खबर
Top News

धर्मनगरी में 10 हजार वर्गफीट का अवैध निर्माण जमींदोज: आश्रम की भूमि पर बिना अनुमति बन रहा था दो मंजिला भवन; कार्रवाई के दौरान पुलिस बल रहा तैनात

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

21 सितंबर 2026, 5:30 pm
शेयर करें:
धर्मनगरी में 10 हजार वर्गफीट का अवैध निर्माण जमींदोज

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
आगामी सिंहस्थ महापर्व की तैयारियों के बीच नगर निगम ने सोमवार को सिंहस्थ मेला क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की।

लालपुल ब्रिज मार्ग स्थित माधवानंद आश्रम के पास सिंहस्थ क्षेत्र की भूमि पर बिना अनुमति किए जा रहे करीब 10 हजार वर्गफीट के निर्माण को निगम की टीम ने जेसीबी और पोकलेन की मदद से जमींदोज कर दिया। कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा।

दो मंजिला निर्माण पर चली जेसीबी
नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, सिंहस्थ क्षेत्र के लिए आरक्षित भूमि पर माधवानंद आश्रम की ओर से बिना अनुमति दो मंजिला भवन का निर्माण किया जा रहा था।

सूचना मिलने के बाद सोमवार को निगम की टीम चार जेसीबी और एक पोकलेन मशीन के साथ मौके पर पहुंची।

टीम ने कार्रवाई करते हुए निर्माणाधीन भवन को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। निगम अधिकारियों के मुताबिक, मौके पर करीब 10 हजार वर्गफीट क्षेत्र में निर्माण किया गया था।

न्यायालय के आदेश के तहत कार्रवाई
अधिकारियों ने बताया कि सिंहस्थ क्षेत्र में किए गए अवैध निर्माण और अतिक्रमण को हटाने के संबंध में न्यायालय के आदेश भी हैं। इन्हीं निर्देशों के तहत नगर निगम द्वारा यह कार्रवाई की गई।

सिंहस्थ क्षेत्र में अतिक्रमण पर आगे भी होगी कार्रवाई
नगर निगम के भवन अधिकारी राजकुमार राठौर ने बताया कि सिंहस्थ क्षेत्र की भूमि सिंहस्थ महापर्व के आयोजन, श्रद्धालुओं की सुविधाओं और आवश्यक बुनियादी ढांचे के लिए आरक्षित है।

ऐसे में यहां बिना अनुमति स्थायी या अस्थायी निर्माण तथा भूमि का अनधिकृत उपयोग स्वीकार नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सिंहस्थ क्षेत्र की सरकारी भूमि पर अतिक्रमण या अवैध कब्जे के प्रयासों के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

संबंधित समाचार

ईडी का बड़ा एक्शन
Top News

ईडी का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में की बड़ी कार्रवाई; लाखों रुपए की संपत्तियां की कुर्क

17 minutes ago
देखिये वीडियो, अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर सख्ती
Top News

देखिये वीडियो, अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर सख्ती:झांकियों में इन पर रहेगा पूरी तरह प्रतिबंध; ऊंचाई और मंच की चौड़ाई पर भी नियम

42 minutes ago
महाकाल धर्मशाला में महिला श्रद्धालु से मारपीट का आरोप
Top News

महाकाल धर्मशाला में महिला श्रद्धालु से मारपीट का आरोप:सुरक्षाकर्मियों पर बाल खींचने और मोबाइल छीनने का दावा

about 1 hour ago
पचास हजार रहवासियों को मिलेगा नर्मदा जल का फायदा
Top News

पचास हजार रहवासियों को मिलेगा नर्मदा जल का फायदा:इसी कार्यकाल में क्षेत्र की सभी समस्याएं कर देंगे दूर

about 1 hour ago
बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या
Top News

बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या:जिंदा जलाकर उतारा मौत के घात; पड़ोसी बचाने पहुंचा तो उसे भी काटा

about 1 hour ago
पूर्व मंत्री बोले
Top News

पूर्व मंत्री बोले:तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है

about 1 hour ago
छात्रों की गूंज की ऐतिहासिक सफलता ने भाजपा के कथित दुष्प्रचार का दिया करारा जवाब
Top News

छात्रों की गूंज की ऐतिहासिक सफलता ने भाजपा के कथित दुष्प्रचार का दिया करारा जवाब:जीतू पटवारी

about 1 hour ago
माफ कीजिए, पप्पू ‘वो’ नहीं
Top News

माफ कीजिए, पप्पू ‘वो’ नहीं

about 1 hour ago
सड़क हादसे में दूध व्यवसायी की मौत के छह साल बाद कोर्ट का फैसला
Top News

सड़क हादसे में दूध व्यवसायी की मौत के छह साल बाद कोर्ट का फैसला:परिवार को ब्याज सहित इतने लाख रुपए क्षतिपूर्ति

about 1 hour ago
पूर्वजों की तृप्ति के लिए श्राद्ध और तर्पण की महिमा
Top News

पूर्वजों की तृप्ति के लिए श्राद्ध और तर्पण की महिमा:पितृ ऋण से मुक्ति का पावन पर्व

about 1 hour ago
एमपी के युवाओं के लिए खुशखबरी
Top News

एमपी के युवाओं के लिए खुशखबरी:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अगले ढाई साल में होंगी 3.5 लाख सरकारी भर्तियां

about 2 hours ago
कोचिंग से लौट रही छात्रा से बदसलूकी
Top News

कोचिंग से लौट रही छात्रा से बदसलूकी:सड़क पर रोककर किया परेशान; तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

about 2 hours ago
तेंदुए की दस्तक से फार्म विला में दहशत
Top News

तेंदुए की दस्तक से फार्म विला में दहशत:सीसीटीवी में कैद

about 2 hours ago
सिंघम की छवि और रिजल्ट शून्य
Top News

सिंघम की छवि और रिजल्ट शून्य:बालाघाट एसपी आदित्य मिश्रा की कार्रवाई सिर्फ आम नागरिकों तक; आरोपी रसूखदार नेताओं के सामने क्यों डाले हथियार!

about 2 hours ago
रोते और खाते समय बच्चों को मोबाइल देना पड़ रहा भारी
Top News

रोते और खाते समय बच्चों को मोबाइल देना पड़ रहा भारी:फोन की लत से बच्चे हो रहे बेकाबू; स्क्रीन की लत से बढ़ी परेशानी, थेरेपी सेंटरों में लग रही कतार

about 2 hours ago
थाने के सामने 9 फीट धंसा मार्ग
Top News

थाने के सामने 9 फीट धंसा मार्ग:भ्रष्टाचार की बलि चढ़ी सड़क; निगम के दावों का खुलासा

about 2 hours ago
डोल ग्यारस पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था
Top News

डोल ग्यारस पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था:शाम 4 बजे से कई मार्गों पर डायवर्जन; इस मंदिर पहुंचेंगी शहरभर से झांकियां

about 2 hours ago
‘झूठ की गूंज’ पोस्टरों पर घमासान
Top News

‘झूठ की गूंज’ पोस्टरों पर घमासान:कांग्रेस का प्रदर्शन

about 2 hours ago
14 ग्राम एमडी के बाद खुला बैकवर्ड लिंक
Top News

14 ग्राम एमडी के बाद खुला बैकवर्ड लिंक:महू का तस्कर आया गिरफ्त में

about 2 hours ago
शराब है खराब
Top News

शराब है खराब:बियर की बोतल में दिखे कीड़े; वायरल वीडियो सेे मचा हड़कंप

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!