ईडी का बड़ा एक्शन: करोड़ों की एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में की बड़ी कार्रवाई; लाखों रुपए की संपत्तियां की कुर्क
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
करीब 70 करोड़ रुपये मूल्य की मेफेड्रोन (एमडी ड्रग्स) की व्यावसायिक मात्रा की कथित तस्करी से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है।
संपत्तियों को कुर्क किया
ईडी, इंदौर ने आरोपियों से जुड़ी 90 लाख रुपये से अधिक मूल्य की अचल संपत्तियों को अंतरिम रूप से कुर्क किया है, जांच एजेंसी के मुताबिक, कुर्क की गई संपत्तियां हैदराबाद और मंदसौर में स्थित हैं। ये संपत्तियां ड्रग्स तस्करी मामले में आरोपी बताए गए वेद प्रकाश व्यास, दिनेश अग्रवाल और अक्षय अग्रवाल से जुड़ी हैं।
एनडीपीएस एक्ट के मामले से शुरू हुई जांच
क्राइम ब्रांच ने वेद प्रकाश व्यास, दिनेश अग्रवाल, अक्षय अग्रवाल और अन्य के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंसेज एक्ट, 1985 के तहत मामला दर्ज किया था।
मामला करीब 70 करोड़ रुपये मूल्य की ड्रग्स (मेफेड्रोन) की व्यावसायिक मात्रा के अवैध कब्जे और तस्करी से जुड़ा है। इसी मामले के आधार पर ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत केस दर्ज कर आरोपियों से जुड़े वित्तीय लेनदेन की जांच शुरू की।
ड्रग्स तस्करी से अर्जित रकम को खपाने का आरोप
ईडी की जांच के अनुसार, आरोपियों ने मादक पदार्थों की तस्करी से अपराध से अर्जित आय जुटाई। एजेंसी का दावा है कि इस रकम को अलग-अलग निजी और व्यावसायिक बैंक खातों के जरिए ट्रांसफर किया गया।
जांच के दौरान महत्वपूर्ण नकद लेनदेन सामने आने की बात भी ईडी ने कही है। आरोपियों के दर्ज बयानों के आधार पर एजेंसी का कहना है कि वे नियमित कारोबार के अलावा मादक पदार्थों की आपूर्ति और तस्करी से भी जुड़े थे।
इंदौर और मंदसौर में हुई थी तलाशी
ईडी ने इस मामले में 17 जुलाई को इंदौर और मंदसौर में कई परिसरों पर तलाशी ली थी। तलाशी कार्रवाई के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
ईडी के मुताबिक, तीनों आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। मामले में वित्तीय लेनदेन, कथित अपराध से अर्जित आय और उससे जुड़ी संपत्तियों की जांच आगे जारी है।
बैंक लोन घोटाले में भी कार्रवाई
ईडी ने हाल ही में करीब 300 करोड़ रुपये के बैंक ऋण घोटाले से जुड़े एक अन्य मामले में इंदौर में लगभग 4 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति भी कुर्क की थी।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर सख्ती:झांकियों में इन पर रहेगा पूरी तरह प्रतिबंध; ऊंचाई और मंच की चौड़ाई पर भी नियम

महाकाल धर्मशाला में महिला श्रद्धालु से मारपीट का आरोप:सुरक्षाकर्मियों पर बाल खींचने और मोबाइल छीनने का दावा

पचास हजार रहवासियों को मिलेगा नर्मदा जल का फायदा:इसी कार्यकाल में क्षेत्र की सभी समस्याएं कर देंगे दूर

बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या:जिंदा जलाकर उतारा मौत के घात; पड़ोसी बचाने पहुंचा तो उसे भी काटा

पूर्व मंत्री बोले:तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है

धर्मनगरी में 10 हजार वर्गफीट का अवैध निर्माण जमींदोज:आश्रम की भूमि पर बिना अनुमति बन रहा था दो मंजिला भवन; कार्रवाई के दौरान पुलिस बल रहा तैनात

छात्रों की गूंज की ऐतिहासिक सफलता ने भाजपा के कथित दुष्प्रचार का दिया करारा जवाब:जीतू पटवारी

माफ कीजिए, पप्पू ‘वो’ नहीं

सड़क हादसे में दूध व्यवसायी की मौत के छह साल बाद कोर्ट का फैसला:परिवार को ब्याज सहित इतने लाख रुपए क्षतिपूर्ति

पूर्वजों की तृप्ति के लिए श्राद्ध और तर्पण की महिमा:पितृ ऋण से मुक्ति का पावन पर्व

एमपी के युवाओं के लिए खुशखबरी:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अगले ढाई साल में होंगी 3.5 लाख सरकारी भर्तियां

कोचिंग से लौट रही छात्रा से बदसलूकी:सड़क पर रोककर किया परेशान; तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

तेंदुए की दस्तक से फार्म विला में दहशत:सीसीटीवी में कैद

सिंघम की छवि और रिजल्ट शून्य:बालाघाट एसपी आदित्य मिश्रा की कार्रवाई सिर्फ आम नागरिकों तक; आरोपी रसूखदार नेताओं के सामने क्यों डाले हथियार!

रोते और खाते समय बच्चों को मोबाइल देना पड़ रहा भारी:फोन की लत से बच्चे हो रहे बेकाबू; स्क्रीन की लत से बढ़ी परेशानी, थेरेपी सेंटरों में लग रही कतार

थाने के सामने 9 फीट धंसा मार्ग:भ्रष्टाचार की बलि चढ़ी सड़क; निगम के दावों का खुलासा

डोल ग्यारस पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था:शाम 4 बजे से कई मार्गों पर डायवर्जन; इस मंदिर पहुंचेंगी शहरभर से झांकियां

‘झूठ की गूंज’ पोस्टरों पर घमासान:कांग्रेस का प्रदर्शन

14 ग्राम एमडी के बाद खुला बैकवर्ड लिंक:महू का तस्कर आया गिरफ्त में

शराब है खराब:बियर की बोतल में दिखे कीड़े; वायरल वीडियो सेे मचा हड़कंप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!