खबर
Top News

देखिये वीडियो, अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर सख्ती: झांकियों में इन पर रहेगा पूरी तरह प्रतिबंध; ऊंचाई और मंच की चौड़ाई पर भी नियम

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

21 सितंबर 2026, 5:59 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर शिवम वर्मा की अध्यक्षता में झांकी और अखाड़ा संचालकों की बैठक हुई।

बैठक में समारोह को व्यवस्थित और सुरक्षित तरीके से आयोजित करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

अधिकतम दो स्पीकर ही लगाए जा सकेंगे
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि झांकियों पर अधिकतम दो स्पीकर ही लगाए जा सकेंगे। इससे ज्यादा स्पीकर लगाने पर वैधानिक कार्रवाई होगी, जबकि डीजे पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

अधिकारियों ने बताया कि ध्वनि व्यवस्था से जुड़े नियम सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुरूप लागू किए जाएंगे।

समय सीमा का पालन अनिवार्य
चल समारोह के दौरान झांकी और अखाड़ों को निर्धारित समय में अपना प्रदर्शन पूरा करना होगा।

प्रशासन के मुताबिक, किसी एक झांकी या अखाड़े के अधिक समय लेने से पीछे आने वाले दल प्रभावित होते हैं और दर्शकों को भी सभी प्रस्तुतियां देखने का पर्याप्त अवसर नहीं मिल पाता।

निर्णायक मंच के सामने तय समय से अधिक प्रदर्शन करने पर निगेटिव मार्किंग और अंक काटने की व्यवस्था भी रहेगी।

झांकियों की ऊंचाई और मंच की चौड़ाई पर भी नियम
प्रशासन ने झांकियों की ऊंचाई निर्धारित मानकों के अनुरूप रखने और मंचों की चौड़ाई व्यवस्थित रखने पर भी जोर दिया है।

इसका उद्देश्य जुलूस के दौरान रास्ते में बाधा रोकना और दर्शकों को बेहतर तरीके से झांकियां देखने की सुविधा देना है।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अखाड़ों को मिलेगा पुरस्कार
पारंपरिक खेलों और कलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अखाड़ों को प्रमाण-पत्र के साथ नगद पुरस्कार राशि दी जाएगी।

कलेक्टर ने सभी संचालकों से नियमों और समय-सारणी का पालन करते हुए अनुशासन के साथ आयोजन में शामिल होने की अपील की।

शाम 6 बजे से शुरू होगा झांकी चल समारोह
इस बार झांकियों का क्रम पूर्ववत रखा गया है। चल समारोह शाम 6 बजे से शुरू होगा। सबसे पहले श्री खजराना गणेश मंदिर की झांकी निकलेगी।

इसके बाद श्री शास्त्री कॉर्नर नवयुवक मंडल, छोटा गणपति मंदिर चौराहा, इंदौर विकास प्राधिकरण, इंदौर नगर निगम, होप टेक्सटाइल (भंडारी मिल), कल्याण मिल, मालवा मिल, हुकुमचंद मिल, स्वदेशी मिल, राजकुमार मिल और स्पूतनिक ट्यूटोरियल एकेडमी की झांकियां शामिल होंगी। नई झांकी को इस बार शामिल नहीं किया जाएगा।

यह रहेगा चल समारोह का रूट
चल समारोह मिल क्षेत्र से शुरू होकर मजदूर मैदान, भंडारी मिल श्रम शिविर, देवी अहिल्या मार्ग, एमजी रोड, कृष्णपुरा, नंदलालपुरा, जवाहर मार्ग, नृसिंह बाजार चौराहा, सीतलामाता बाजार, गौराकुंड, खजूरी बाजार होते हुए राजबाड़ा पहुंचेगा। इसके बाद झांकियां अपने संबंधित मिल क्षेत्रों की ओर लौटेंगी।

अखाड़ों के साथ वाहनों की संख्या तय
अखाड़ों के साथ वाहनों की संख्या भी सीमित रहेगी। प्रत्येक अखाड़े के साथ अधिकतम एक बैलगाड़ी और एक ठेला गाड़ी की अनुमति होगी।

इससे अधिक संख्या में घोड़ा गाड़ी या ठेले शामिल होने पर उन्हें रोका जाएगा। हाथी, ऊंट सहित अन्य बड़े जानवरों को चल समारोह में शामिल करने की अनुमति नहीं होगी।

अखाड़ा सदस्यों की पहचान के लिए ड्रेस जरूरी
अखाड़ों के सदस्यों को पहचानने के लिए उन्हें अखाड़े का नाम अंकित बनियान, पोशाक या बैज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

अखाड़े में शामिल सदस्यों को नियंत्रित करने की जिम्मेदारी संबंधित खलीफा/उस्ताद की होगी।

नशे और धारदार हथियारों पर रोक
चल समारोह के दौरान अखाड़े के सदस्यों को नशा या शराब का सेवन करने की अनुमति नहीं होगी।यदि कोई व्यक्ति नशे की हालत में पाया जाता है तो पुलिस अधिकारी उसे जुलूस से बाहर कर सकेंगे।

अखाड़ों में धारदार और घातक हथियार लेकर चलना प्रतिबंधित रहेगा। खलीफा प्रतीकात्मक रूप से तलवार लेकर चल सकेंगे, जबकि हाकी या अन्य घातक हथियार पाए जाने पर पुलिस उन्हें जब्त करेगी।

