पार्षदों की ‘क्लास’ में संतोष का मंत्र: एक घंटा मोबाइल से दूर रहें; परिवार को दें समय
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने रविवार को इंदौर दौरे के दौरान पार्टी के पार्षदों और संभागीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने जनप्रतिनिधियों को संगठन और राजनीति से जुड़े कई मंत्र दिए। संतोष ने पार्षदों से कहा कि लगातार मोबाइल और राजनीतिक गतिविधियों में व्यस्त रहने के साथ परिवार के लिए भी समय निकालना जरूरी है। घर पहुंचने के बाद कम से कम एक घंटा मोबाइल से दूर रहें और परिवार के साथ भोजन करें।
संतोष ने कहा कि पार्षद की जिम्मेदारी आसान नहीं है। स्थानीय स्तर पर जनता की सबसे ज्यादा उम्मीदें पार्षद से ही होती हैं। सड़क, पानी, सफाई और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर लोग सबसे पहले पार्षद के पास पहुंचते हैं। ऐसे में पार्षदों का काम सीधे सरकार और संगठन की छवि से जुड़ता है।
पहले अपने 5 अच्छे काम याद करें
पार्षदों की बैठक में संतोष ने उनसे कहा कि वे पहले अपने ऐसे पांच अच्छे काम याद करें, जो उन्होंने पार्षद रहते हुए किए हैं। इसके बाद उन कामों की सूची बनाएं, जिन्हें वे करना चाहते थे लेकिन पूरा नहीं कर पाए।
उन्होंने कहा कि किए गए कामों का मूल्यांकन और अधूरे कार्यों की पहचान जनप्रतिनिधियों को आगे बेहतर काम करने की प्रेरणा देगी। जनता के बीच लगातार सक्रिय रहना और उनकी समस्याओं को समझना ही जनप्रतिनिधि की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।
मोबाइल से दूरी पर हुई मजेदार बातचीत
संतोष ने पार्षदों से कहा कि दिनभर जनता के बीच रहने और मोबाइल पर उपलब्ध रहने के बीच परिवार के लिए भी समय तय करें। उन्होंने सलाह दी कि घर पहुंचने के बाद एक घंटे मोबाइल अलग रख दें, परिवार के साथ बैठें और भोजन करें।
इसी दौरान पार्षद सुरेश कुरवाड़ ने कहा कि मोबाइल बंद करने पर लोग समझेंगे कि पार्षद उनकी समस्या नहीं सुन रहा है। इस पर भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने मजाकिया अंदाज में कहा कि इनकी तो अभी शादी ही नहीं हुई। बैठक में इस पर माहौल हल्का-फुल्का हो गया।
18 से 25 साल के युवाओं को जोड़ने पर जोर
पार्षदों की बैठक के बाद बीएल संतोष ने इंदौर संभाग के जिला पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक बैठक की। उन्होंने आगामी चुनावों और संगठन को मजबूत करने के साथ विस्तार की रणनीति पर चर्चा की।
संतोष ने कार्यकर्ताओं से कहा कि संगठन का फोकस 18 से 25 वर्ष की उम्र के युवाओं को भाजपा से जोड़ने पर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन को लगातार नए कार्यकर्ताओं से जोड़ना और युवाओं के बीच अपनी पहुंच बढ़ाना जरूरी है।
बैठक में संभाग प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत, भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा और जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा सहित पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे, प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत खरे, किसान मोर्चा अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा सहित संभाग के विभिन्न जिलों के जिला अध्यक्ष, महामंत्री और मोर्चा पदाधिकारी भी बैठक में शामिल हुए।
चुनाव और संगठन विस्तार पर भी मंथन
बीएल संतोष ने पदाधिकारियों के साथ संगठन की मौजूदा स्थिति, आगामी चुनावों की तैयारियों और संगठन विस्तार को लेकर चर्चा की। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपने क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहने और संगठन के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया।
संबंधित समाचार

1000 बिस्तर के अस्पताल में मरीज की मौत:4 घंटे तक नहीं मिला इलाज; डॉक्टरों-स्टाफ के पीछे भागती रही पत्नी, तड़प-तड़पकर तोड़ा दम

मध्य प्रदेश में 6 महीने टल सकते हैं निकाय चुनाव:सामने आई बड़ी वजह

हजारों लीटर थिनर का टैंकर पकड़ाया:रिहायशी इलाके में चल रहा था भंडारण का खेल; गोदाम और फैक्ट्री की सील

पति के बाद पत्नी भी अनशन पर:नगर निगम गेट के बाहर बैठीं; बोलीं- अधिकारी अपने कर्तव्यों का पालन करें

हेड कॉन्स्टेबल के पति का शव पेड़ से लटका मिला:कपड़ों में मिला सुसाइड नोट; पत्नी ने दर्ज कराई थी पीटने की शिकायत

आश्रम तोड़ने पहुंची जेसीबी का फूलमाला से स्वागत:संत ने दी इतनी जमीन; चौड़ी होगी सड़क

नीलोफर हत्याकांड:30 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली; आरोपी सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाकर दे रहा धमकियां, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल

बंद मकान का ताला तोड़कर जेवर चोरी:खिड़की टूटी मिली; दो दिन बाद एफआईआर

एमपी में रविवार को भी खुलेंगे बैंक:इस कारण सरकार ने लिया बड़ा फैसला

डोल ग्यारस में खूनी वारदात:डीजे पर नाचने के दौरान विवाद; युवक की चाकू मारकर हत्या, एक घायल

घाट की ढलान पर भिड़े इतने वाहन:मुंबई-आगरा फोरलेन पर लगा लंबा जाम; टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मची

छेड़छाड़ से परेशान युवती ने की खुदकुशी की कोशिश:आरोपी की धमकी से थी परेशान; अस्पताल से छुट्टी मिलते ही थाने पहुंची

देखिए वीडियो:105 साल पुरानी अखाड़ा जुलूस परंपरा पर विवाद; पुलिस कार्रवाई से नाराज समाजजन

एमपी बीजेपी में बड़ी नियुक्ति:इनको मिली प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी; मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद फैसला

विधायक बोलीं गरबे के बाद विधर्मियों के साथ जाती हैं लड़कियां:अगले साल 9 लाख बच्चों को जन्म देती हैं; गैर-हिंदुओं की एंट्री पर रोक लगे

खाद्य विभाग की खाने के तेलों पर बड़ी कार्रवाई:5 ब्रांड के सैंपल जांच के लिए भेजे; लाखों रुपए का स्टॉक किया जब्त

धंसती सड़कों से बाहर आ रहा भ्रष्टाचार:10-15 फीट गहरे गड्ढे ने कर दिया लापरवाह तंत्र की सच्चाई का खुलासा

लोग अपना चेहरा चमकाने के लिए कर रहे भगवान का उपयोग:निगम के अवैध कामों और टैक्स की बर्बादी के खिलाफ पांडेय दंपति का अनशन जारी

झिलमिल झांकियां निकली:कलाकारों ने किया शस्त्र कला का प्रदर्शन

डॉक्टर के सुसाइड अटेम्प्ट मामले में एनएमसी की सख्ती:रैगिंग और मानसिक उत्पीड़न के आरोपों पर मांगी 24 घंटे में रिपोर्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!