अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव: टीआई सहित 12 घायल; तहसीलदार की गाड़ी के शीशे टूटे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, धार।
जिले के धामनोद थाना क्षेत्र के सिरसोदिया गांव में अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। इस हमले में धामनोद थाना प्रभारी प्रवीण ठाकरे और एक महिला पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायल थाना प्रभारी को इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है।
तहसीलदार की गाड़ी के शीशे टूटे
पथराव के दौरान तहसीलदार की गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए गए। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए प्रशासन को आसपास के थानों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा। मौके पर मनावर एसडीएम भी पहुंच गए और हालात को संभाला गया।
अतिक्रमण हटाने पहुंची थी टीम
जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 10 बजे सिरसोदिया गांव में शासकीय जमीन पर बने अवैध मकान को हटाने के लिए प्रशासनिक टीम पहुंची थी। टीम में तहसीलदार कुणाल अवासिया, नायब तहसीलदार कृष्णा पटेल, धामनोद एसडीओपी मोनिका सिंह, थाना प्रभारी प्रवीण ठाकरे और पटवारी राहुल ठाकुर समेत करीब 25 अधिकारी-कर्मचारी शामिल थे।
कार्रवाई शुरू होते ही कुछ ग्रामीणों ने विरोध करते हुए पथराव शुरू कर दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विधायक की जमीन से जुड़ा विवाद
बताया जा रहा है कि जिस मकान को हटाने टीम पहुंची थी, उसका करीब 25 प्रतिशत हिस्सा क्षेत्रीय विधायक कालू सिंह ठाकुर की कृषि भूमि में आता है, जबकि 25 प्रतिशत हिस्सा किसी अन्य व्यक्ति की जमीन पर है। इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है।
महिला ने लगाए आरोप
मकान में रहने वाली पिंकी ने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने उन्हें जबरन गाड़ी में बैठाकर मेडिकल के लिए अस्पताल पहुंचाया। उसने कहा कि उसकी मां, दो बहनों और भाभी की हालत गंभीर है और परिवार की इस स्थिति के लिए विधायक कालू सिंह ठाकुर जिम्मेदार हैं।
पिंकी ने कहा कि यदि उसकी मां को कुछ हुआ तो वह इसके लिए विधायक को जिम्मेदार ठहराएगी।
प्रशासन का पक्ष
धामनोद के नायब तहसीलदार कृष्णा पटेल ने बताया कि सिरसोदिया गांव में अनिल, अनीता, धर्मेंद्र और पल्लवी की निजी जमीन का सीमांकन कराया गया था। जांच में सामने आया कि कुछ लोगों ने जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है।
आपत्ति खारिज हो गई
इसके बाद जमीन मालिकों ने कब्जा हटाने के लिए राजस्व न्यायालय में धारा 250 के तहत मामला दर्ज कराया। सुनवाई के बाद फैसला अनिल, अनीता और पल्लवी के पक्ष में आया।
कब्जाधारियों ने इस आदेश के खिलाफ सिविल कोर्ट में याचिका दायर की थी, लेकिन वहां भी उनकी आपत्ति खारिज हो गई। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि संबंधित लोगों का जमीन पर कोई अधिकार नहीं है।
ऐसे में अब राजस्व न्यायालय के आदेश के पालन में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है।
संबंधित समाचार

भारत, रूस, चीन दुनिया का नया सीन:ब्रिक्स सम्मेलन; मोदी-जिनपिंग ने हाथ मिलाया, मुनीर घबराया

राजधानी में स्वाइन फ्लू से पहली मौत:बुजुर्ग ने गंवाई जान; 12 दिन में सामने आए 45 नए केस

देखिए वीडियो:बारिश-बाढ़ का कहर; महानगर में सड़कें जलमग्न, इस शहर में 804 MM बारिश, यहां 48 लाख प्रभावित

240 यात्रियों से भरा जहाज लापता:102 को बचाया गया; 137 की तलाश जारी

25 लाख दीपों से जगमगाएगी बाबा की नगरी:घाटों के साथ मंदिर क्षेत्र; बाजार, दुकानें भी होंगी रोशन

MP में फिर एक्टिव हुआ मानसून:इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 33 में सामान्य से कम हुई बरसात

BRICS समिट में प्रधानमंत्री बोले- बढ़ता वैश्विक तनाव आम लोगों को कर रहा प्रभावित:दुनिया की अर्थव्यवस्थाएं एक-दूसरे से जुड़ी

राहुल गांधी के कार्यक्रम का रास्ता साफ:IDA ने दी मंजूरी; युवाओं को साधने के लिए राघव चैतन्य और लश-करी सहित ये कलाकार होंगे शामिल

लाड़ली बहनों का इंतजार खत्म:इन दिन खातों में आएगी 1500 रुपए की किस्त; मुख्यमंत्री करेंगे सिंगल क्लिक से ट्रांसफर

जहरीली शराब कांड:30 हजार का इनामी आरोपी शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार; पैर में लगी गोली

दो सड़क हादसों में दो की मौत:पोते के साथ घी लेने निकले बुजुर्ग को बाइक ने मारी टक्कर; दूसरे हादसे में दोस्त ने गंवाई जान

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!