हॉस्टल में हंगामे पर सख्ती: इतने छात्रों की हुई पहचान; इतने जुर्माने के साथ परीक्षा पर भी रोक, एक साथ जारी होंगे नोटिस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के IET विभाग स्थित रामानुजन बॉयज हॉस्टल में हुए हंगामे के मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। हॉस्टल में अर्धनग्न होकर डांस करने, शराब के गानों पर उत्पात मचाने और तोड़फोड़ करने वाले 18 छात्रों की पहचान कर ली गई है, जबकि अन्य छात्रों की पहचान की प्रक्रिया अभी जारी है।
एक साथ जारी होंगे नोटिस
विश्वविद्यालय प्रबंधन का कहना है कि सभी छात्रों की पहचान पूरी होने के बाद एक साथ नोटिस जारी किए जाएंगे। मामले में शामिल छात्रों पर आर्थिक दंड के साथ-साथ अकादमिक कार्रवाई भी की जाएगी।
वायरल वीडियो के बाद हरकत में आया प्रशासन
कुछ दिन पहले IET के रामानुजन बॉयज हॉस्टल बी में फाइनल ईयर के छात्रों ने जमकर उत्पात मचाया था। छात्रों ने हॉस्टल परिसर में अर्धनग्न होकर “दारू बदनाम कर दी” गाने पर डांस किया और इसके बाद हॉस्टल की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया।
प्लास्टिक की पानी की टंकियां तक तोड़ डालीं
उत्पाती छात्रों ने कुर्सियां, टेबल, खिड़कियों के कांच और प्लास्टिक की पानी की टंकियां तक तोड़ डालीं। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया। वीडियो सामने आते ही विश्वविद्यालय प्रबंधन और अनुशासन समिति ने मामले को गंभीरता से लिया। आनन-फानन में इमरजेंसी बैठक बुलाई गई और दोषी छात्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का फैसला लिया गया।
25 हजार रुपए तक का जुर्माना
IET के डायरेक्टर डॉ. प्रतोष बंसल के मुताबिक अब तक 18 छात्रों की पहचान की जा चुकी है। बाकी छात्रों को भी वीडियो फुटेज और हॉस्टल रिकॉर्ड के आधार पर चिन्हित किया जा रहा है। प्रबंधन ने तय किया है कि दोषी पाए जाने वाले प्रत्येक छात्र पर 25 हजार रुपए तक की पेनल्टी लगाई जाएगी। इसके अलावा फाइनल ईयर के छात्रों को फिलहाल अंतिम परीक्षा देने से भी रोक दिया गया है। जांच पूरी होने और अनुशासनात्मक प्रक्रिया के बाद ही उनके परीक्षा संबंधी निर्णय लिए जाएंगे।
केवल तोड़फोड़ करने वालों पर होगी कार्रवाई
विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि वीडियो में बड़ी संख्या में छात्र दिखाई दे रहे हैं, लेकिन कार्रवाई केवल उन्हीं छात्रों पर की जाएगी जिन्होंने सीधे तौर पर तोड़फोड़ और अनुशासनहीनता में भाग लिया। डॉ. बंसल के अनुसार, कुछ छात्र केवल वहां मौजूद थे या डांस करते दिखाई दे रहे हैं, जबकि कुछ ने हॉस्टल की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। जांच टीम इसी आधार पर जिम्मेदारी तय कर रही है।
अब तक सामने नहीं आए अभिभावक
घटना के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों के अभिभावकों से संपर्क करने की तैयारी भी शुरू कर दी है। हालांकि अब तक किसी भी छात्र के माता-पिता या परिवार के सदस्य विश्वविद्यालय प्रबंधन से मिलने नहीं पहुंचे हैं। प्रबंधन का मानना है कि इस तरह की घटनाएं संस्थान की छवि को नुकसान पहुंचाती हैं और हॉस्टल अनुशासन के लिए गंभीर चुनौती हैं। इसलिए इस मामले में उदाहरण पेश करने वाली कार्रवाई की जा सकती है।
हॉस्टल में रहते हैं करीब 150 छात्र
रामानुजन बॉयज हॉस्टल में करीब 150 छात्र रहते हैं। घटना के बाद हॉस्टल की सुरक्षा और अनुशासन व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। विश्वविद्यालय अब हॉस्टल मॉनिटरिंग बढ़ाने, सीसीटीवी निगरानी मजबूत करने और अनुशासन नियमों को और सख्ती से लागू करने पर विचार कर रहा है।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!