स्ट्रीट डॉग पर डंडों से हमला: सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा; पिता-पुत्र पर केस दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कनाड़िया क्षेत्र में एक स्ट्रीट डॉग के साथ क्रूरता का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
कनाड़िया पुलिस ने प्रमिता गुप्ता की शिकायत पर गिरनार कॉलोनी निवासी राजेंद्र भारती और उसके बेटे को आरोपी बनाया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, उनके घर के सामने एक काले रंग का स्ट्रीट डॉग अक्सर आता-जाता था, जिसे लेकर आरोपी पहले से ही आक्रामक रवैया रखते थे।
घटना 7 अप्रैल की बताई गई है, जब प्रमिता अपने घर के बाहर खड़ी थीं। उसी दौरान राजेंद्र भारती डंडा लेकर आया और डॉग को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उसने शिकायतकर्ता को भी धमकाया। घायल डॉग का बाद में निजी पशु चिकित्सालय में उपचार कराया गया, जहां उसके पैर पर पट्टी बांधी गई।
शिकायत के मुताबिक, 19 अप्रैल को आरोपी पिता-पुत्र ने दोबारा उसी डॉग पर डंडों से हमला किया। पीड़िता ने तत्काल थाने में शिकायत दी, लेकिन आरोप है कि उस समय कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। मामले में आगे बढ़ते हुए प्रमिता गुप्ता ने पीपुल्स फार एनिमल की स्थानीय प्रतिनिधि प्रियांशु जैन के साथ पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।
इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है, और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग:एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक को भेजा अभ्यावेदन

एयरपोर्ट पर लव जिहाद की शिकायत के बाद कार्रवाई:युवती समेत तीन को रोका; इस शहर जा रहे थे दो युवक

नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल:डायल-112 को पैसे देकर घुसा लोडिंग वाहन; चालक ने कारोबारी को भी रिश्वत की पेशकश की

20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई:खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कई प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण; जांच के लिए नमूने भोपाल भेजे

सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर किया वॉट्सएप वीडियो कॉल

न्यू गौरी नगर में रिमूवल कार्रवाई:एक दिन पहले रात के विरोध और हंगामे के बाद टला बुलडोजर एक्शन

वन विभाग के भ्रष्ट ससुर-दामाद की जोड़ी करती है सौदेबाजी:खुलासा फर्स्ट की खबर का असर

देखिए वीडियो, नदी में नाव पलटी:इतने बच्चों की मौत; मृतकों में एक ही परिवार की इतनी बच्चियां

दागदार कर रहे हैं मुख्यमंत्री की छवि:कार्यपालन यंत्री और ठेका कंपनी के प्रबंधक पर आरोप

हो गया दूध-पानी अलग-अलग:क्रोधित-कुपित ‘शिव’ के ‘गण’ निकले वनभूमि के कब्जेदार

देखिए वीडियो, किसने दी चेतावनी:मांगें पूरी नहीं हुईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे; संघ प्रमुख से मिलकर न्याय मांगने की तैयारी

क्रिकेट मैच के टिकट के नाम पर ठगी:कई बार कराया पेमेंट; ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर दो लोगों से धोखाधड़ी

नौकरी बचाने के लिए इतनी रजिस्ट्री का लक्ष्य:इस योजना के काम में तेजी; कलेक्टर ने दिया यह भरोसा

इतने हजार छात्रों का होगा मुफ्त दुर्घटना और स्वास्थ्य बीमा:पढ़ाई पूरी होने के बाद योजना के दायरे से हो जाएंगे बाहर

देखिए वीडियो, सीजेपी के दो नेता इतने दिन के लिए जेल भेजे गए:प्रदर्शन के मामले में न्यायिक हिरासत

फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट:इस शहर में इमरजेंसी लैंडिंग; विमान में सवार इतने यात्री सुरक्षित

ट्रेन की तरह मोबाइल एप से बुक होंगे बस टिकट:जल्द लॉन्चिंग की तैयारी; टिकट नहीं देने वाले कंडक्टर पर होगी कार्रवाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!