हमला; पुरानी रंजिश की आशंका

इंदौर की सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल पहुंचे; महापौर से तकनीक और निवेश पर मंथन

मध्यप्रदेश में फिर शुरू हुआ झमाझम बारिश का दौर:इन जिलों में अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में स्कूल बंद

मस्जिद पर चला बुलडोजर:कोर्ट के आदेश के बाद तड़के कार्रवाई; सांसद हाउस अरेस्ट, भारी पुलिस बल और RAF तैनात

पत्नी के निधन के बाद बदली जिंदगी की राह:रिटायर्ड बैंक मैनेजर ने संभाली 500 बच्चों की जिम्मेदारी; शिक्षा को बनाया मिशन

करोड़ों के हाईवे की रिटेनिंग वॉल धंसी:टूटे हिस्से को छुपाने सीमेंट-कांक्रीट का ‘सहारा’; निर्माण गुणवत्ता पर सवाल

सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर पुलिस सख्त:21 वाहन चालकों पर हुई FIR; यातायात नियम तोड़ने वालों को चेतावनी

देखिए वीडियो:अकेले युवक ने बदल दी अजनार नदी की तस्वीर; ‘बिट्टू तबाही’ की मुहिम बनी मिसाल, सीएम ने की प्रशंसा

रिसोर्ट में पार्टी पर पुलिस की दबिश:नशे में झूमते मिले 200 युवक-युवतियां; संचालक पर केस दर्ज

नशे में कंटेनर ड्राइवर ने मचाया आतंक:3.7 किमी तक दौड़ाया भारी वाहन; ASI को कुचलने की कोशिश, बैरिकेडिंग कर पकड़ा

रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर निगम सख्त:350 आर्किटेक्ट-इंजीनियरों को नोटिस; 7 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!