क्राइम ब्रांच की सख्त कार्रवाई: जिलाबदर का उल्लंघन करने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अपराधियों पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच ने जिलाबदर आदेश का उल्लंघन करने वाले एक आदतन बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय पुलिस आयुक्त के आदेश से छह माह के लिए शहर से बाहर रहने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन वह प्रतिबंध अवधि के दौरान ही शहर में दाखिल हो गया।
पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त और पुलिस उपायुक्त (क्राइम ब्रांच) के मार्गदर्शन में गठित टीम द्वारा लगातार अवैध गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों पर निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में क्राइम ब्रांच टीम ने गोपनीय सूचना और मुखबिर तंत्र के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी उज्ज्वल उर्फ चूचू निवासी महेश यादव नगर, बाणगंगा को क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी उज्ज्वल सिसोदिया उर्फ चूचू एक आदतन अपराधी है, जिसकी आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से उसे छह माह के लिए जिलाबदर किया गया था। इसके बावजूद वह आदेश का उल्लंघन करते हुए इंदौर में अपने घरवालों से मिलने पहुंचा। मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।
आरोपी के खिलाफ जिलाबदर आदेश के उल्लंघन का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब उसके आपराधिक रिकॉर्ड और संभावित नेटवर्क की भी जांच कर रही है, ताकि भविष्य में ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।
संबंधित समाचार

टीआई पर BJP नेता का आरोप:बताया कांग्रेस का एजेंट; सस्पेंड करने की मांग, TI बोले- इस वजह से नाराजगी

दो किलोमीटर के फेर से परेशान रहवासी सड़कों पर उतरे:सिक्सलेन ने बढ़ाई सहूलियत या मुसीबत?

एएसआई पर हमला:कार पर फेंकी बोतल; विरोध किया तो हाथ में गड़ा दिए दांत

रुत आ गई रे, रुत छा गई रे..:इंदौर में सर्द हवाओं ने दी दस्तक; शिशिर की सिहरन से बदला शहर का मिजाज

आईटी पार्क चौराहे पर ट्रैफिक डायवर्ट:ब्रिज की स्लैब का काम; भारी वाहनों की आवाजाही पर भी रोक

अपराध से पहले अड्ड़ों पर पहुंचेगी पुलिस:एआई से अपराध रोकने की तैयारी; अगले महीने ट्रायल

इंदौर में अभी नलों में पानी लेकिन निगम को सताने लगी गर्मी की चिंता:300 बोरिंग और टैंकरों से तैयार किया जाएगा बैकअप

नींद हराम कर रखी है सोने ने:शादी-ब्याह की धूम प्रारंभ

बेटे को बचाने डैम में कूदे पिता की डूबने से मौत:मामा-भांजा लापता; दो दिन पहले हुई थी बेटी की शादी

टवेरा के बॉटल होल्डर में छिपाई थी एमडी:कार में बाइक भी मिली

8 बदमाशों को शहर से बाहर खदेड़ा:6 पर कसा शिकंजा; लगातार दे रहे थे अपराध को अंजाम

कलेक्टर-कमिश्नर के साथ मंथन करेंगे मुख्यमंत्री:नवाचारों पर होगी चर्चा; 10 मिनट में देना होगा काम का हिसाब

फ्लाईओवर सिटी बनता उज्जैन:विकास की रफ्तार तेज; लेकिन व्यवस्थाओं की परीक्षा बाकी

परिसीमन बिल को लेकर राजनीतिक हलचल तेज:स्टालिन को मनाने चेन्नई पहुंचे विपक्षी नेता; राहुल को गांधी गले लगाया

रैपिडो चालक की अश्लीलता पर महिलाओं ने जताया विरोध:भोपाल की घटना से आक्रोश

महापौर ने किया निरीक्षण:प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर भी नजर

प्रदेश के 55 लाख स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी:इस दिन मिलेगी गणवेश की राशि; मुख्यमंत्री करेंगे बैंक खातों में अंतरित

नाले में गंदा पानी छोड़ने वाली 4 फैक्ट्रियों पर निगम की कार्रवाई:3.60 लाख का लगाया दंड; आउटलेट पाइप भी कराए बंद

खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में युवा कांग्रेस का हवन:प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना

सरस्वती नदी में बहाया फैक्ट्री का गंदा पानी:टीएम एंटरप्राइजेस का कारनामा; 40 हजार का जुर्माना कर निगम ने निभाई जिम्मेदारी!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!