पूर्व मंत्री बोले: तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है
KHULASA FIRST
संवाददाता

कई सिंघम आए और चले गए, ये इंदौर है प्यारे
छात्रों की गूंज में पुलिस से नोकझोंक पर सियासत
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारी और राहुल गांधी की टीम के बीच हुई नोकझोंक अब राजनीतिक बयानबाजी का मुद्दा बन गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा ने इस घटनाक्रम को लेकर डीसीपी नरेंद्र रावत के रवैये पर सवाल उठाते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है।
पूर्व मंत्री वर्मा ने विवाद का जिक्र करते हुए कहा कि अधिकारी को यह समझना चाहिए कि सरकारें स्थायी नहीं होतीं। उन्होंने तंज करते हुए कहा, कई सिंघम आए और चले गए, ये इंदौर है प्यारे इंदौर।
मंच पर चढ़कर पूछने लगे, इतने लोग कैसे आ रहे हैं?... सज्जन सिंह वर्मा ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारी मंच पर पहुंचे और वहां मौजूद लोगों की संख्या को लेकर सवाल किए। उन्होंने राहुल गांधी की टीम के साथ कथित नोकझोंक पर भी आपत्ति जताई।
अपने बयान में वर्मा ने अधिकारी के लिए तीखे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा, तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है, राहुल गांधी का कार्यक्रम है। यह बयान सामने आने के बाद कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की भूमिका को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है।
वर्मा ने अधिकारी पर निशाना साधते हुए कहा कि इंदौर में इससे पहले भी कई अधिकारी आए और चले गए। उन्होंने कहा कि किसी अधिकारी को अपनी पदस्थापना को स्थायी नहीं समझना चाहिए और सरकारें बदलती रहती हैं।
उनका बयान पुलिस प्रशासन और कांग्रेस के बीच कथित मतभेद को राजनीतिक मुद्दा बनाने की दिशा में देखा जा रहा है।
क्या था पूरा विवाद?... राहुल गांधी के इंदौर दौरे के दौरान आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में सुरक्षा और आयोजन व्यवस्था को लेकर पुलिस एवं राहुल गांधी की टीम के बीच कथित नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था।
अब बयानबाजी पर टिकी नजर... एक ओर कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और प्रोटोकॉल को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं, वहीं कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा के बयान ने मामले को राजनीतिक रंग दे दिया है।
संबंधित समाचार

ईडी का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में की बड़ी कार्रवाई; लाखों रुपए की संपत्तियां की कुर्क

देखिये वीडियो, अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर सख्ती:झांकियों में इन पर रहेगा पूरी तरह प्रतिबंध; ऊंचाई और मंच की चौड़ाई पर भी नियम

महाकाल धर्मशाला में महिला श्रद्धालु से मारपीट का आरोप:सुरक्षाकर्मियों पर बाल खींचने और मोबाइल छीनने का दावा

पचास हजार रहवासियों को मिलेगा नर्मदा जल का फायदा:इसी कार्यकाल में क्षेत्र की सभी समस्याएं कर देंगे दूर

बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या:जिंदा जलाकर उतारा मौत के घात; पड़ोसी बचाने पहुंचा तो उसे भी काटा

धर्मनगरी में 10 हजार वर्गफीट का अवैध निर्माण जमींदोज:आश्रम की भूमि पर बिना अनुमति बन रहा था दो मंजिला भवन; कार्रवाई के दौरान पुलिस बल रहा तैनात

छात्रों की गूंज की ऐतिहासिक सफलता ने भाजपा के कथित दुष्प्रचार का दिया करारा जवाब:जीतू पटवारी

माफ कीजिए, पप्पू ‘वो’ नहीं

सड़क हादसे में दूध व्यवसायी की मौत के छह साल बाद कोर्ट का फैसला:परिवार को ब्याज सहित इतने लाख रुपए क्षतिपूर्ति

पूर्वजों की तृप्ति के लिए श्राद्ध और तर्पण की महिमा:पितृ ऋण से मुक्ति का पावन पर्व

एमपी के युवाओं के लिए खुशखबरी:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अगले ढाई साल में होंगी 3.5 लाख सरकारी भर्तियां

कोचिंग से लौट रही छात्रा से बदसलूकी:सड़क पर रोककर किया परेशान; तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

तेंदुए की दस्तक से फार्म विला में दहशत:सीसीटीवी में कैद

सिंघम की छवि और रिजल्ट शून्य:बालाघाट एसपी आदित्य मिश्रा की कार्रवाई सिर्फ आम नागरिकों तक; आरोपी रसूखदार नेताओं के सामने क्यों डाले हथियार!

रोते और खाते समय बच्चों को मोबाइल देना पड़ रहा भारी:फोन की लत से बच्चे हो रहे बेकाबू; स्क्रीन की लत से बढ़ी परेशानी, थेरेपी सेंटरों में लग रही कतार

थाने के सामने 9 फीट धंसा मार्ग:भ्रष्टाचार की बलि चढ़ी सड़क; निगम के दावों का खुलासा

डोल ग्यारस पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था:शाम 4 बजे से कई मार्गों पर डायवर्जन; इस मंदिर पहुंचेंगी शहरभर से झांकियां

‘झूठ की गूंज’ पोस्टरों पर घमासान:कांग्रेस का प्रदर्शन

14 ग्राम एमडी के बाद खुला बैकवर्ड लिंक:महू का तस्कर आया गिरफ्त में

शराब है खराब:बियर की बोतल में दिखे कीड़े; वायरल वीडियो सेे मचा हड़कंप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!