घूसखोरों पर सख्ती: अब सिर्फ पकड़ना नहीं; 10 साल की जेल भी
KHULASA FIRST
संवाददाता

हाई कोर्ट के फैसले के बाद लोकायुक्त एक्शन में
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कानूनी सख्ती की राह खुल गई है। अब रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े जाने वाले अफसर और कर्मचारी सिर्फ मामूली सजा से नहीं बच पाएंगे, बल्कि उन्हें 10 साल तक की सजा का सामना करना पड़ सकता है।
यह बदलाव हाई कोर्ट के एक अहम फैसले के बाद आया है, जिसमें साफ कहा गया है कि रिश्वत लेना केवल अपराध ही नहीं, बल्कि अवैध तरीके से संपत्ति अर्जित करना भी माना जाएगा। दरअसल, अब तक ऐसे मामलों में मुख्य रूप से भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत कार्रवाई होती थी, जिसमें रिश्वत लेने का अपराध शामिल है, लेकिन हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि जब कोई अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत लेते पकड़ा जाता है तो वह अवैध आय अर्जित करने की श्रेणी में भी आता है।
इसलिए ऐसे मामलों में धारा 13(1)(बी) को भी जोड़ा जाना चाहिए, जिसमें अधिक कड़ी सजा का प्रावधान है।
28 मामलों को चिह्नित किया
इस फैसले के बाद लोकायुक्त संगठन ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए इंदौर संभाग के 28 मामलों को चिह्नित किया है। इन मामलों में विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं, जिन्हें अलग-अलग रकम की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया था। इन रकमों में 15 हजार से 1 लाख रुपए तक शामिल हैं।
अब इन सभी मामलों में चालान में नई धारा जोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। लोकायुक्त के अधिकारियों के अनुसार जिन मामलों में पहले ही चालान पेश हो चुका है, उनमें कोर्ट में आवेदन देकर संशोधन कराया जा रहा है, ताकि आरोपों में नई धाराएं जोड़ी जा सकें। इसका सीधा मतलब यह है कि अब पहले से चल रहे मामलों में भी आरोपियों पर सजा का दायरा बढ़ सकता है।
फिर से होगा बड़े मामलों का खुलासा
इंदौर संभाग में जिन मामलों को फिर से खोला जा रहा है, उनमें पंचायत, नगर निगम, पुलिस, स्वास्थ्य, राजस्व और अन्य विभागों के कर्मचारी शामिल हैं। इन मामलों में कई ऐसे उदाहरण हैं, जहां आरोपी अधिकारियों को बेहद नाटकीय परिस्थितियों में रंगेहाथ पकड़ा गया था।
किसी ने ऑफिस में बैग में पैसे रखवाए, तो कोई मीटिंग छोड़कर रिश्वत लेने पहुंचा। विशेषज्ञों का मानना है कि इस फैसले से भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को मजबूती मिलेगी और जांच एजेंसियों को मामलों को मजबूत तरीके से पेश करने में मदद मिलेगी। वहीं आम जनता के लिए यह संकेत है कि अब भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई सिर्फ औपचारिक नहीं रहेगी, बल्कि इसके गंभीर परिणाम भी सामने आएंगे।
संबंधित समाचार

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला:इन पुलिस अधिकारियों को मिली राहत

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!