एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: इतनी कीमत का अवैध कफ सिरप जब्त; स्थानीय पुलिस को भी नहीं लगी भनक
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
गांधीनगर इलाके में एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब डेढ़ करोड़ रुपए का अवैध कफ सिरप जब्त किया है। कार्रवाई डोबरा पटेल सिटी कॉलोनी स्थित एक मकान में की गई, जहां अवैध रूप से नशीला कफ सिरप तैयार और पैक किया जा रहा था।
एसटीएफ की टीम ने गुरुवार देर रात करीब 12 बजे छापा मारा, जो शुक्रवार सुबह 3 बजे तक चला। कार्रवाई के दौरान मौके से 700 से ज्यादा पेटियां, बड़ी मात्रा में कफ सिरप की बोतलें और पैकेजिंग मशीनें बरामद की गईं। मामले में 10 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, यहां ‘ऑफ कफ’ नाम से अवैध कफ सिरप तैयार किया जा रहा था। गुप्त सूचना मिलने के बाद एसटीएफ ने कार्रवाई की। मकान के अलग-अलग कमरों में नशीले कफ सिरप के कार्टन और बोतलें रखी मिलीं। जब्त किए गए सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
एसटीएफ अधिकारियों के अनुसार, लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि गांधीनगर क्षेत्र से अवैध रूप से नशीले कफ सिरप की सप्लाई की जा रही है।
खास बात यह रही कि इस कार्रवाई की भनक स्थानीय पुलिस को भी नहीं लग सकी। छापेमारी के दौरान एसटीएफ के कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
जिस मकान में कार्रवाई हुई, वह किसी मालवीय नामक व्यक्ति का बताया जा रहा है। हालांकि खबर लिखे जाने तक मकान मालिक से संपर्क नहीं हो सका था। एसटीएफ अब इस अवैध कारोबार से जुड़े नेटवर्क और सप्लाई चेन की जांच में जुटी हुई है।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!