आरटीओ का सख्त अभियान: नियमों का उल्लंघन करने पर 5 यात्री बसें जब्त; परमिट से लेकर फायर सेफ्टी तक की जांच
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सड़क सुरक्षा और यात्री वाहनों में नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए रविवार को इंदौर में क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) और संभागीय परिवहन उड़नदस्ता ने संयुक्त रूप से विशेष जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाली पांच यात्री बसों को जब्त किया गया, जबकि कई अन्य वाहनों की दस्तावेज और सुरक्षा मानकों के आधार पर जांच की गई।
तीन इमली चौराहे पर चला विशेष अभियान
यह कार्रवाई शहर के तीन इमली चौराहे पर की गई, जहां यात्री बसों सहित व्यावसायिक वाहनों को रोककर उनके दस्तावेजों की गहन जांच की गई। अधिकारियों ने परमिट, फिटनेस सर्टिफिकेट, वाहन पंजीयन, बीमा और अन्य आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया। जिन वाहनों में नियमों का उल्लंघन पाया गया, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए पांच बसों को जब्त कर लिया गया।
सुरक्षा उपकरणों की भी हुई जांच
अभियान के दौरान परिवहन विभाग ने बसों में लगे फायर एक्सटिंग्विशर, स्पीड गवर्नर और अन्य सुरक्षा उपकरणों का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों ने यह सुनिश्चित किया कि सभी सुरक्षा उपकरण कार्यशील स्थिति में हों और यात्रियों की सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता न किया जा रहा हो।
यात्रियों से लिया फीडबैक
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बसों में सफर कर रहे यात्रियों से भी बातचीत की। उनसे चालक की ड्राइविंग शैली, तेज गति, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के उपयोग और यात्रा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी ली गई, ताकि यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े पहलुओं का भी आकलन किया जा सके।
आरटीओ और उड़नदस्ता ने की संयुक्त कार्रवाई
यह विशेष अभियान आरटीओ प्रदीप शर्मा और संभागीय परिवहन उड़नदस्ता प्रभारी आकाश सिटोले के नेतृत्व में संचालित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यात्री सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
स्कूल-कॉलेज बसों की भी होगी जांच
परिवहन विभाग ने बताया कि आगामी दिनों में जिलेभर में स्कूल और कॉलेजों में संचालित बसों की भी आकस्मिक जांच की जाएगी। इन वाहनों में फिटनेस, परमिट और सुरक्षा मानकों की विशेष रूप से जांच होगी। विभाग ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि विद्यार्थियों और आम यात्रियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित की जा सके।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!