खबर
Top News

भारत में खेल, दुबई में ठिकाना: सटोरिए सतीश सनपाल की फाइल में फिर खुला पैसे का राज

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

08 अगस्त 2026, 2:42 pm
शेयर करें:
भारत में खेल, दुबई में ठिकाना

सट्‌टे से जुटाए करोड़ों रुपए किस रास्ते से पहुंचे विदेश?

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सटोरिए सतीश सनपाल पहले भारत में उभरा, फिर शिकायतों और मामलों की फाइलें बढ़ीं। 2022 में एलओसी तक की नौबत आई और इसके बाद कहानी का एक सिरा दुबई से जुड़ता दिखाई दिया। अब नए आपराधिक प्रकरण सामने आने के साथ यूएई में बैंक खातों और संपत्तियों पर कथित रोक के दस्तावेजों की चर्चा ने पुराने सवालों को फिर जिंदा कर दिया है।

सतीश सनपाल से जुड़े घटनाक्रम को एक साथ रखकर देखें तो सबसे बड़ा सवाल है क्या भारत में लोगों से कथित तौर पर लिया गया पैसा यहीं घूमता रहा, या उसका कोई रास्ता दुबई तक भी गया। यह सवाल अभी जांच का विषय है लेकिन कहानी में मौजूद तारीखें, नाम, कंपनियां, संपत्तियां और वित्तीय लेन-देन की संभावित कड़ियां अब जांच एजेंसियों के लिए महत्वपूर्ण हो सकती हैं।

दिल्ली हाई कोर्ट के रिकॉर्ड में दर्ज जानकारी के मुताबिक 5 अगस्त 2022 को एसपी जबलपुर के अनुरोध पर ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन ने सतीश सनपाल के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया था।चार साल पुराना यह रिकॉर्ड आज इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि अब उससे अलग समय में नए मामले सामने आ रहे हैं।

एलओसी की मूल फाइल में आखिर क्या था?
सवाल हैं सटोरिए सनपाल के विरुद्ध किस केस के आधार पर एलओसी मांगा गया था? कौन-सी धाराएं लगी थीं? उस मामले की जांच कहां तक पहुंची? क्या उसमें कोई बैंक खाता, कंपनी या संपत्ति सामने आई थी? जब तक इनके जवाब नहीं मिलते, 2022 के एलओसी को नए मामलों से जोड़ना सिर्फ अनुमान होगा। लेकिन जांच के लिहाज से पुरानी फाइल को फिर खंगालना जरूरी जरूर हो जाता है।

नई एफआईआर ने पुराने रिकॉर्ड पर फिर डाली रोशनी
सटोरिए सनपाल को जबलपुर में सामने आए नए प्रकरण ने फिर चर्चा में ला दिया है। अब जांच का सबसे अहम हिस्सा शिकायत में बताए गए पैसे का रास्ता हो सकता है। साथ ही रकम किसने दी? किसके खाते में गई? उसके बाद किस खाते में पहुंची?क्या किसी कंपनी का इस्तेमाल हुआ? जैसे सवाल भी खड़े हैं।

दुबई में कथित संपत्ति फ्रीज ने बढ़ाया रहस्य
इस पूरी कहानी में सबसे ज्यादा चर्चा यूएई से जुड़े कथित दस्तावेजों की है। दावा है सतीश सनपाल, उनकी पत्नी तबिंदा सनपाल और उनसे जुड़ी कंपनियों के बैंक खातों तथा वित्तीय परिसंपत्तियों पर दुबई में अस्थायी रोक लगाई गई है।

अगर यह दावा आधिकारिक दस्तावेजों से पुष्ट होता है तो अगला सवाल बेहद महत्वपूर्ण होगा।रोक किसने लगाई और क्यों? किस यूएई एजेंसी ने आदेश दिया? किस केस नंबर के तहत? कौन-से खाते या संपत्तियां शामिल हैं? कार्रवाई की तारीख क्या है?

और क्या भारतीय जांच से इसका कोई आधिकारिक संबंध है?इन सवालों के जवाब ही तय करेंगे यूएई वाला अध्याय महज एक अलग वित्तीय कार्रवाई है या भारत में चल रहे मामलों से इसकी कोई कड़ी बनती है।

एक नाम, कई कंपनियां... पैसा किसके पास पहुंचा?... पुलिस जांच करे तो पता लग सकता है सनपाल की जांच में अगला पड़ाव कंपनियां हो सकती हैं।किस कंपनी का डायरेक्टर कौन है? असली कारोबार क्या है? किन कंपनियों के बीच लेन-देन हुआ? कहीं एक ही रकम अलग-अलग कंपनियों के बीच घूमती तो नहीं रही? शेयर, लोन, निवेश या सर्विस भुगतान के नाम पर बड़ी रकम का ट्रांसफर हुआ या नहीं?

