पचास हजार रहवासियों को मिलेगा नर्मदा जल का फायदा: इसी कार्यकाल में क्षेत्र की सभी समस्याएं कर देंगे दूर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कल विधानसभा 1 के वार्ड 6 में 7 करोड़ 10 लाख के विकास कार्यों का शुभारंभ कर कहा कांग्रेस के मंच से वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में मां का मखौल उड़ाया गया। मां शब्द को अपमानित कर खिल्ली उड़ाई गई। यह अक्षम्य अपराध है। कांग्रेस की विचारधारा और उसकी सोच को बताता है।
देवी-देवता भी मां की कोख से जन्म लेते हैं... विजयवर्गीय ने कहा इस वार्ड में जनसंपर्क के लिए आया था, तब बहुत समस्याएं थीं। तब आकाश को कहा था संध्याजी के साथ भ्रमण कर समस्याएं नोट करें और एक-एक का निराकरण करें।
पांच साल में एक भी शिकायत नहीं होना चाहिए। खुशी है ज्यादातार समस्याओं का समाधान हो गया है। काम करना भाजपा की फितरत में है, नहीं तो हम भी कांग्रेस जैसे हो जाते, रैपर को बुलाते जो गाने गाकर भीड़ इकट्ठी करता। कल यही जोकर वाला कारनामा हुआ है।
हमने और सारे देश ने देखा। हमारे यहां मां का स्थान सर्वोच्च है। भगवान से पहले मां के चरण स्पर्श करना चाहिए, क्योंकि भगवान भी मां की कोख से जन्म लेते हैं, लेकिन यदि कोई मां का अपमान करे उसकी खिल्ली उड़ाए तो इसको बर्दाश्त किया जाना चाहिए क्या?
सरेआम बच्चों के सामने एक मिमिक्री वाला आया। कांग्रेस के दिग्गज नेता बैठे थे। वह मां की खिल्ली उड़ाकर चला गया। क्या यह क्षमायोग्य है? किसी की भी हो, मां केवल मां होती है। मां शब्द छोटा है, लेकिन बहुत बड़ा अर्थ रखता है।
मां में संपूर्ण ब्रह्मांड समाया है। हमारे कार्यकर्ता हमारी पार्टी मां को सम्मान देती है और एक पार्टी ऐसी है जो प्रधानमंत्री की मां का अपमान करती है। आप विकास नहीं कर सकते हो मत करो, देशसेवा नहीं कर सकते हो मत करो, लेकिन किसी मां का अपमान करने का क्या औचित्य है।
मां का अपमान करने वालों को माफ नहीं किया जा सकता है। दुर्भाग्य है कुछ लोग विकास की नहीं कुर्सी की चिंता करते हैं। हमारी पार्टी वार्ड तक की चिंता करती है। पेयजल को लेकर कहा कम बारिश से हो सकता है आने वाले समय में दिक्कतें हो, इसलिए पानी का सदुपयोग करें।
हमारे यहां पानी को देवतुल्य माना गया है। जल के देवता वरुण देव है। इसलिए पानी की टंकी के साथ वरुण मंदिर का निर्माण हो रहा है।
भाजपा राज में वार्डों में करोड़ों के विकास कार्य हो रहे... सांसद शंकर लालवानी ने कहा भाजपा सरकार में वार्डों में करोड़ों के विकास कार्य हो रहे हैं। पार्षद था तब कांग्रेस की सरकार थी मेरे वार्ड में 10 लाख के कार्य हुए थे तब बहुत खुश हुए थे।
आजकल करोड़ों के कार्य सामान्य बात है। पेयजल मूलभूत आवश्यकता है, इसलिए लंबे इंतजार के बाद जब वार्ड की कॉलोनियों में नर्मदा जल पहुंचेगा तो कैलाशजी, संध्याजी को लोग याद रखेंगे।
पानी के प्रेशर और गुणवत्ता को लेकर जो सिस्टम लगाए जा रहे हैं। वे केवल इंदौर में हैं। सभी जोन में सेंसर होंगे, जो बताएंगे कितने पीएच अर्थात कितना शुद्ध है। वितरण समान दबाव से होगा।
पार्षद ने कहा टंकी और पाइप लाइन से 70 साल पुरानी समस्या हल होगी। मंत्री ने चुनाव में समस्याओं के समाधान का जो वादा किया था, उसे निभाया है। पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय सक्रिय हैं। चाहते हैं कोई भी नर्मदा जल से वंचित नहीं रहना चाहिए।
क्षेत्र में अमृत योजना 2.0 के अंतर्गत 3 करोड़ 10 लाख से पानी की टंकी एवं 3 करोड़ 75 लाख से पाइप लाइन डाली जाएगी। 25 लाख से निर्मित संजीवनी क्लिनिक का लोकार्पण किया गया। लाभराम नगर, इंदिरा नगर, सालवी मोहल्ला, सांई गंगोत्री कॉलोनी, विंध्यांचल नगर, रामचंद्र नगर, हुकुमचंद कॉलोनी, बिजासन कॉलोनी, ईंट का भट्ठा, तिरुपति नगर एवं सांखला कॉलोनी जैसी वार्ड की 19 कॉलोनी के 50 हजार लोगों को मिलेगा।
संबंधित समाचार

