सड़क हादसे में दूध व्यवसायी की मौत के छह साल बाद कोर्ट का फैसला: परिवार को ब्याज सहित इतने लाख रुपए क्षतिपूर्ति
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सड़क हादसे में दूध व्यवसायी की मौत के करीब छह साल बाद इंदौर जिला कोर्ट ने मृतक के स्वजन के पक्ष में फैसला सुनाया है।
कोर्ट ने बीमा कंपनी को 26 लाख 84 हजार रुपए की क्षतिपूर्ति राशि देने का आदेश दिया है। ब्याज सहित यह राशि करीब 36 लाख रुपए होगी। बीमा कंपनी को यह राशि 30 दिन के भीतर जमा करनी होगी।
3 सितंबर 2020 को हुआ था हादसा
हादसा 3 सितंबर 2020 को हुआ था। दूध व्यवसायी उमेश जाट रोज की तरह चार पहिया वाहन से दूध देने के लिए मानपुर जा रहे थे। इसी दौरान उमरिया पेट्रोल पंप के पास सड़क पर एक आयशर वाहन खड़ा था।
दावा प्रस्तुत करने वाले पक्ष के मुताबिक, आयशर वाहन को सड़क के बीच में बिना इंडिकेटर और किसी चेतावनी या संकेत के खड़ा किया गया था।
अंधेरा होने के कारण उमेश जाट को वाहन नजर नहीं आया और उनका वाहन आयशर के पिछले हिस्से से टकरा गया।
हादसे में मौके पर ही हुई मौत
टक्कर इतनी तेज थी कि उमेश जाट की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद उनके स्वजन ने क्षतिपूर्ति के लिए न्यायालय में दावा प्रस्तुत किया। मामले में आयशर वाहन का बीमा करने वाली कंपनी को पक्षकार बनाया गया।
26.84 लाख रुपए क्षतिपूर्ति, ब्याज से बढ़कर करीब 36 लाख
कोर्ट ने मृतक के स्वजन को 26 लाख 84 हजार रुपए की क्षतिपूर्ति राशि देने का आदेश दिया है। निर्धारित ब्याज जोड़ने के बाद यह राशि करीब 36 लाख रुपए हो जाएगी। बीमा कंपनी को आदेश के अनुसार 30 दिन के भीतर राशि जमा करनी होगी।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर सख्ती:झांकियों में इन पर रहेगा पूरी तरह प्रतिबंध; ऊंचाई और मंच की चौड़ाई पर भी नियम

महाकाल धर्मशाला में महिला श्रद्धालु से मारपीट का आरोप:सुरक्षाकर्मियों पर बाल खींचने और मोबाइल छीनने का दावा

पचास हजार रहवासियों को मिलेगा नर्मदा जल का फायदा:इसी कार्यकाल में क्षेत्र की सभी समस्याएं कर देंगे दूर

बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या:जिंदा जलाकर उतारा मौत के घात; पड़ोसी बचाने पहुंचा तो उसे भी काटा

पूर्व मंत्री बोले:तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है

धर्मनगरी में 10 हजार वर्गफीट का अवैध निर्माण जमींदोज:आश्रम की भूमि पर बिना अनुमति बन रहा था दो मंजिला भवन; कार्रवाई के दौरान पुलिस बल रहा तैनात

छात्रों की गूंज की ऐतिहासिक सफलता ने भाजपा के कथित दुष्प्रचार का दिया करारा जवाब:जीतू पटवारी

माफ कीजिए, पप्पू ‘वो’ नहीं

पूर्वजों की तृप्ति के लिए श्राद्ध और तर्पण की महिमा:पितृ ऋण से मुक्ति का पावन पर्व

एमपी के युवाओं के लिए खुशखबरी:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अगले ढाई साल में होंगी 3.5 लाख सरकारी भर्तियां

कोचिंग से लौट रही छात्रा से बदसलूकी:सड़क पर रोककर किया परेशान; तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

तेंदुए की दस्तक से फार्म विला में दहशत:सीसीटीवी में कैद

सिंघम की छवि और रिजल्ट शून्य:बालाघाट एसपी आदित्य मिश्रा की कार्रवाई सिर्फ आम नागरिकों तक; आरोपी रसूखदार नेताओं के सामने क्यों डाले हथियार!

रोते और खाते समय बच्चों को मोबाइल देना पड़ रहा भारी:फोन की लत से बच्चे हो रहे बेकाबू; स्क्रीन की लत से बढ़ी परेशानी, थेरेपी सेंटरों में लग रही कतार

थाने के सामने 9 फीट धंसा मार्ग:भ्रष्टाचार की बलि चढ़ी सड़क; निगम के दावों का खुलासा

डोल ग्यारस पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था:शाम 4 बजे से कई मार्गों पर डायवर्जन; इस मंदिर पहुंचेंगी शहरभर से झांकियां

‘झूठ की गूंज’ पोस्टरों पर घमासान:कांग्रेस का प्रदर्शन

14 ग्राम एमडी के बाद खुला बैकवर्ड लिंक:महू का तस्कर आया गिरफ्त में

शराब है खराब:बियर की बोतल में दिखे कीड़े; वायरल वीडियो सेे मचा हड़कंप

साइबर ठगी के लिए बैंक खाते बेच रहा था आरोपी:पुलिस ने पकड़ा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!