बैठक में नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल, अपर कलेक्टर नवजीवन विजय पवार, रिंकेश वैश्य सहित पुलिस प्रशासन और संबंधित विभागों के अधिकारी तथा झांकी-अखाड़ा संचालक मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

ईडी का बड़ा एक्शन
Top News

ईडी का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में की बड़ी कार्रवाई; लाखों रुपए की संपत्तियां की कुर्क

25 minutes ago
महाकाल धर्मशाला में महिला श्रद्धालु से मारपीट का आरोप
Top News

महाकाल धर्मशाला में महिला श्रद्धालु से मारपीट का आरोप:सुरक्षाकर्मियों पर बाल खींचने और मोबाइल छीनने का दावा

about 1 hour ago
पचास हजार रहवासियों को मिलेगा नर्मदा जल का फायदा
Top News

पचास हजार रहवासियों को मिलेगा नर्मदा जल का फायदा:इसी कार्यकाल में क्षेत्र की सभी समस्याएं कर देंगे दूर

about 1 hour ago
बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या
Top News

बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या:जिंदा जलाकर उतारा मौत के घात; पड़ोसी बचाने पहुंचा तो उसे भी काटा

about 1 hour ago
पूर्व मंत्री बोले
Top News

पूर्व मंत्री बोले:तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है

about 1 hour ago
धर्मनगरी में 10 हजार वर्गफीट का अवैध निर्माण जमींदोज
Top News

धर्मनगरी में 10 हजार वर्गफीट का अवैध निर्माण जमींदोज:आश्रम की भूमि पर बिना अनुमति बन रहा था दो मंजिला भवन; कार्रवाई के दौरान पुलिस बल रहा तैनात

about 1 hour ago
छात्रों की गूंज की ऐतिहासिक सफलता ने भाजपा के कथित दुष्प्रचार का दिया करारा जवाब
Top News

छात्रों की गूंज की ऐतिहासिक सफलता ने भाजपा के कथित दुष्प्रचार का दिया करारा जवाब:जीतू पटवारी

about 1 hour ago
माफ कीजिए, पप्पू ‘वो’ नहीं
Top News

माफ कीजिए, पप्पू ‘वो’ नहीं

about 2 hours ago
सड़क हादसे में दूध व्यवसायी की मौत के छह साल बाद कोर्ट का फैसला
Top News

सड़क हादसे में दूध व्यवसायी की मौत के छह साल बाद कोर्ट का फैसला:परिवार को ब्याज सहित इतने लाख रुपए क्षतिपूर्ति

about 2 hours ago
पूर्वजों की तृप्ति के लिए श्राद्ध और तर्पण की महिमा
Top News

पूर्वजों की तृप्ति के लिए श्राद्ध और तर्पण की महिमा:पितृ ऋण से मुक्ति का पावन पर्व

about 2 hours ago
एमपी के युवाओं के लिए खुशखबरी
Top News

एमपी के युवाओं के लिए खुशखबरी:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अगले ढाई साल में होंगी 3.5 लाख सरकारी भर्तियां

about 2 hours ago
कोचिंग से लौट रही छात्रा से बदसलूकी
Top News

कोचिंग से लौट रही छात्रा से बदसलूकी:सड़क पर रोककर किया परेशान; तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

about 2 hours ago
तेंदुए की दस्तक से फार्म विला में दहशत
Top News

तेंदुए की दस्तक से फार्म विला में दहशत:सीसीटीवी में कैद

about 2 hours ago
सिंघम की छवि और रिजल्ट शून्य
Top News

सिंघम की छवि और रिजल्ट शून्य:बालाघाट एसपी आदित्य मिश्रा की कार्रवाई सिर्फ आम नागरिकों तक; आरोपी रसूखदार नेताओं के सामने क्यों डाले हथियार!

about 2 hours ago
रोते और खाते समय बच्चों को मोबाइल देना पड़ रहा भारी
Top News

रोते और खाते समय बच्चों को मोबाइल देना पड़ रहा भारी:फोन की लत से बच्चे हो रहे बेकाबू; स्क्रीन की लत से बढ़ी परेशानी, थेरेपी सेंटरों में लग रही कतार

about 2 hours ago
थाने के सामने 9 फीट धंसा मार्ग
Top News

थाने के सामने 9 फीट धंसा मार्ग:भ्रष्टाचार की बलि चढ़ी सड़क; निगम के दावों का खुलासा

about 2 hours ago
डोल ग्यारस पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था
Top News

डोल ग्यारस पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था:शाम 4 बजे से कई मार्गों पर डायवर्जन; इस मंदिर पहुंचेंगी शहरभर से झांकियां

about 2 hours ago
‘झूठ की गूंज’ पोस्टरों पर घमासान
Top News

‘झूठ की गूंज’ पोस्टरों पर घमासान:कांग्रेस का प्रदर्शन

about 2 hours ago
14 ग्राम एमडी के बाद खुला बैकवर्ड लिंक
Top News

14 ग्राम एमडी के बाद खुला बैकवर्ड लिंक:महू का तस्कर आया गिरफ्त में

about 2 hours ago
शराब है खराब
Top News

शराब है खराब:बियर की बोतल में दिखे कीड़े; वायरल वीडियो सेे मचा हड़कंप

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!