सौतेले पिता ने 12 साल की बेटी से की अश्लील हरकत: विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी; साली के साथ भी कर चुका है अभद्र व्यवहार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के हीरानगर थाना क्षेत्र से रिश्तों को कलंकित करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। यहाँ एक 12 वर्षीय नाबालिग छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने उसके सौतेले पिता के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी पर अपनी ही नाबालिग बेटी की अस्मत से खिलवाड़ करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप है।
मां के सामने खुली सौतेले पिता की हैवानियत
हीरानगर थाना प्रभारी सुशील पटेल से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपनी मां के साथ थाने पहुंची थी और रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई। पीड़िता ने बताया कि उसके सगे पिता की मृत्यु के बाद उसकी मां ने आरोपी से दूसरी शादी की थी।
आरोपी घर में अकेला पाकर अक्सर मासूम के साथ गलत हरकतें करता था। बीते 26 मई की रात आरोपी ने सारी हदें पार कर दीं और बच्ची के साथ अश्लील छेड़छाड़ की।
डरी-सहमी बच्ची कई दिनों तक चुप रही, लेकिन जब आरोपी का उत्पीड़न असहनीय हो गया, तो उसने शुक्रवार को अपनी मां को पूरी घटना बता दी।
साली के साथ भी कर चुका है अभद्र व्यवहार
मामले में एक और चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब पीड़िता की मां ने पुलिस को आरोपी के पुराने इतिहास के बारे में बताया। महिला के अनुसार, कुछ दिन पहले वे बाणगंगा क्षेत्र में अपनी बहन के घर गए थे।
वहां भी आरोपी ने अपनी साली के साथ आपत्तिजनक और अश्लील हरकत की थी। इस संबंध में बाणगंगा थाने में पहले ही एक शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग:एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक को भेजा अभ्यावेदन

एयरपोर्ट पर लव जिहाद की शिकायत के बाद कार्रवाई:युवती समेत तीन को रोका; इस शहर जा रहे थे दो युवक

नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल:डायल-112 को पैसे देकर घुसा लोडिंग वाहन; चालक ने कारोबारी को भी रिश्वत की पेशकश की

20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई:खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कई प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण; जांच के लिए नमूने भोपाल भेजे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!