ईडी का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में की बड़ी कार्रवाई; लाखों रुपए की संपत्तियां की कुर्क

देखिये वीडियो, अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर सख्ती:झांकियों में इन पर रहेगा पूरी तरह प्रतिबंध; ऊंचाई और मंच की चौड़ाई पर भी नियम

महाकाल धर्मशाला में महिला श्रद्धालु से मारपीट का आरोप:सुरक्षाकर्मियों पर बाल खींचने और मोबाइल छीनने का दावा

बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या:जिंदा जलाकर उतारा मौत के घात; पड़ोसी बचाने पहुंचा तो उसे भी काटा

पूर्व मंत्री बोले:तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है

धर्मनगरी में 10 हजार वर्गफीट का अवैध निर्माण जमींदोज:आश्रम की भूमि पर बिना अनुमति बन रहा था दो मंजिला भवन; कार्रवाई के दौरान पुलिस बल रहा तैनात

छात्रों की गूंज की ऐतिहासिक सफलता ने भाजपा के कथित दुष्प्रचार का दिया करारा जवाब:जीतू पटवारी

माफ कीजिए, पप्पू ‘वो’ नहीं

सड़क हादसे में दूध व्यवसायी की मौत के छह साल बाद कोर्ट का फैसला:परिवार को ब्याज सहित इतने लाख रुपए क्षतिपूर्ति

पूर्वजों की तृप्ति के लिए श्राद्ध और तर्पण की महिमा:पितृ ऋण से मुक्ति का पावन पर्व

एमपी के युवाओं के लिए खुशखबरी:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अगले ढाई साल में होंगी 3.5 लाख सरकारी भर्तियां

कोचिंग से लौट रही छात्रा से बदसलूकी:सड़क पर रोककर किया परेशान; तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

तेंदुए की दस्तक से फार्म विला में दहशत:सीसीटीवी में कैद

सिंघम की छवि और रिजल्ट शून्य:बालाघाट एसपी आदित्य मिश्रा की कार्रवाई सिर्फ आम नागरिकों तक; आरोपी रसूखदार नेताओं के सामने क्यों डाले हथियार!

रोते और खाते समय बच्चों को मोबाइल देना पड़ रहा भारी:फोन की लत से बच्चे हो रहे बेकाबू; स्क्रीन की लत से बढ़ी परेशानी, थेरेपी सेंटरों में लग रही कतार

थाने के सामने 9 फीट धंसा मार्ग:भ्रष्टाचार की बलि चढ़ी सड़क; निगम के दावों का खुलासा

डोल ग्यारस पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था:शाम 4 बजे से कई मार्गों पर डायवर्जन; इस मंदिर पहुंचेंगी शहरभर से झांकियां

‘झूठ की गूंज’ पोस्टरों पर घमासान:कांग्रेस का प्रदर्शन

14 ग्राम एमडी के बाद खुला बैकवर्ड लिंक:महू का तस्कर आया गिरफ्त में

शराब है खराब:बियर की बोतल में दिखे कीड़े; वायरल वीडियो सेे मचा हड़कंप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!