अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव: 4 लोग गंभीर रूप से घायल; कार्रवाई बाधित
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, बुरहानपुर।
जिले में वन भूमि से अतिक्रमण हटाने के दौरान रविवार को हालात अचानक तनावपूर्ण हो गए। नेपानगर रेंज के अंतर्गत कबीर नल से झांझर तक चलाए जा रहे अभियान के दौरान अतिक्रमणकारियों ने प्रशासनिक अमले पर पथराव कर दिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई और कार्रवाई को बीच में ही रोकना पड़ा।
500 अधिकारी-कर्मचारी शामिल थे
इस संयुक्त कार्रवाई में वन विभाग, पुलिस और राजस्व विभाग के करीब 500 अधिकारी-कर्मचारी शामिल थे। निमाड़ अंचल के चार जिलों से बल बुलाया गया था, वहीं अतिक्रमण हटाने के लिए 70 से अधिक जेसीबी मशीनें भी तैनात की गई थीं। अभियान की शुरुआत झांझर गांव के पास से की गई थी।
अतिक्रमणकारियों ने किया पथराव
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जैसे ही टीम ने अतिक्रमण हटाना शुरू किया, मौके पर मौजूद लोगों ने विरोध जताते हुए अचानक पथराव शुरू कर दिया। स्थिति तेजी से बिगड़ती देख प्रशासनिक टीम को पीछे हटना पड़ा।
चार लोग घायल
पथराव की इस घटना में चार लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो जेसीबी ऑपरेटर शामिल बताए जा रहे हैं। घायलों को तत्काल उपचार के लिए भेजा गया, जहां एक ऑपरेटर की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विरोध के कारण कार्रवाई बाधित
अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से वन भूमि पर अवैध कब्जों की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके चलते इस बड़े अभियान की योजना बनाई गई थी। हालांकि पहले ही दिन हिंसक विरोध के कारण कार्रवाई बाधित हो गई।
पुलिस बल तैनात
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अतिक्रमण हटाने का अभियान रोका नहीं जाएगा, बल्कि चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा। साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
कानूनी कार्रवाई की तैयारी
उपद्रव और पथराव में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी भी की जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है, जिसे देखते हुए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।
संबंधित समाचार

दिनदहाड़े बिल्डिंग में चोरी:नवरात्रि पूजन में गया था परिवार; जेवर और नकदी ले गए बदमाश, सीसीटीवी में 3 संदिग्ध हुए कैद

आदिवासियों के घर और फसलें उजाड़ने पर सियासी घमासान:केंद्रीय मंत्री ने जताई नाराजगी; कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से मांगा जवाब

जीत के बाद बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के धुरंधर:भस्म आरती में हुए शामिल; मंदिर समिति ने किया स्वागत-सत्कार

रील बनाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रुपए लेकर एक्टिवा सहित फरार हुई युवती; मैनेजर बैंक में जमा कराने जा रहा था शोरूम का कलेक्शन

दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज:रावण के दसों मुख तैयार; अब 250 फीट ऊंची लंका का होगा निर्माण, इतने फीट ऊंचे के रावण का होगा दहन

पूर्व भाजपा विधायक की बेरहमी से हत्या:पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; इलाज के दौरान तोड़ा दम, 70-80 लोगों पर हमले का आरोप

नर्मदा नदी में स्नान करते समय हादसा:डूबने से दो युवकों की मौत; गोताखोरों ने रेस्क्यू कर निकाले शव

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!