STF की बड़ी कार्रवाई: 599 किलो गांजे से भरा ट्रक पकड़ा; गुप्त कम्पार्टमेंट में रखा था छिपाकर
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने गांजे की एक बड़ी खेप पकड़ी है। बुधवार रात हुई इस संयुक्त कार्रवाई में 599 किलोग्राम गांजा और उसे ले जा रहा ट्रक जब्त किया गया है।
जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 80 लाख रुपये बताई जा रही है, जबकि ट्रक की कीमत लगभग 30 लाख रुपये आंकी गई है।
ट्रक में बनाया था गुप्त कम्पार्टमेंट
तस्करों ने ट्रक में लोहे की चादरों से एक बेहद शातिराना गुप्त कम्पार्टमेंट तैयार किया था, जो बाहर से बिल्कुल दिखाई नहीं देता था। इसी छिपे हुए हिस्से में गांजे के पैकेट रखकर तस्करी की जा रही थी, ताकि सामान्य जांच में शक न हो।
जंगल मार्ग से पकड़ा ट्रक
STF ने यह कार्रवाई छत्तीसगढ़–मध्य प्रदेश सीमा के पास, जिला अनूपपुर के थाना जेतहरी क्षेत्र में स्थित घने जंगल वाले मार्ग पर की। यहां ओडिशा से मध्यप्रदेश के मैहर जा रहे ट्रक को रोककर जब तलाशी ली गई, तो तस्करी का पूरा खेल सामने आ गया।
STF एसपी ने दी जानकारी
यह पूरी कार्रवाई भोपाल और जबलपुर STF की संयुक्त टीम द्वारा अंजाम दी गई। STF एसपी राजेश सिंह भदौरिया ने बताया कि कार्रवाई के दौरान संभल (ओडिशा) से मैहर (मध्य प्रदेश) जा रहा ट्रक क्रमांक JH 02 BL 7103 संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया।
गहन जांच के दौरान ट्रक से 599 किलो गांजा बरामद किया गया। इस मामले में STF ने दो आरोपियों अंकित विश्वकर्मा, निवासी जिला सीधी, धनंजय सिंह पटेल, निवासी जिला सतना को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
STF की बड़ी सफलता
यह कार्रवाई मध्य प्रदेश में सक्रिय अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क पर बड़ा प्रहार मानी जा रही है। STF अब इस बात की भी जांच कर रही है कि गांजे की यह खेप किन-किन राज्यों में सप्लाई की जानी थी और इसके पीछे कौन-सा गिरोह सक्रिय है।
संबंधित समाचार

इंस्टाग्राम की दोस्ती से होटल तक का सफर:दुष्कर्म का आरोप; जमानत खारिज

केंद्रीय मंत्री को एनएसयूआई ने दिखाए काले झंडे:विश्वविद्यालय में विरोध प्रदर्शन, एपस्टीन के पोस्टर लहराए; जिलाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता हिरासत में

कार्यप्रणाली को लेकर हाईकोर्ट की सख्ती:6 तहसीलदारों पर लगाया इतने रुपए का अर्थदंड; इस वजह से लिया एक्शन

गन्ना किसानों का हाईवे पर प्रदर्शन, रेल रोकने की चेतावनी:वाजिब दाम के लिए फिर सड़कों पर अन्नदाता

क्या अब इंदौर में करवट ले रही विपक्ष की राजनीति:भाजपा के गढ़ में कांग्रेस की हलचल; जनहित के मुद्दों पर खोला मोर्चा, सोनिला के तेवर से नई ऊर्जा की आहट

कमरे में मृत मिली बुजुर्ग महिला:लोहे का गेट काटकर निकाला शव; एक दिन पहले से नहीं दिखी थी

लाखों खर्च कर खरीदी ईवी गाड़ियां पार्किंग में खड़ी-खड़ी हो रही कबाड़:स्मार्ट सिटी कार्यालय के बाहर धूल खा रहे इलेक्ट्रिक वाहन

वीडियो देखिये, सीजेपी नेता सौरव दास के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी:पासपोर्ट में गड़बड़ियों का केंद्र सरकार का दावा; नागरिकता पर भी उठाए सवाल, दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा मामला

उस तरफ के सुधार की मंशा लापता है...!

मायके से लौट रही महिला तेज रफ्तार बाइक से गिरी:सिर में गंभीर चोट लगने से मौत।

वीडियो देखिये, सनातनी विधायक का बेटा अब आम श्रद्धालुओं के लिए बंद गर्भगृह में पहुंचा:व्यवस्था पर उठे सवाल; भगवान को आचमन कराते आया नजर, इस मंदिर में भी रील बनाने पर हुआ था विवाद

व्यायामशाला में 14 वर्षीय किशोर से यौन शोषण का आरोप:कोच पर FIR; अन्य बच्चों की सुरक्षा पर भी सवाल

किचन में आग भड़कने से मचा हड़कंप:मकान में मौजूद थे 40 छात्र और 10 से ज्यादा गैस सिलेंडर

साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा:खाते में एक दिन में जमा हुए 1 करोड़ रुपए से ज्यादा; 34 राज्यों के मामलों से जुड़ा मिला कनेक्शन

रसूख की गोली से घायल हो गया ढोली:ढोलक बजा रहे युवक को लगते ही बहने लगा खून

दूध से समृद्धि की कहानी लिख रहे 13 गांव:सालाना 22 करोड़ का कारोबार

टिकट के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता के तीखे तेवर:बोलीं- किसी की औकात नहीं कि मुझे टिकट दे; अचानक तबीयत बिगड़ने से भोपाल यात्रा रद्द

वीडियो देखिये, संविधान दिवस पर शिवराज ने कांग्रेस को घेरा:याद दिलाया आपातकाल; बोले- डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों को जेल में किसने डाला

संविधान दिवस पर जबलपुर में कांग्रेस का बड़ा आयोजन:संविधान रक्षा मार्च में जुटेंगे दिग्गज

नगर निगम के टैंकर की चपेट में आया कर्मचारी:ड्राइवर ने अचानक बढ़ा दी गाड़ी; डिवाइडर के बीच फंसा, लोग चिल्लाए तो बची जान
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!