कंपनी के कागजों पर मालिक कोई और हो सकता है लेकिन असली फायदा किसे मिला? अंतिम लाभार्थी की पड़ताल कथित आर्थिक नेटवर्क की असली तस्वीर सामने ला सकती है।संपत्तियों का हिसाब खुला तो कई पन्ने पलट सकते हैं।

कहानी अभी खत्म नहीं... असली खुलासा बैंक स्टेटमेंट में छिपा है... सटोरिए सतीश सनपाल को लेकर सामने आए पुराने एलओसी, नए आपराधिक प्रकरण और यूएई में कथित वित्तीय कार्रवाई में इन तीनों को फिलहाल एक ही नेटवर्क बताना जल्दबाजी होगी। लेकिन इन घटनाक्रमों ने जांच के लिए एक बड़ा रास्ता जरूर खोल दिया है।

संबंधित समाचार

ईडी का बड़ा एक्शन
Top News

ईडी का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में की बड़ी कार्रवाई; लाखों रुपए की संपत्तियां की कुर्क

about 12 hours ago
देखिये वीडियो, अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर सख्ती
Top News

देखिये वीडियो, अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर सख्ती:झांकियों में इन पर रहेगा पूरी तरह प्रतिबंध; ऊंचाई और मंच की चौड़ाई पर भी नियम

about 12 hours ago
महाकाल धर्मशाला में महिला श्रद्धालु से मारपीट का आरोप
Top News

महाकाल धर्मशाला में महिला श्रद्धालु से मारपीट का आरोप:सुरक्षाकर्मियों पर बाल खींचने और मोबाइल छीनने का दावा

about 13 hours ago
पचास हजार रहवासियों को मिलेगा नर्मदा जल का फायदा
Top News

पचास हजार रहवासियों को मिलेगा नर्मदा जल का फायदा:इसी कार्यकाल में क्षेत्र की सभी समस्याएं कर देंगे दूर

about 13 hours ago
बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या
Top News

बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या:जिंदा जलाकर उतारा मौत के घात; पड़ोसी बचाने पहुंचा तो उसे भी काटा

about 13 hours ago
पूर्व मंत्री बोले
Top News

पूर्व मंत्री बोले:तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है

about 13 hours ago
धर्मनगरी में 10 हजार वर्गफीट का अवैध निर्माण जमींदोज
Top News

धर्मनगरी में 10 हजार वर्गफीट का अवैध निर्माण जमींदोज:आश्रम की भूमि पर बिना अनुमति बन रहा था दो मंजिला भवन; कार्रवाई के दौरान पुलिस बल रहा तैनात

about 13 hours ago
छात्रों की गूंज की ऐतिहासिक सफलता ने भाजपा के कथित दुष्प्रचार का दिया करारा जवाब
Top News

छात्रों की गूंज की ऐतिहासिक सफलता ने भाजपा के कथित दुष्प्रचार का दिया करारा जवाब:जीतू पटवारी

about 13 hours ago
माफ कीजिए, पप्पू ‘वो’ नहीं
Top News

माफ कीजिए, पप्पू ‘वो’ नहीं

about 13 hours ago
सड़क हादसे में दूध व्यवसायी की मौत के छह साल बाद कोर्ट का फैसला
Top News

सड़क हादसे में दूध व्यवसायी की मौत के छह साल बाद कोर्ट का फैसला:परिवार को ब्याज सहित इतने लाख रुपए क्षतिपूर्ति

about 13 hours ago
पूर्वजों की तृप्ति के लिए श्राद्ध और तर्पण की महिमा
Top News

पूर्वजों की तृप्ति के लिए श्राद्ध और तर्पण की महिमा:पितृ ऋण से मुक्ति का पावन पर्व

about 13 hours ago
एमपी के युवाओं के लिए खुशखबरी
Top News

एमपी के युवाओं के लिए खुशखबरी:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अगले ढाई साल में होंगी 3.5 लाख सरकारी भर्तियां

about 13 hours ago
कोचिंग से लौट रही छात्रा से बदसलूकी
Top News

कोचिंग से लौट रही छात्रा से बदसलूकी:सड़क पर रोककर किया परेशान; तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

about 13 hours ago
तेंदुए की दस्तक से फार्म विला में दहशत
Top News

तेंदुए की दस्तक से फार्म विला में दहशत:सीसीटीवी में कैद

about 13 hours ago
सिंघम की छवि और रिजल्ट शून्य
Top News

सिंघम की छवि और रिजल्ट शून्य:बालाघाट एसपी आदित्य मिश्रा की कार्रवाई सिर्फ आम नागरिकों तक; आरोपी रसूखदार नेताओं के सामने क्यों डाले हथियार!

about 13 hours ago
रोते और खाते समय बच्चों को मोबाइल देना पड़ रहा भारी
Top News

रोते और खाते समय बच्चों को मोबाइल देना पड़ रहा भारी:फोन की लत से बच्चे हो रहे बेकाबू; स्क्रीन की लत से बढ़ी परेशानी, थेरेपी सेंटरों में लग रही कतार

about 13 hours ago
थाने के सामने 9 फीट धंसा मार्ग
Top News

थाने के सामने 9 फीट धंसा मार्ग:भ्रष्टाचार की बलि चढ़ी सड़क; निगम के दावों का खुलासा

about 14 hours ago
डोल ग्यारस पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था
Top News

डोल ग्यारस पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था:शाम 4 बजे से कई मार्गों पर डायवर्जन; इस मंदिर पहुंचेंगी शहरभर से झांकियां

about 14 hours ago
‘झूठ की गूंज’ पोस्टरों पर घमासान
Top News

‘झूठ की गूंज’ पोस्टरों पर घमासान:कांग्रेस का प्रदर्शन

about 14 hours ago
14 ग्राम एमडी के बाद खुला बैकवर्ड लिंक
Top News

14 ग्राम एमडी के बाद खुला बैकवर्ड लिंक:महू का तस्कर आया गिरफ्त में

about 14 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!